Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शिगेरू बान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शिगेरू बान Shigeru Ban.jpg शिगेरू बान जापानी 1957 टोक्यो, जापान सेंटर पोम्पिडौ मेट्ज़, फ्रांसकार्डबोर्ड कैथेड्रल, क्राइस्ट चर्च, न्यूजीलैंड प्रिज़कर प्राइज़ (2014) शिगेरू बान (अँग्रेजी: Shigeru Ban,जापानी भाषा: 반 시게루, जन्म: 1957) एक जापानी और अंतरराष्ट्रीय वास्तुकार है, जो वास्तुकारिता में अपने अभिनव काम के लिए विश्व प्रसिद्ध है, विशेष रूप से पुनर्नवीनीकरण और कुशलता से आपदा पीड़ितों के घर बनाने में उन्हें महारत हासिल है। उन्हें वास्तुकला और डिजाइन की रूपरेखा के क्षेत्र में नवीन आविष्कारों तथा प्रक्षेपण के लिए 21 वीं सदी के वास्तुकारों में अँग्रेजी पत्रिका टाइम द्वारा शामिल किया गया था।Belinda Luscombe, He Builds With a Really Tough Material: Paper. Innovators, Time 100: The Next Wave. जुलाई 17, 2000. बान को वर्ष 2014 में वास्तुकला में उल्लेखनीय योगदान हेतु विश्व प्रसिद्ध प्रिज़कर आर्किटेक्चर प्राइज़ प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले वे विश्व के 37 वें व्यक्ति हैं। http://www.archdaily.com/489209/ ArchDaily Shigeru Ban named 2014 Pritzker Prize Winner मार्च 25, 2014 https://web.archive.org/web/20140325005511/http://www.archdaily.com/489209/ 25 मार्च 2014 dead प्रारंभिक जीवन और शिक्षा बान का जन्म 1957 में टोक्यो,जापान में हुआ था। वे टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट और साउथ कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर से विद्यालीय शिक्षा ग्रहण करने के बाद कूपर यूनियन्स स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर से 1984 में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की।Biography https://web.archive.org/web/20140325014037/http://www.pritzkerprize.com/2014/biography 25 मार्च 2014 , The Hyatt Foundation, retrieved 26 मार्च 2014 करियर बान के लिए उसके काम का महत्वपूर्ण विषय है "अदृश्य संरचना"। यही कारण है कि वे खुलकर अपने संरचनात्मक तत्वों को व्यक्त नहीं करते है, बल्कि डिजाइन में उसे शामिल करने हेतु चुनते है। बान को आधुनिक सामग्री और तकनीक में कोई दिलचस्पी नहीं है, बल्कि उसके निर्माण के पीछे की अवधारणा की अभिव्यक्ति में सर्वाधिक दिलचस्पी है। इसलिए वे जान-बूझकर इस अभिव्यक्ति को अपनी रचनात्मकता में व्यक्त करते हैं। वास्तुकला के क्षेत्र में बान के योगदान के कई आयाम है। सबसे पहले वह एक जापानी वास्तुकार है, जो निर्माण उद्योग की रचनात्मकता की दिशा में परंपरागत जापानी वास्तुकला के "सार्वभौमिक तत्वों" को सर्वाधिक महत्व देते हैं। वहीं दूसरी ओर उन्हें वास्तुकला के अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप भवन निर्माण आकृति में महारत हासिल है।Natias Neutert Shigeru Ban — a gentle revolutionary Shigeru Ban Architects / Paper Tube Architecture - 10., works 1990-2000 Renate Kammer/Sabine Siegfried Junius Publisher Hamburg, Germany 2000 सेंटर पोम्पिडौ मेट्ज़, फ्रांस और कार्डबोर्ड कैथेड्रल, क्राइस्ट चर्च,न्यूजीलैंड उनकी महत्वपूर्ण रचना है। प्रमुख कार्य thumb|सेंटर पोम्पिडौ मेट्ज़,फ्रांस सेंटर पोम्पिडौ मेट्ज़, फ्रांस। फर्नीचर हाउस, जापान, चीन और अमेरिका में निर्मित पूर्वनिर्मित घरों की एक श्रृंखला। सरटेन वॉल हाउस (1995), इताबाशी, टोक्यो, जापान। नेक्ड हाउस (2000), कवागो, वर्ल्ड एकजीविशन एक्सपो 2000, हनोवर, जर्मनी में। खानाबदोश संग्रहालय (2005 से अब तक), ग्रेगरी कोलबर्ट के वीडियो / तस्वीर काम "एशेज और हिमपात" पर आधारित घर बनाया। टाकटोरी कैथोलिक चर्च, कोबे,जापान। कार्डबोर्ड कैथेड्रल, क्राइस्ट चर्च,न्यूजीलैंड(2012-2013)Stewart Ashleigh Emotional moment for bishop at handover of new cathedral http://www.stuff.co.nz/the-press/news/8996908/Bishop-keyed-up-at-cardboard-cathedral-handover-ceremony 26 मार्च 2014 The Press 3 अगस्त 2013 A3 Christchurch https://archive.today/20130803005246/http://www.stuff.co.nz/the-press/news/8996908/Bishop-keyed-up-at-cardboard-cathedral-handover-ceremony 3 अगस्त 2013 live पुरस्कार/सम्मान वर्ष का सर्वश्रेष्ठ युवा आर्किटेक्ट, जापान (1997) के लिए जी आई ए पुरस्कार। वर्ष के टाइम पत्रिका प्रर्वतक, (2001) अमरीका। प्रिक्स डे एल'एकेडमी डी'आर्किटेक्चर डी फ्रांस (2004) वास्तुकला, कला और पत्र के अमेरिकन अकादमी, संयुक्त राज्य अमेरिका(2005) में अर्नोल्ड डब्ल्यू ब्रूनर मेमोरियल पुरस्कार।http://www.artsandletters.org/awards2_popup.php?abbrev=Brunner संग्रहीत प्रति 26 मार्च 2014 https://web.archive.org/web/20140330042847/http://www.artsandletters.org/awards2_popup.php?abbrev=Brunner 30 मार्च 2014 dead टेक्निकल यूनिवर्सिटी म्यूनचेन, (2009) जर्मनीकी मानद डॉक्टरेट की उपाधि। ऑर्डर ड़ेस आर्ट्स एट डेस लेटर्स, फ्रांस(2010)। नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट, फ्रांस(2011) वास्तुकला प्रौद्योगिकी के लिए अगस्टे पेररेट पुरस्कार (2011)।http://www.uia-architectes.org/en/s-informer/prix-uia/168#.UysytlFdUqw संग्रहीत प्रति 26 मार्च 2014 https://web.archive.org/web/20140320215225/http://www.uia-architectes.org/en/s-informer/prix-uia/168#.UysytlFdUqw 20 मार्च 2014 dead माइनीच डिजाइन पुरस्कार, जापान(2012) प्रिज़कर आर्किटेक्चर प्राइज़(2014)। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Shigeru Ban शिगेरू बान शिगेरू बान का आधिकारिक जालस्थल श्रेणी:जापान श्रेणी:1957 में जन्मे लोग श्रेणी:जापान के लोग श्रेणी:जीवित लोग