411 REFERENCE · Wikipedia
अनुच्छेद 45 (भारत का संविधान)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारत का संविधान भाग 4 राज्य की नीति के निदेशक तत्व अनुच्छेद 46 (भारत का संविधान) अनुच्छेद 44 (भारत का संविधान) भारतीय संविधान सभा भारत हिंदी :श्रेणी:संविधान 1949 प्रकाशित
अनुच्छेद 45 भारत के संविधान का एक अनुच्छेद है। यह संविधान के भाग 4 में शामिल है और संघ में छह वर्ष से कम आयु के बालकों के लिए प्रारंभिक बाल्यावस्था देख-रेख और शिक्षा के उपबंधों का वर्णन करता है। इस अनुच्छेद के अनुसार भारत के सभी राज्य अपने यहाँ छह वर्ष से कम आयु के बालकों के लिए प्रारंभिक बाल्यावस्था देख-रेख और शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक उपबंध करने का प्रयास करेंगे। भारत में ये प्रावधान मुख्य रूप से समन्वित बाल विकास योजना कार्यक्रम के माध्यम से किये जाते हैं, जिसमें प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा के कार्यक्रमों में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का भी योगदान शामिल रहता है। इसका उद्देश्य छह साल से कम उम्र के बच्चों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को व्यापक विकास सेवाएँ प्रदान करना है।Article 45: Provision for early childhood care and education to children below the age of six years अनुच्छेद 45: छह वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा का प्रावधान https://www.constitutionofindia.net/articles/article-45-provision-for-early-childhood-care-and-education-to-children-below-the-age-of-six-years/ भारत का संविधान 21 अप्रैल 2024Article 45 in Constitution of India भारतीय संविधान में अनुच्छेद 45 https://indiankanoon.org/doc/1791268/ इंडियन कानून 21 अप्रैल 2024Article 45- संविधान में कहां लिखा है बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा, पढ़िए https://www.bhopalsamachar.com/2023/05/article-45.html?m=1 भोपाल समाचार 21 अप्रैल 2024 enArticle 45 of the Indian Constitution: Provision for Early Childhood Care and Education to Children below the Age of Six Years भारतीय संविधान का अनुच्छेद 45: छः वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा का प्रावधान https://constitutionsimplified.in/en/blog-post45 संविधान सरलीकृत 21 अप्रैल 2024 en 21 अप्रैल 2024 https://web.archive.org/web/20240421162050/https://constitutionsimplified.in/en/blog-post45 dead Explain the implication of Article 45 of the Indian Constitution? भारतीय संविधान के अनुच्छेद 45 के निहितार्थ की व्याख्या करें? https://www.notesworld.in/2023/09/explain-implication-of-article-45-of.html नोट्स वर्ल्ड 21 अप्रैल 2024 en
पृष्ठभूमि
संविधान सभा में 23 नवंबर 1948 को मसौदा अनुच्छेद 45 पर चर्चा प्रारंभ हुई। आरंभ में इसमें चौदह वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान किया गया था। साथ ही इस अनुच्छेद पर चर्चा अनुच्छेद 36 के अंतर्गत की गयी थी परंतु संविधान सभा के एक सदस्य ने मसौदा अनुच्छेद 36 से इसे अलग रखने की माँग की। जिसके बाद इस बात पर सहमति हुई कि मसौदा अनुच्छेद की भाषा को अन्य निदेशक सिद्धांतों के अनुरूप लाया जाना चाहिए। विधानसभा के एक सदस्य मसौदा अनुच्छेद 36 को राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों के अनुरूप बनाना चाहते थें जबकि अधिकांश प्रावधान "राज्य इसके लिए प्रयास करेगा..." इस प्रकार के वाक्यांशों के साथ शुरू होते थें पर मसौदा अनुच्छेद 36 का आरंभ "प्रत्येक नागरिक का हकदार है..." के साथ शुरू हुआ जो एक निर्देशक सिद्धांत के बजाय कानूनी रूप से लागू करने योग्य मौलिक अधिकार की तरह पढ़ा जाता है। आगे चलकर मसौदा अनुच्छेद को एकल संशोधन के साथ अपनाया गया। 2002 में संविधान (छियासीवां संशोधन) अधिनियम 2002 के माध्यम से निदेशक सिद्धांत को मौलिक अधिकार में बदल दिया गया, जिस कारण इस अनुच्छेद के वर्तमान स्वरूप में भी संशोधन किया गया।
मूल पाठ
राज्य इस संविधान के आरम्भ से दस वर्ष की कालावधि के भीतर सब बालकों को चौदह वर्ष की अवस्था समाप्ति तक निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा देने के लिये उपबंध करने का प्रयास करेगा।भारत का संविधान भारत का संविधान (संपा॰) प्रसाद राजेन्द्र लेखक:राजेन्द्र प्रसाद 1957 20 पृष्ठ:भारत का संविधान (१९५७).djvu/८३
The State shall endeavour to provide, within a period and compulsory of ten years from the commencement of this Constitution, for free and compulsory education for all children until they complete the age of fourteen years.भारत का संविधान भारत का संविधान (संपा॰) प्रसाद राजेन्द्र लेखक:राजेन्द्र प्रसाद 1957 20 पृष्ठ:भारत का संविधान (१९५७).djvu/८२
सन्दर्भ
टिप्पणी
lower-alpha
बाहरी कड़ियाँ
भारत का संविधान
श्रेणी:भारतीय संविधान के अनुच्छेद