Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बसिल जोसेफ़

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बसिल जोसेफ़ Basil Joseph 2023.jpg इंजीनियरिंग क़ॉलेज, तिरुवनंतपुरम निर्देशक अभिनेता 2013–वर्तमान एलिज़ाबेथ सैमुअल 2017 1 बेसिल जोसेफ़ एक भारतीय फिल्म निर्देशक और अभिनेता हैं जो मलयालम सिनेमा फिल्म उद्योग में काम करते हैं। उन्होंने तीन फिल्मों का निर्देशन किया है - कुंजिरामायणम (2015), गोढा (2017) और मिनानाल मुरली (2021)। तीनों फिल्मों को काफ़ी सफलता मिली। बसिल निर्देशक के अलावा एक अभिनेता भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है।बसिल जोसेफ़ इज़ एन ऐक्टर ऐज़ वैल? https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/malayalam/movies/did-you-know/Basil-Joseph-is-an-actor-as-well/articleshow/48745251.cms 8 सितंबर 2020 द टाइम्स ऑफ़ इंडिया en सोमन दीपा उन्होंने 2013 की फिल्म थिर में विनीथ श्रीनिवासन के सहायक निर्देशक के रूप में शुरुआत की। अभिनय की शुरुआत उन्होंने 2013 की टी.के. राजीव कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म अप एंड डाउन: मुकलिल ओरलुंडू से की थी। बेसिल जोसेफ ने 2012 में फ़िल्मी जीवन की शुरुआत लघु फिल्म सीईटी लाइफ में एक अभिनेता के रूप में की थी। उन्होंने अल्बर्ट एस ओरू थंडू पदम और प्रियामवधा कथारेनो के साथ इन्फोसिस, त्रिवेंद्रम में अपने कार्यकाल के दौरान लघु फिल्मों का भी निर्देशन किया है। बेसिल ने 2013 में थिर में विनीथ श्रीनिवासन के सहायक के रूप में मलयालम फिल्म उद्योग में प्रवेश किया। उनकी निर्देशन की शुरुआत 2015 में कुंजिरामायणम के साथ हुई थी, जिसमें मलयालम फिल्म अभिनेता ब्रदर्स विनीथ श्रीनिवासन और ध्यान श्रीनिवासन ने पहली बार एक साथ अभिनय किया है। यह फिल्म 'डेसोम' नामक एक विचित्र गाँव के लोगों की कहानी है जहाँ मिथक, किंवदंतियाँ और अंधविश्वास उनके जीवन में सबसे अहम् भूमिका निभाते हैं। इस फ़िल्म को बॉक्स ऑफ़िस में वर्ष 2015 में काफ़ी सफलता मिली। बेसिल जोसेफ़ के निर्देशन में बनी दूसरी फ़िल्म गोढा एक स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म थी। उनकी तीसरी निर्देशित फ़िल्म मिनल मुरली को 24 दिसंबर 2021 को नेटफ्लिक्स इंडिया में रिलीज़ किया गया था। यह मलयालम फिल्म उद्योग की पहली सुपरहीरो फिल्म थी। यह मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषा में एक साथ रिलीज़ हुई थी।3 फरवरी 2022 ml:ബേസിലും ഗുരു സോമസുന്ദരവും ഒരുമിച്ചെത്തുന്നു കപ്പിലൂടെ…!! बसिल एंड गुरु सोमसुंदरम कम टुगैदर थ्रू द कप..!! ml बी4ब्लेज़ https://ml.b4blaze.com/trends/basil-joseph-and-guru-somasundaram-new-movie/ 25 जून 2023 25 जून 2023 https://web.archive.org/web/20230625155637/https://ml.b4blaze.com/trends/basil-joseph-and-guru-somasundaram-new-movie/ dead सन्दर्भ श्रेणी:मलयाली फिल्म निर्देशक श्रेणी:मलयालम अभिनेता श्रेणी:अभिनेता