411 REFERENCE · Wikipedia
गर्भ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|200px|३ माह का गर्भ
गर्भ अथवा गर (fetus) प्राणियों में जन्म से पहले भ्रूण के विकसीत रूप को कहते हैं।घोष शम्पा Fetus 2017 एन्साइक्लोपीडिया ऑफ़ एनिमल कॉगनिशन एंड बिहेवियर 1–5 स्प्रिंगर इंटरनेशनल पब्लिशिंग en 10.1007/978-3-319-47829-6_62-1 9783319478296 रघुनाथ मनचला सिन्हा जितेन्द्र कुमार भ्रूण के विकास के परिणामस्वरूप वह गर्भ की अवस्था में पहुँचता है। मानव में गर्भ का विकास निषेचन के नौ सप्ताह (अथवा गर्भावधि के ग्यारह सप्ताह) बाद आरम्भ होता है और प्रसव तक जारी रहता है। गर्भ का विकास एक संतत प्रक्रिया है जिसमें कोई भ्रूण और गर्भ में एक स्पष्ट अन्तर नहीं किया जा सकता। हालांकि गर्भ उस अवस्था को कहते हैं जब सभी प्रमुख शारीरिक अंगों की उपस्थिति तैयार हो जाती है, यद्यपि वो अब तक पूरी तरह विकसित नहीं हुये हैं और न ही पूरी तरह काम करने लगे हैं, इसके अतिरिक्त कुछ अभी तक अपनी सही शारीरिक स्थिति पर भी नहीं होते।
इन्हें भी देखें
प्रजनन
निषेचन
गर्भावस्था
भ्रूण
प्रसव
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Fetus
मेडलाइनप्लस मेडिकल एनसाइक्लोपीडिया पर गर्भ विकास (अंग्रेज़ी में)
मानव विकास का क्रम
भ्रूण
नवजात
गर्भ
श्रेणी:प्रजनन