Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आदम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बाइबिल के व्यक्ति नाम आदम (नाम) अन्य जानकारी आदम और हव्वा आदम Michelangelo, Creation of Adam 03.jpg माइकल एंजेलो की चित्रकला आदम की रचना, सिस्टीन चैपल छत हव्वाअतिरिक्त ग्रंथों के अनुसार आदम की पहली पत्नी लीलीत थी। कैन, हाबील और शेतExtra-biblical accounts cite Adam as having had three daughters: Awan, Azura, and Luluwa or Aclima. आदम (hbo אָדָם‎, grc Ἀδάμ, ar آدَم) इब्राहीमी धर्मों में आदिपुरुष है। ईसाई धर्म के अनुसार, आदम अदन की वाटिका में ज्ञान के वृक्ष से खाकर पाप करता है। इससे विश्व में मृत्यु और पाप फैलता है, और मानव को वाटिका से निकाला जाता है। केवल यीशु के सूली पर चढ़ने से मानवता को छुड़ाया जा सकता है। इस्लाम में, आदम पृथ्वी का ख़लीफ़ा है। वह वाटिका में अमरता के वृक्ष से खाकर पाप करता है, जिस हेतु उसे वाटिका से निकाला जाता है। जब आदम अपने पाप पर पछताता है, ईश्वर उसे क्षमा कर देते हैं। यह मानव के लिए एक मार्गदर्शन है, जिससे पापी व्यक्ति अपनी ग़लती से अवगत होकर पछता सकें।Stieglecker, H. (1962). Die Glaubenslehren des Islam. Deutschland: F. Schöningh कहानी उत्पत्ति सृष्टि कथा उत्पत्ति पुस्तक में, "आदम" नाम सबसे पहले मानव को दिया जाता है।Hendel 2000 18 इसका प्रयोग सर्वनाम, "एक मानव" और "मानवजाति" के लिए भी किया जाता है।Hendel 2000 18 उत्पत्ति 1 में परमेश्वर विश्व तथा आदम यानी मानवजाति की सृष्टि करते हैं। उत्पत्ति 2 में, परमेश्वर "आदम" यानी एक पुरुष को "भूमि की मिट्टी" से रचते हैं, उसे अदन की वाटिका में डालकर, उसकी एक साथी हव्वा को भी रचते हैं। उत्पत्ति 3 में, आदम और हव्वा ज्ञान के वृक्ष से फल खाते हैं और इस कारण परमेश्वर उन्हें पृथ्वी पर अपने मज़दूर की रोटी खाने तथा मरने के बाद मिट्टी में मिलने का दंड देते हैं। उत्पत्ति 4 में आदम के पुत्रों की कहानी दी गई है और उत्पत्ति 5 में शेत से नूह तक उसकी वंशावली है। सन्दर्भ इन्हें भी देखें इब्राहीमी धर्म मनु बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:बाइबिल के कुलपति श्रेणी:उत्पत्ति की पुस्तक के पात्र श्रेणी:जुबलियों की पुस्तक श्रेणी:इश्माएलियों के पूर्वज