Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

८ अप्रैल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right 8 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 98वां (लीप वर्ष में 99वां) दिन है। साल में अभी 267 दिन और बाकी है। प्रमुख घटनाएँ १८०१- रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में हुई हिंसा में १२८ यहूदियों की मौत। १८३१- प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इग्लैंड पहुंचे। १८५७- प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम (१८५७) के अग्रदूत मंगल पांडे को फांसी दे दी गई। १८९४- प्रसिद्ध बंगला कवि और वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चन्द्र चटर्जी का कलकत्ता अब 'कोलकाता' में निधन। १९१२- नील नदी में जहाजों के आपसी भिड़ंत के बाद इसमें सवार २०० से अधिक लोगों की डूबकर मौत। १९२९- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली के सेंट्रल असेंबली हॉल में बम फेंका और अपनी गिरफ्तारी दी। १९५०- भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरु संधि पर हस्ताक्षर हुआ। १९६१- ब्रिटिश जहाज दारा के फारस की खाड़ी में गिरने से २३६ लोगों की मौत। १९६५- भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरू, इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है। १९८८- जनरल वेंग शंग कुन चीन के राष्ट्रपति चुने गए। २०००- गुटनिरपेक्ष देशों के विदेशमंत्रियों का १३वाँ सम्मेलन कोलंबिया के कार्टिजेना शहर में आरंभ हुआ। २००१- बाँग्ला देश में हिंदुओं की संपत्ति लौटाने के लिए विधेयक पारित हुआ। २००३- अमेरिकी सेना ने बगदाद में बंकर भेदी बम बरसाए जिसमें अनेक नागरिकों की मृत्यु हो गई किंतु सद्दाम हुसैन का पता नहीं चला। २००६- ल्योकशेंको ने तीसरी बार बेलारूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। २००८- आंध्रप्रदेश और कर्नाटक की सरकारों ने सिक्खों को अपने राज्य में अल्पसंख्यक घोषित किया। ईरान ने अपने यूरेनियम संयंत्र में ६ हजार नए सेंट्रीप्यूज लगाना शुरु किया। पाकिस्तान के नाभिकिय संयंत्र में गैस स्राव होने से दो लोगों की मृत्यु हो गई। २०१३- सूडान के दारफुर में जनजातीय हिंसा में १६३ लोगों की मौत और ५० हजार लोग विस्थापित। जन्म 1983 - अल्लु अर्जुन- तेलुगु फ़िल्म अभिनेता 1950 - दिनेश कुमार शुक्ल - हिन्दी के सुप्रसिद्ध कवि। 1938 - कोफ़ी अन्नान - संयुक्त राष्ट्र संघ के सातवें भूतपूर्व महासचिव हैं। 1937 - आर. गुंडु राव - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे। 1924 - कुमार गंधर्व - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक। 1900 - नवलपक्कम पार्थसारथी - भारतीय आनुवंशिकीविद्, अंतर्राष्ट्रीय चावल आयोग के कार्यकारी सचिव और थाईलैंड सरकार के चावल सलाहकार थे। 1892 - हेमचंद्र रायचौधरी, इतिहासकार निधन १८५७- मंगल पांडेय, प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का पहला सेनानी १८९४- बंकिम चंद्र चटोपाध्याय, बाँग्ला साहित्यकार, १९४७- हेनरी फोर्ड, अमेरिकी उद्योगपति २००८- शरण रानी, हिंदुस्तानी संगीतज्ञ और सरोद वादिका २०१३- मारग्रेट थेचर, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री २०१५- जयकांतन, भारतीय पत्रकार तथा मशहूर लेखक बाहरी कडियाँ बीबीसी पे यह दिन श्रेणी:अप्रैल