Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सिखना ज्वालाओ राष्ट्रीय उद्यान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|सिखना ज्वालाओ राष्ट्रीय उद्यान में तितली की एक प्रजाति सिखना ज्वालाओ राष्ट्रीय उद्यान II चिरांग और कोकराझार जिला, बोडोलैंड, असम कोकराझार 316.29 वर्ग किलोमीटर 2025 वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकारअसम सरकार सिखना ज्वालाओ राष्ट्रीय उद्यान भारत के असम के बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र में स्थित है। इसमें चिरांग और कोकराझार जिले के कुछ हिस्से शामिल हैं। यह राष्ट्रीय उद्यान 316.29 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।Sikhna Jwhwlao, A Haven For Golden Langurs, Declared Assam’s Eighth National Park https://www.etvbharat.com/en/!state/sikhna-jwhwlao-declared-assams-eighth-national-park-a-haven-for-golden-langurs-enn25021902413 ईटीवी भारत 2 सितम्बर 2026 en 19 फरवरी 2025 सुनहरे लंगूरों के लिए सुरक्षित स्थल सिखना झवलाओ को असम का आठवां राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया। सिखना ज्वालाओ राष्ट्रीय उद्यान मानस राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा है तथा चार अन्य संरक्षित क्षेत्रों को जोड़ता है। यह उद्यान भारत-भूटान सीमा पर स्थित है और इसमें पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं में विविधता तथा दुर्लभ और संकटग्रस्त प्रजातियाँ पायी जाती हैं। निर्माण असम सरकार ने 16 फरवरी 2025 को कैबिनेट बैठक के दौरान इस राष्ट्रीय उद्यान के निर्माण को औपचारिक मंजूरी दी।Sikhna Jwhwlao to be State’s 8th national park https://assamtribune.com/assam/sikhna-jwhwlao-to-be-states-8th-national-park-1568445 द असम ट्रिब्यून 2 सितम्बर 2026 en 17 फरवरी 2025 सिखना ज्वालाओ राज्य का 8वां राष्ट्रीय उद्यान होगा 5 मार्च 2025 को इसे असम के राज्यपाल द्वारा वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया।Assam: Chirang Reserve Forest of Kokrajhar Declared as Sikhna Jwhwlao National Park https://www.sentinelassam.com/north-east-india-news/assam-news/assam-chirang-reserve-forest-of-kokrajhar-declared-as-sikhna-jwhwlao-national-park द सेंटिनल 2 सितम्बर 2026 en 8 मार्च 2025 असम: कोकराझार के चिरांग रिजर्व वन को सिखना ज्वालाओ राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया सिखना ज्वालाओ राष्ट्रीय उद्यान बोडोलैंड का तीसरा और असम का आठवां राष्ट्रीय उद्यान है। जैव विविधता इस उद्यान में तितलियों की 460 से ज़्यादा प्रजातियां पायी जाती है। यह राष्ट्रीय उद्यान विभिन प्रकार के दुर्लभ व संरक्षित प्रजातियों जैसे कि सुनहरा लंगूर, बंगाल बाघ और एशियाई हाथी आदि के लिए आवास है।Sikhna Jwhwlao, A Haven For Golden Langurs, Declared Assam’s Eighth National Park https://www.etvbharat.com/en/!state/sikhna-jwhwlao-declared-assams-eighth-national-park-a-haven-for-golden-langurs-enn25021902413 ईटीवी भारत 2 सितम्बर 2026 en 19 फरवरी 2025 सुनहरे लंगूरों के लिए सुरक्षित स्थल सिखना झवलाओ को असम का आठवां राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया। इसमें अर्ध-सदाबहार वन, साल के वन, आर्द्र मिश्रित पर्णपाती वन और सवाना घास के मैदान पाए जाते हैं। नामकरण इस उद्यान का नाम सिखना ज्वावलाओ के नाम पर रखा गया है जो बोडो समुदाय के एक महान योद्धा और नेता थे। इन्हें जौलिया दीवान के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 1864 से 1866 के दौरान इन्होंने भूटान और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच हुए द्वार युद्ध (एंग्लो-भूटानी युद्ध) में ब्रिटिश औपनिवेशिक सेनाओं का डटकर सामना किया था। इन्हें भी देखें काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान दिहिंग पाटकाई राष्ट्रीय उद्यान डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान ओरांग राष्ट्रीय उद्यान सन्दर्भ श्रेणी:असम में राष्ट्रीय उद्यान श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय उद्यान श्रेणी:असम