411 REFERENCE · Wikipedia
प्रभाषगिरी पर्वत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रभाषगिरी पर्वतपभोषा पहाड़Prabhashgiri Mountain Prabhashgiri.jpg यमुना नदी के तट से प्रभाषगिरी पर्वत का दृश्य 250 (सर्वोच्च) कौशाम्बी जिला, उत्तर प्रदेश, भारत कामदगिरि पर्वत श्रृंखला 25 21.2 N 81 19 E type:mountain गोराजू से पभोषा की ओर
प्रभाषगिरि पर्वत उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के पभोषा गांव में स्थित एक प्राकृतिक पहाड़ है। यह पहाड़ दो चोटियों में देखने को मिलता है जिसका अधिकांश भाग चट्टानों से निर्मित है। यह पहाड़ प्रयागराज जंक्शन से लगभग 60 किमी दूर है और कौशाम्बी जनपद मुख्यालय मंझनपुर से 25 किमी दूर है। इस पहाड़ पर एक हिस्से में राधा कृष्ण का मंदिर स्थित है जिसे बहुला गौ धाम के नाम से जाना जाता है जबकि दूसरे हिस्से पर छठवें जैन तीर्थंकर भगवान पद्मप्रभु का तप स्थान है। प्रभाषगिरि हिन्दुओं के लिए एक पवित्र स्थल है। ऐसी मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने अपना अंतिम दिन यहीं पे बिताये थे।
भौगोलिक स्थिति
प्रभाषगिरि उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में दक्षिणी भाग में यमुना नदी के किनारे स्थित है। यहां पर बारिश के आने के बाद हरियाली आ जाती है जिससे यह स्थान बेहद मनमोहक हो जाता है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच है। इस समय यहाँ का मौसम हल्का और सुहावना होता है।
मकर संक्रांति मेला
प्रभाषगिरी क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के दिन मेले का आयोजन होता है जिसमें दूर-दूर से लोग आते हैं। मेले में आने वाले तीर्थयात्री सम्पूर्ण पर्वत की परिक्रमा करते हैं।
पहुंचने का माध्यम
प्रभाषगिरि के लिए हवाई, रेल और सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां से नजदीकी रेलवे स्टेशन भरवारी व सिराथू हैं। जबकी नजदीकी एयरपोर्ट बमरौली एयरपोर्ट है। सड़क मार्ग से गोराजू होते हुए पभोषा गांव की ओर आना होता है।