Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राजेश जोशी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|250px|राजेश जोशी, जुलाई २०१७राजेश जोशी (जन्म १९४६) साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत हिन्दी साहित्यकार हैं। परिचय उनका जन्म मध्य प्रदेश के नरसिंहगढ़ जिले में हुआ। उन्होंने शिक्षा पूरी करने के बाद पत्रकारिता शुरू की और कुछ सालों तक अध्यापन किया। राजेश जोशी ने कविताओं के अलावा कहानियाँ, नाटक, लेख और टिप्पणियाँ भी लिखीं। उन्होंने कुछ नाट्य रूपांतर तथा कुछ लघु फिल्मों के लिए पटकथा लेखन का कार्य भी किया। उनके द्वारा भतृहरि की कविताओं की अनुरचना भूमिका "कल्पतरू यह भी" एवं मायकोवस्की की कविता का अनुवाद "पतलून पहिना बादल" नाम से किए गए है। कई भारतीय भाषाओं के साथ-साथ अँग्रेजी, रूसी और जर्मन में भी उनकी कविताओं के अनुवाद प्रकाशित हुए हैं। रचना राजेश जोशी की कविताएँ गहरे सामाजिक अभिप्राय वाली होती हैं। वे जीवन के संकट में भी गहरी आस्था को उभारती हैं। उनकी कविताओं में स्थानीय बोली-बानी, मिजाज़ और मौसम सभी कुछ व्याप्त है। उनके काव्यलोक में आत्मीयता और लयात्मकता है तथा मनुष्यता को बचाए रखने का एक निरंतर संघर्ष भी। दुनिया के नष्ट होने का खतरा राजेश जोशी को जितना प्रबल दिखाई देता है, उतना ही वे जीवन की संभावनाओं की खोज के लिए बेचैन दिखाई देते हैं।http://hindinest.com/sahitya/0017.htm दो पंक्तियों के बीच २३ नवंबर २००९ हिन्दी नेस्ट https://web.archive.org/web/20101025055911/http://www.hindinest.com/sahitya/0017.htm 25 अक्तूबर 2010 dead कविता-संग्रह 'एक दिन बोलेंगे पेड़', 'मिट्टी का चेहरा', 'नेपथ्य में हँसी', 'दो पंक्तियों के बीच' कहानी संग्रह सोमवार और अन्य कहानियाँ, कपिल का पेड़, नाटक 'जादू जंगल', 'अच्छे आदमी', 'टंकारा का गाना'। उनकी आलोचनात्मक टिप्पणियों की पुस्तक- 'एक कवि की नोटबुक' प्रकाशित हुई है। पुरस्कार उन्हें शमशेर सम्मान, पहल सम्मान, मध्य प्रदेश सरकार का शिखर सम्मान और माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार के साथ केन्द्र साहित्य अकादमी के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया है।http://www.kritya.in/0209/hn/poetry_at_our_time3.html राजेश जोशी की कविताएँ २३ नवंबर २००९ कृत्या https://web.archive.org/web/20110930162357/http://www.kritya.in/0209/hn/poetry_at_our_time3.html 30 सितंबर 2011 live सन्दर्भ श्रेणी:हिन्दी कवि श्रेणी:हिन्दी साहित्यकार श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत हिन्दी भाषा के साहित्यकार