411 REFERENCE · Wikipedia
दोस्ताना (1980 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दोस्ताना दोस्ताना.jpg दोस्ताना का पोस्टर यश जौहर राज खोसला लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल सलीम-जावेद अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, ज़ीनत अमान, प्रेम चोपड़ा, अमरीश पुरी, हेलन, प्राण 17 अक्टूबर, 1980 भारत हिन्दी
दोस्ताना 1980 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य एक्शन फ़िल्म है।Rohit K. Dasgupta K. Moti Gokulsing Masculinity and Its Challenges in India: Essays on Changing Perceptions https://books.google.com/books?id=FAxWAgAAQBAJ&pg=PA228 4 December 2013 McFarland 978-0-7864-7224-6 228– इसका निर्देशन राज खोसला ने और निर्माण यश जौहर ने किया। इसमें अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, ज़ीनत अमान, प्रेम चोपड़ा, अमरीश पुरी, हेलन और प्राण अभिनय करते हैं। यह कुर्बानी, आशा और राम बलराम के बाद 1980 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म रही थी। दोस्ताना राज खोसला द्वारा निर्देशित आखिरी सफल फिल्मों में से एक भी है।
संक्षेप
विजय (अमिताभ बच्चन) और रवि (शत्रुघ्न सिन्हा) एक दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त हैं और दोनों एक दूसरे पर बहुत भरोसा करते हैं। विजय एक पुलिस अधिकारी है और रवि वकील है। विजय अपराधियों को पकड़ता है, जबकि रवि उन अपराधियों को बाहर निकलवाता है। उसे डागा (प्रेम चोपड़ा) द्वारा काम पर रख लिया जाता है। एक दिन विजय और रवि, शीतल (ज़ीनत अमान) से अलग-अलग जगहों और समय पर मिलते हैं और दोनों को उससे प्यार हो जाता है। जहां विजय अपने प्यार के बारे में जता चुका है और शीतल द्वारा उसे पसंद किया जाता है, वहीं रवि की शीतल पर एकतरफा मोहब्बत है।
रवि शीतल के लिए अपने प्यार के बारे में विजय को बताता है, जो तहस-नहस हो जाता है लेकिन रवि के लिए अपने प्यार का बलिदान करने का फैसला करता है। हालाँकि, एक गलतफहमी होती है जब डागा विजय और रवि की दोस्ती को तोड़ने के लिए विजय और शीतल की एक तस्वीर रवि को दिखाकर उकसाता है। विजय और रवि पहली बार प्रतिद्वंद्वी बन जाते हैं। फिल्म के बाकी हिस्से विजय और डागा के बीच संघर्ष को दिखाते हैं। गलतफहमी के बाद, रवि डागा की तरफ हो जाता है, लेकिन बाद में सच्चाई जान जाता है और अपने कार्यों के लिए प्रायश्चित करता है
डागा रवि और शीतल को बन्दी बना लेता है तब विजय वहाँ अपने दोस्त को बचाने आता है लेकिन वो भी फस जाता है उसके बाद रवि और विजय किसी तरह से आजाद हो जाते जी और डागा वहासे भाग जाता है, रवि और विजय डागा का पीछा करते है, डागा और विजय के बीच लड़ाई होती है डागा विजय को बातो में उलजा कर गोली मारने की कोशिश करता है लेकिन विजय पहले ही सावधान हो जाता है और वो डागा को गोली मार देता है, डागा मारा जाता है फिर विजय और रवि दोनों दोस्त एक दूसरे के गले मिलते है।
मुख्य कलाकार
अमिताभ बच्चन — विजय वर्मा
शत्रुघ्न सिन्हा — रवि कपूर
ज़ीनत अमान — शीतल साहनी
प्रेम चोपड़ा — डागा
अमरीश पुरी — बलवंत सिंह
हेलन — सिल्विया
प्राण — टोनी
गजानन जागीरदार — प्रधानाध्यापक
साजन — रामनिक लाल तिवारी
इफ़्तेख़ार — सरकारी वकील
के एन सिंह — जज
त्रिलोक कपूर — साहनी
सुधीर — इंस्पेक्टर शिंदे
पेंटल - अतिथि भूमिका
संगीत
गीत गायक आनंद बख्शी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल सलामत रहे दोस्ताना हमारा मोहम्मद रफी, किशोर कुमार 4:23 दिल्लगी ने दी हवा किशोर कुमार, आशा भोंसले 5:55 कितना आसाँ है कहना भूल जाओ लता मंगेशकर 4:01 मेरे दोस्त किस्सा ये क्या हो गया मोहम्मद रफी 4:52 बहुत खूबसूरत जवाँ एक लड़की किशोर कुमार 4:39 सलामत रहे दोस्ताना हमारा मोहम्मद रफी, किशोर कुमार 4:24 II
नामांकन और पुरस्कार
|-
| rowspan="4"| 1981
| अमिताभ बच्चन
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार
|
|-
| शत्रुघ्न सिन्हा
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार
|
|-
| आनंद बख्शी ("सलामत रहे दोस्ताना हमारा")
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार
|
|-
| मोहम्मद रफी ("मेरे दोस्त किस्सा ये क्या हो गया")
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार
|
|}
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0080653 दोस्ताना
श्रेणी:1980 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल द्वारा संगीतबद्ध फिल्में