Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

छोटा गोविंदपुर, झारखण्ड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

छोटा गोविंदपुर Chhota Govindpur छोटा गोविंदपुर India Jharkhand 22.76 86.26 inline, title झारखंड में स्थिति ज़िला पूर्वी सिंहभूम ज़िला प्रान्त झारखंड देश 31843 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भामस +5:30 Jamshedpur Street.jpg जमशेदपूर के छोटे गोविंपुर इलाके का एक रास्ता छोटा गोविंदपुर (अंग्रेजी: Chhota Govindpur) भारत के झारखण्ड राज्य के पूर्वी सिंहभूम ज़िले में स्थित एक बस्ती है। जमशेदपुर के दक्षिण पूर्वी सीमांत पर स्थित है और उस शहर का एक आवासीय उपनगर बन गया है।"Tourism and Its Prospects in Bihar and Jharkhand https://web.archive.org/web/20130411085305/http://books.google.com/books?id=RQeAAAAAMAAJ 11 अप्रैल 2013 ," Kamal Shankar Srivastava, Sangeeta Prakashan, 2003"The district gazetteer of Jharkhand," SC Bhatt, Gyan Publishing House, 2002 विवरण इसकी स्थापना सन 1960 के दशक में बिहार राज्य आवासीय निगम द्वारा टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिये की गयी थी। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र के अनुसार इसे ग्रामीण इलाकों में गिना जाता है तथा यह झारखंड के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सन् 2001 की भारत की जनगणना के अनुसार, छोटा गोबिंदपुर की जनसंख्या 24,751 थी, जिसमें 53% पुरुष एवं 47% महिलायें शामिल थी। यहाँ की औसत साक्षरता दर 76% था जो राष्ट्रीय औसत 59.5% से काफी अधिक था, एवं यहाँ 82% पुरुष एवं 69% महिलायें साक्षर थी। इस कस्बे की 12% आबादी 6 वर्ष या उससे कम की थी।India शिक्षा स्थल स्कूल विवेक विद्यालय आदर्श विद्या निकेतन Vig English school. Xavier school सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मारक विद्या निकेतन महाविद्यालय राजेन्द्र महिला महाविद्यालय यातायात छोटा गोविंदपुर पहुँचने के लिए जमशेदपुर के मुख्य बस पड़ाव जो कि साकची में स्थित हैं, वहाँ से नियमित रूप से चलने वाली मिनी बसों की सहायता ले सकते हैं। प्रात: पाँच बजे से रात के 8 बजे तक यह परिवहन सुविधा उपलब्ध रहती है। इसके अतिरिक्त साक्ची से ही चलने वाले थ्री व्हीलर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, परंतु इसके लिए टेल्को स्थित "लेबर ब्यूरो" (आम बोलचाल की भाषा में लेबरबीरो) नामक स्थान से छोटा गोविंदपुर जाने वाले थ्री व्हीलर के लिए बदलना पड़ता है। 150 रुपये अदा कर पूरी थ्री व्हीलर में अकेले या सपरिवार सफ़र कर सकते हैं। यदि टाटानगर स्टेशन पर उतरते हैं तो वहाँ से छोटा गोविंदपुर की सीधी सेवा उपलब्ध नहीं हैं। उसकी बजाय टेल्को जानेवाली auto से लेबर ब्यूरो पहुँच कर वहाँ से छोटा गोविंदपुर की बस लेनी होगी या थ्री व्हीलर लेना पड़ेगा। Local passanger train at Gobindpur PH (GVDP) इन्हें भी देखें पूर्वी सिंहभूम ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:पूर्वी सिंहभूम ज़िला श्रेणी:झारखंड के शहर श्रेणी:पूर्वी सिंहभूम ज़िले के नगर