411 REFERENCE · Wikipedia
मारियो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|267x267पिक्सेल| कुंग्सबैका, हॉलैंड काउंटी, स्वीडन में मारियो की प्रतिमा
मारियो एक काल्पनिक वीडियो गेम पात्र है जो कि निनटेंडो द्वारा विकसित और जारी किए गए कंप्यूटर गेम में दिखाई देता है। इसे जापान के शिगेरु मियामोतो ने सन् 1982 में बनाया था। यह एक ठिगना, इतालवी-अमेरिकी प्लम्बर है जो अपने काल्पनिक देश "मशरूम किंग्डम" को अपने शत्रु "बाउ़ज़र" से बचाना चाहता है। इस कार्य में वह अक्सर अपने जुड़वा भाई "ल्युगी" की सहायता लेता है। यह आजतक करीब 200 से अधिक वीडियो गेम में आ चुका है। इसे अक्सर एक लाल कमीज़, नीली पतलून और लाल टोपी पहने देखा जाता है।
मारियो "निन्टेन्डो सॉफ्ट्वेयर कम्पनी" का शुभंकर है।
सारांश
यह पहली बार आर्केड गेम " डोंकी कोंग " में दिखाई दिया था जिसका पहला वर्जन 1981 में आया था। इसके बाद यह अक्सर गेम सॉफ़्टवेयर में देखा जाने लगा। इसके अलावा, निन्टेंडो के एक शुभंकर के रूप में और डिज़ाइन में अपनाया गया है जैसे कि निनटेंडो आधिकारिक मुखपृष्ठ का आइकन।