411 REFERENCE · Wikipedia
म्यूचुअल यूएफओ नेटवर्क
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
म्यूचुअल यूएफओ नेटवर्क (MUFON) 350px लाभ निरपेक्ष संस्था मई ३१, १९६९ न्यूपोर्ट बीच, कैलिफ़ोर्निया जान हार्जान, अंतर्राष्ट्रीय संचालक "मानवता के लाभ हेतु उड़न तश्तरियों का वैज्ञानिक अध्ययन करना।" ३,०००+ www.mufon.com MUFON.com
म्यूचुअल यूएफओ नेटवर्क (MUFON मुफोन), यह कथित परग्रही यानों (उड़न तश्तरी) के दृष्टव्यों के खोजबीन करने वाली अमेरिकी लाभ निरपेक्ष संस्था है। यह इस विषय में खोज तथा जाँच करने वाले कुछ सबसे पुराने संगठनों में से एक है।
निर्माण
मुफोन मूल रूप से वॉल्टर एच° एण्ड्रूस, एलन उके, जॉन सुएसलर और अन्य के द्वारा ३१ मई १९६९ में क्विंसी, इलिनोइस में मिडवेस्ट यूएफओ संघ के रूप में स्थापित किया गया। इसके ज्यादातर पुराने सदस्य पहले आकाशीय घटना अनुसंधान संगठन (एरियल फेनोमिना रीसर्च अॉर्गनाइजेशन APRO) से जुड़े थे।हैव यू सीन यूएफओ? https://web.archive.org/web/20121014022924/http://www.dailyjournal.net/view/local_story/Have-you-seen-a-UFO-Hoosier-in_1349999210/ 14 अक्तूबर 2012 , फ्रेंकलिन डेली जर्नल।म्युचुअल यूएफओ नेटवर्क इन्वेस्टिगेट्स साइटिंग्स https://web.archive.org/web/20121203075820/http://www.courierpress.com/news/2012/oct/15/mutual-ufo-network-investigates-sightings/ 3 दिसंबर 2012 , एवन्सविले कुरियर एण्ड प्रेस।
अमेरिका में इसके आधार स्थान से आज के समय में मुफोन संघ के विश्वव्यापी १,५०० सदस्य हैं, मुफोन क्षेत्रीय निर्देशकों का एक विश्वव्यापी संघ है तथा एक अंतर्राष्ट्रीृय वार्षिक संगोष्ठी का आयोजक है। साथ ही मासिक मुफोन यूएफओ जर्नल का प्रकाशन भी करता है। समूह में अब ७५ क्षेत्रों से अधिक के जाँचकर्ता उपलब्ध हैं साथ ही किसी भी अलौकिक यान के संभावित भौतिक सबूतों की जाँच के लिये विशेष टीम भी है। यह स्वयंसेवकों को जाचकर्ताओं के गुण जैसे किस प्रकार गवाहों को साक्षात्कार कराएँ और किस प्रकार किसी सबूत से निष्कर्ष निकालें इन विषयों में सिखाता है। जाँचकर्ताओं को भुगतान की आवश्यकता नहीं, उन्हें इस संबंध में २६५ पृष्ठों की एक पुस्तिका वाली परीक्षा में उत्तीर्ण होना तथा पृष्ठभूमि जाँच से गुजरना होता है।न्यू जर्सी हेरल्ड।
मुफोन मिशन अलौकिक यानों उड़न तश्तरियों का अध्ययन है जो साक्षात्कारियों के सबूतों के आधार पर कार्य करता है। यह मानवीय लाभ, अनुसंधान तथा शिक्षा का एक माध्यम भी है। जे एलन हाईनेक का यूएफओ अध्ययन केन्द्र (जे एलन हाईनेक सेंटर फॉर यूएफओ स्टडीस CUFOS), फाउन्ड फॉर यूएफओ रीसर्च (FUFOR) तथा म्यूचुअल यूएफओ नेटवर्क (MUFON) साथ में अज्ञात यानों की खोजबीन का संगठन हैं, जिसका लक्ष्य इन अनुसंधानों को अन्य से साझा करना तथा यूएफओ घटनाक्रम के वैज्ञानिक अध्ययन करना है, इसी कारण इसका निर्माण हुआ था।
मुफोन का वर्तमान मुख्यालय जान हार्जान के निर्देशन में न्यूपोर्ट बीच, केलीफोर्निया में स्थित है।
निर्देशक
१९६९–१९७०: एलन उके
१९७०-२०००: वाल्टर एच° एण्ड्रूस
२०००–२००६: जॉन एफ° सुसेलर
२००६–२०१०: जेम्स करिओन
२०१०–२०१२: क्लिफोर्ड क्लिफ्ट
२०१२–२०१३: डेविड मेक्डॉनल्ड
२०१३ से अब तक: जान हार्जान
मीडिया में
यूएफओस अॉन अर्थ (२००८) (डिस्कवरी चैनल) नामक वृत्तचित्र टेलीविज़न लघुश्रृंखला में भी मुफोन के कुछ खोजकर्ता दिखाई दिये जिसका पुन: प्रसारण इन्वेस्टिगेशन डिस्कवरी नामक अमेरिकन चैनल में भी हुआ। हिस्ट्री टीवी १८ नामक चैनल के कार्यक्रम हेंगर १: द यूएफओ फाइल्स को उत्पादक वेलर ग्रॉसमेन के साथ रिचर्ड हाफमेन ने भी उत्पादन सहायता प्रदान की।
सन्दर्भ
30em
बाहरी कड़ियाँ
मुफोन डॉट कॉम, अंतर्जाल पता।
श्रेणी: परग्रही चेतना की खोज
श्रेणी: खगोल जीवविज्ञान
श्रेणी: परग्रही जीवन