Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारत में स्थित न्यूट्रिनो वेधशाला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भारत स्थित न्यूट्रिनो वेधशाला (India-based Neutrino Observatory) (आईएनओ) कण भौतिकी में शोध के लिए निर्मित विज्ञान परियोजना है। इसका उद्देश्य ब्रह्माण्डीय न्यूट्रिनो का अध्ययन करना है। न्यूट्रिनो मूल कण होते हैं जिनका सूर्य, तारों एवं वायुमंडल में प्राकृतिक रूप से निर्माण होता है।मंडल नाबा कुमार जनवरी 2004 STATUS OF INDIA-BASED NEUTRINO OBSERVATORY (INO) भारत में स्थित न्यूट्रिनो वेधशाला (आयएनओ) की स्थिति भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी 70, A 71–77 http://www.imsc.res.in/~ino/OpenReports/Insa/naba.pdf 16 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20130709173407/http://www.imsc.res.in/~ino/OpenReports/Insa/naba.pdf 9 जुलाई 2013 livehttp://www.imsc.res.in/~ino/Faq/inoinfo.pdf FAQ on INO आईएनओ पर पूछे जाने वाले प्रश्न मंडल प्रो॰ एन के जुलाई 2008 गणित विज्ञान संस्थान 16 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20120305181801/http://www.imsc.res.in/~ino/Faq/inoinfo.pdf 5 मार्च 2012 dead परिचय तमिलनाडु के थेनी जिले की बोडी पहाडियों में कई संस्थाओं के सहयोग से इस वेधशाला की स्थापना की जा रही है। यह वेधशाला चट्टान से 1200 मीटर गहराई पर होगी तथा इसमें कई गुफाएं होंगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जनवरी, २०१५ में करीब 1500 करोड की इस परियोजना को हरी झंडी दी थी। इसके तहत लगभग 1200 मीटर ऊंचे चट्टानी पहाडों के नीचे विस्तरीय प्रयोगशाला बनायी जायेगी जिसमें 132 मीटर x 26 मीटर x 20 मीटर आकार की एक बडी गुफा और कई अन्य छोटी-छोटी गुफाएं होंगी, जहां 1900 मीटर लंबी और साढे सात मीटर चौडी सुरंग से पहुंचा जा सकेगा। इस परियोजना में परमाणु ऊर्जा विभाग और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग मिलकर सहयोग दे रहे हैं। परमाणु ऊर्जा विभाग इसके लिये केंद्रीय एजेंसी के तौर पर काम करेगा। परियोजना का उद्देश्य न्यूट्रिनो पर मूलभूत अनुसंधान करना है। भारत के 21 अनुसंधान संस्थान, विश्वविद्यालय और आईआईटी इस परियोजना में शामिल हैं।न्यूट्रिनो कणों की खोज और अध्ययन के लिए बनायी जा रही है भूमिगत वेधशालाजनवरी 2022 InternetArchiveBot (समय लाइव) सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ भारत स्थित न्यूट्रिनो वेधशाला का जालस्थल(हिन्दी में) (अंग्रेजी) आयएनओ का जालस्थल (गणित विज्ञान संस्थान) भारत स्थित न्यूट्रिनो वेधशाला परियोजना (ई-दृष्टि) न्यूट्रिनो कणों की खोज और अध्ययन के लिए बनायी जा रही है भूमिगत वेधशालाजनवरी 2022 InternetArchiveBot (समय लाइव) श्रेणी:कण भौतिकी श्रेणी:प्रायोगिक भौतिकी श्रेणी:न्यूट्रिनो भौतिकी