411 REFERENCE · Wikipedia
अफ्रीकीकृत मधुमक्खी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|अफ्रीकीकृत मधुमक्खी
अफ्रीकीकृत मधुमक्खी जिसे अफ्रीकीकृत शहद मधुमक्खी या आम बोलचाल की भाषा में किलर बी भी कहा जाता है, पश्चिमी शहद मधुमक्खी की एक संकर प्रजाति है। इसे मूल रूप से अफ्रीकी शहद मधुमक्खी और यूरोपीय शहद मधुमक्खियों की कुछ उप-प्रजातियों, जैसे इटालियन शहद मधुमक्खी और आइबेरियन शहद मधुमक्खी के बीच संकरण से उत्पन्न किया गया है।
अफ्रीकीकृत शहद मधुमक्खियों को 1956 में ब्राज़ील में शहद उत्पादन को बढ़ाने के उद्देश्य से अस्तित्व में लाया गया था लेकिन 1957 में इसके 26 झुंड क्वारंटीन क्षेत्र से निकलकर भाग गए। उसके बाद यह संकर प्रजाति तेजी से पूरे दक्षिण अमेरिका में फैल गई और 1985 आते-आते उत्तर अमेरिका तक पहुँच गई। 1990 में अमेरिका के दक्षिणी टेक्सस में इनके कई छत्ते पाए गए। ये मधुमक्खियाँ आमतौर पर बहुत आक्रामक और सतर्क होती हैं। ये ज़रा सी हलचल पर तुरंत प्रतिक्रिया देती हैं और लोगों का पीछा दूर तक(लगभग 400 मीटर या 1,300 फीट तक) करती हैं। इन मधुमक्खियों के हमले से अब तक पूरी दुनिया में करीब 1,000 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनके शिकार पर यूरोपीय मधुमक्खियों की तुलना में लगभग दस गुणा अधिक डंक लगने के चिह्न मिलते हैं। इनके शिकारों में घोड़े और कई अन्य जानवर भी शामिल हैं। ये मधुमक्खियाँ बाहर रहने वाले पालतू जानवरों जैसे कुत्तों और खासकर स्तनधारियों के लिए खतरा मानी जाती हैं। हालांकि पशुधन पर इनके हमलों के बारे में जानकारी बहुत कम मिली है। ऐसा सामान्यतः माना जाता है कि ब्राज़ील में गायों पर कभी-कभी इन मधुमक्खियों के हमले होते हैं, लेकिन इसके ठोस प्रमाण बहुत कम हैं।Africanized Bees अफ्रीकीकृत मधुमक्खी https://www.si.edu/Encyclopedia_SI/nmnh/buginfo/killbee.htm Encyclopedia SI Smithsonian Institution 7 Dec 2018Richard Moore Outdoor Report: Africanized Bees https://www.valleycentral.com/news/local-news/richard-moore-outdoor-report-africanized-bees/ KVEO-TV 18 अक्टूबर 2025 es-MX 18 मार्च 2020 24 फ़रवरी 2025 https://web.archive.org/web/20250224131302/https://www.valleycentral.com/news/local-news/richard-moore-outdoor-report-africanized-bees/ dead They have also killed horses and other animals.http://www.cbsnews.com/news/thousands-of-bees-attack-texas-couple-kill-horses/ Thousands of bees attack Texas couple, kill horses CBS News 2016-05-17 live https://web.archive.org/web/20160610012109/http://www.cbsnews.com/news/thousands-of-bees-attack-texas-couple-kill-horses/ 2016-06-10 dmy-allhttp://www.travelerstoday.com/articles/7006/20130729/killer-bees-kill-horses-couple-attacked-30-000-2-5.htm Thousands of bees attack Texas couple, kill horses Travelers Today 2016-05-17 live https://web.archive.org/web/20161108015415/http://www.travelerstoday.com/articles/7006/20130729/killer-bees-kill-horses-couple-attacked-30-000-2-5.htm 2016-11-08 dmy-all 2013-07-29 Caldas Saulo Andrade Graça Flávio Augusto Soares de Barros Júlia Soares Monteiro Rolim Márcia Farias Peixoto Tiago da Cunha Peixoto Paulo Vargas Lesions caused by Africanized honeybee stings in three cattle in Brazil https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC3765377/ The Journal of Venomous Animals and Toxins Including Tropical Diseases 18 अक्टूबर 2025 18 10.1186/1678-9199-19-18 2013Kidwell Shaley Tucson family grieves dogs killed in bee attack https://www.kold.com/2020/05/18/tucson-family-grieves-dogs-killed-bee-attack/ 18 अक्टूबर 2025 https://www.kold.com 19 मई 2020 en
सन्दर्भ
श्रेणी:मधुमक्खी
श्रेणी:पश्चिमी मधुमक्खी