411 REFERENCE · Wikipedia
टेक्केन 3
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
टेक्केन 3 Tekken3Box.jpg प्लेस्टेशन का कवर नामको नामको टेक्केन आर्केड गेम
प्लेस्टेशन
आर्केड JP 20 मार्च 1997 प्लेस्टेशन JP 26 मार्च 1998Chris Johnston http://headline.gamespot.com/news/98_02/02_tekken/index.html https://web.archive.org/web/20001013123640/http://headline.gamespot.com/news/98_02/02_tekken/index.html Tekken 3 Release Date Confirmed GameSpot 13 अक्टूबर 2000 2 फरवरी 1998 23 सितंबर 2022 NA 30 अप्रैल 1998Tekken 3 Release Date Confirmed https://www.gamespot.com/articles/tekken-3-release-date-confirmed/1100-2462586/ 2023-10-04 GameSpot en-US 23 नवंबर 2023 https://web.archive.org/web/20231123135736/https://www.gamespot.com/articles/tekken-3-release-date-confirmed/1100-2462586/ live EU 12 सितंबर 1998http://www.thefreelibrary.com/TEKKEN%27S+A+KNOCKOUT%3b+5+games+to+be+won.-a060626480 TEKKEN'S A KNOCKOUT; 5 games to be won. The Mirror 12 सितंबर 1998 16 मई 2011 23 जनवरी 2023 https://web.archive.org/web/20230123122022/https://www.thefreelibrary.com/TEKKEN%27S+A+KNOCKOUT%3b+5+games+to+be+won.-a060626480 live फाइटिंग सिंगल प्लेयर, मल्टीप्लेयर नामको सिस्टम 12
टेक्केन 3 (鉄拳3) एक फाइटिंग (मारधाड़) वीडियो गेम है।Srivastva Vijay Shankar Advanced Reasoning Pratiyogi Parikshaon Ke Liye S. Chand Publishing 978-93-5271-817-7 https://www.google.co.in/books/edition/Advanced_Reasoning_Pratiyogi_Parikshaon/WF1jDwAAQBAJ?hl=en&gbpv=1&dq=%E0%A4%9F%E0%A5%87%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A5%87%E0%A4%A8&pg=PA22&printsec=frontcover 26 जून 2024 hi यह टेक्केन शृंखला का तीसरा वीडियो गेम है। इसे 1997 में आर्केड मशीनों के लिए जारी किया गया था। इस सफलता के उपरांत फिर इसे 1998 में प्लेस्टेशन में पोर्ट किया गया था। 2005 में प्लेस्टेशन 2 के गेम टेक्केन 5 के एक मोड, आर्केड हिस्ट्री में इस गेम का आर्केड वाला संस्करण जारी किया गया था। इस वीडियो गेम को सोनी के प्लेस्टेशन क्लासिक कंसोल के लिए फिर से जारी किया गया था।
टेक्केन 3 में कई नए किरदार हैं, जिनमें जिन काज़ामा, लिंग शियाओयू, ब्रायन फ्यूरी, एडी गोर्डो, ह्वारंग और जूलिया चांग जैसे कई मुख्य किरदार शामिल हैं। इसमें कुल तेईस किरदार हैं। इसके प्लेस्टेशन संस्करण में टेक्केन फ़ोर्स और टेक्केन बॉल नामक मोड शामिल है।
यह गेम आर्केड और कंसोल दोनों के लिए सफल रहा था। इसकी दुनिया भर में 35,000 आर्केड इकाइयाँ और 80.36 लाख प्लेस्टेशन प्रतियाँ बिकीं।435665958451953664 Harada_TEKKEN 「3」からの人は多いですね。家庭用「3」は全世界で836万本(日本では140万本)なので最大 RT @bassyoi 俺が初めてやったのは鉄拳3だったなぁ RT RT History of - Tekken (1994-2014): youtu.be/Lvy8tbTBDjg 18 February 2014 19 अक्तूबर 2019 Katsuhiro Harada इससे टेक्केन 3 पाँचवाँ सबसे ज़्यादा बिकने वाला प्लेस्टेशन गेम बन गया। अपनी रिलीज़ के बाद से, टेक्केन 3 को अब तक के सबसे बेहतरीन गेम में से एक माना जाता है। इसके बाद 1999 में टेक्केन टैग टूर्नामेंट आया। 2001 में इसकी अगली कड़ी टेक्केन 4 को जारी किया गया।
नए पात्र
ब्रायन फ्यूरी: एक साइबॉर्ग किकबॉक्सर जिसको पागल वैज्ञानिक डॉ. एबेल ने अपने प्रतिद्वंद्वी वैज्ञानिक डॉ. बोस्कोनोविच का अपहरण करने के लिए भेजा है।
डॉ. बोस्कोनोविच: मूर्ख, बुज़ुर्ग प्रतिभाशाली वैज्ञानिक जो योशिमित्सु का दोस्त है और मिशिमा ज़ैबात्सु का कैदी है।
एडी गोर्डो: एक ब्राज़ीलीआई व्यक्ति जो मिशिमा ज़ैबात्सु से बदला लेना चाहता है क्योंकि उसने उसके माता-पिता की हत्या की थी और उसके परिवार के व्यवसाय को बर्बाद कर दिया था।
फ़ॉरेस्ट लॉ: मार्शल लॉ का बेटा (जिससे वह काफ़ी मिलता-जुलता है और जिसकी तरह वह लड़ता है)।
गोन: इसी नाम के एक मंगा से लिया गया एक विशेष अतिथि पात्र।
गन जैक: जैक सीरीज़ का तीसरा मॉडल जिसे उसके निर्माता जेन ने जैक-2 के मेमोरी डेटा को पुनः प्राप्त करने के लिए भेजा है।
ह्वारंग: एक ताए क्वोन डो छात्र जो अपने शिक्षक की हत्या करने के लिए ओग्रे से बदला लेना चाहता है।
जिन कज़ामा: हीहाची मिशिमा का पोता और काज़ुया मिशिमा और जून कज़ामा का बेटा जो अपने माता-पिता के मार्शल आर्ट का अभ्यास करता है। वह अपनी माँ की हत्या करने के लिए ओग्रे से बदला लेना चाहता है।
जूलिया चांग:मिशेल चांग की दत्तक पुत्री जो मिशिमा ज़ैबात्सु से अपनी अपहृत माँ को बचाने के लिए निकलती है।
किंग II: मूल किंग का उत्तराधिकारी जो ओग्रे द्वारा मूल किंग की हत्या के बाद अपने पूर्ववर्ती के अनाथालय को बचाने के लिए भाग लेता है।
कुमा II: मूल कुमा का पुत्र जो हीहाची के वफादार पालतू जानवर और अंगरक्षक के रूप में भी काम करता है।
लिंग शियाओयू:एक चीनी किशोरी जो टूर्नामेंट जीतकर अपना खुद का मनोरंजन पार्क बनाना चाहती है।
मोकुजिन: 2,000 साल पुरानी लकड़ी का बना पुतला जो ओग्रे के जागने के परिणामस्वरूप जीवित हो जाता है।
पांडा: शियाओयू का पालतू जानवर और अंगरक्षक।
ओग्रे: एक रहस्यमय और अमर एलियन जिसे लड़ाई के देवता के रूप में जाना जाता है। ओग्रे इस गेम में मुख्य प्रतिपक्षी और अंतिम बॉस है। ओग्रे के पास दो अलग-अलग खेलने योग्य रूप हैं। प्रारंभिक हरे रंग का मानव रूप जिसे प्राचीन ओग्रे के रूप में जाना जाता है और अंतिम गहरे रंग का राक्षस रूप जिसे ट्रू (सच्चा) ओग्रे के रूप में जाना जाता है।
टाइगर जैक्सन: एक डांसर जिसके बाल एफ्रो स्टाइल में है।
सन्दर्भ
श्रेणी:वीडियो गेम