Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बुद्रख

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बुदरख गाँव Budrakhvillage.jpg बुदरख गाँव का एक दृश्य देश भारत राज्य मध्य प्रदेश ज़िला छतरपुर तहसील महाराजपुर 471501 बुदरख भारत के मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर ज़िले की महाराजपुर तहसील में स्थित एक गाँव है। भूगोल एवं प्रशासनिक स्थिति बुदरख गाँव मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित है। ज़िला: छतरपुर तहसील: महाराजपुर राज्य: मध्य प्रदेश पिन कोड: 471501 डाकघर: बुदरख (शाखा डाकघर) धार्मिक स्थल एवं मंदिर बुदरख गाँव में कई प्रमुख आस्था और पूजा-अर्चना के केंद्र स्थित हैं: श्री पातालेश्वर हनुमान जी मंदिर: यह गाँव का अति-प्रसिद्ध और जागृत धार्मिक स्थल है, जो गूगल मैप्स पर भी दर्ज है। यह मंदिर हनुमान जी की भक्ति और जन-आस्था का प्रमुख केंद्र है। विशेष रूप से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को यहाँ श्रद्धालुओं का भारी तांता लगता है और दूर-दराज से लोग दर्शन, हनुमान चालीसा पाठ एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुँचते हैं। माँ अर्धकुंवारी मंदिर: यह गाँव का एक अन्य अति-पवित्र और प्रमुख धार्मिक स्थल है। इस मंदिर के पीठाधीश रज्जू महाराज हैं, जिनके मार्गदर्शन में यहाँ नियमित पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान और जन-कल्याणकारी आयोजन संपन्न होते हैं। रज्जू महाराज जी के आध्यात्मिक सानिध्य के कारण यहाँ श्रद्धालुओं की विशेष आस्था जुड़ी हुई है। राधे कृष्णा मंदिर: यह गाँव का एक अन्य प्रसिद्ध मंदिर है, जहाँ त्यौहारों और धार्मिक अवसरों पर विशेष पूजा का आयोजन होता है। अन्य देव स्थान: इसके अलावा गाँव में स्थानीय देवी-देवताओं के स्थान भी स्थित हैं। जनसंख्या (जनगणना 2011) 2011 की भारत की जनगणना के अनुसार: कुल जनसंख्या: 1,776 (जिसमें 911 पुरुष और 865 महिलाएँ हैं) कुल परिवार: लगभग 343 लिंगानुपात: 950 महिलाएँ प्रति 1000 पुरुष साक्षरता दर: 48.65% (पुरुष साक्षरता: 58.32%, महिला साक्षरता: 38.49%) अनुसूचित जाति: कुल जनसंख्या का लगभग 16.33% (290) अर्थव्यवस्था एवं कार्य गाँव की मुख्य अर्थव्यवस्था कृषि (खेती) पर आधारित है। यहाँ के अधिकांश लोग खेती और उससे जुड़े कार्यों से अपनी आजीविका चलाते हैं। संदर्भ जनगणना 2011 - बुदरख गाँव छतरपुर ज़िला आधिकारिक वेबसाइट बाहरी कड़ियाँ श्री पातालेश्वर हनुमान जी मंदिर - फ़ेसबुक पेज