Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रेतीघड़ी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|जर्मन अर्ध-घंटे की रेतीघड़ी, १६वीं शताब्दी की पहली तिमाही, काँच को पीतल और चाँदी से मढ़ा गया है, ऊँचाई: ८.३ सें॰, व्यास: ८.४ सें॰, मेट्रोपॉलिटन कला संग्रहालय (न्यूयॉर्क शहर) एक रेतीघड़ी या (अंग्रेज़ी: hourglass) समय के व्यतीत होने को मापने के लिए उपयोग किया जाने वाला एक उपकरण है। इसकी संरचना में काँच के दो बल्ब होते हैं जो एक संकरी गर्दन द्वारा ऊर्ध्वाधर रूप से जुड़े होते हैं। यह गर्दन गुरुत्वाकर्षण के कारण ऊपरी बल्ब से निचले बल्ब में एक पदार्थ (ऐतिहासिक रूप से रेत/बालू) का एक नियंत्रित प्रवाह होने देती है। आमतौर पर, ऊपरी और निचले बल्ब सममित होते हैं क्योंकि इन्हें आमतौर पर एक काँच की नली को दबाकर बनाया जाता है। किसी रेतीघड़ी द्वारा मापे जाने वाले समय की विशिष्ट अवधि कणदार पदार्थ की मात्रा और उसकी मोटाई तथा गर्दन की चौड़ाई जैसे कारकों पर निर्भर करती है। समय के व्यतीत होने के प्रतीक के रूप में रेतीघड़ी के चित्रण प्राचीन काल से लेकर आज तक कला में, विशेष रूप से समाधि-शिलाओं या अन्य स्मारकों पर, पाए जाते हैं। एक पंखों वाली रेतीघड़ी के रूप का उपयोग लातिन मुहावरा 'टेम्पस फ़्यूजिट' (la tempus fugit) (अर्थात "समय उड़ जाता है") के शाब्दिक चित्रण के रूप में किया गया है। संदर्भ श्रेणी:वीडियो क्लिप युक्त लेख