411 REFERENCE · Wikipedia
शिवपुरी बरेली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शिवपुरी उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत बरेली जिला की तहसील आबँला के मझगवाँ विकास क्शेत्र का एक विकास शील ग्राम है। यह बरेली से ५५ किमी० रामपुर से ६५ किमी० बदायू से ५० किमी० मुरादाबाद से ८० किमी० दूरी पर स्थित है। यहाँ का पिन कोड २४३३०३ एवं टेलीफोन नम्बर ०५८२३ है। इस की आबादी लगभग १०००० है। एतिहासिक एवम धार्मिक महत्त्व के कारण यह एक दर्शनीय स्थल के रूप मे जाना जाता है।
रामगंगा के किनारे बसा यह ग्राम हिन्दू मुस्लिम एकता के लिये जाना जाता है। दोनो ही समुदाय एक दूसरे के धार्मिक कार्यो मे पूरा सहयोग करते है। राम गंगा किनारे बसा यह ग्राम पुरातन समय मे राजा केहरि सिंह की राजधानी होने के कारण राजा की शिवपुरी के नाम से भी जाना जाता है। पूर्व मे हरिबाबा का मन्दिर, पश्चिम मे भवन (राजा का पूजा स्थल) उत्तर मे कैलाश गिरि की मढ़ी एवम दक्शिण मे परमहंस जी की मढ़ी होने के कारण यह चारों तरफ से मन्दिरों से घिरा है। राजा केहरि सिंह के महल के पुरातन अवशेष नगर के मध्य में आज भी देखे जा सकते है। अति प्राचीन भागवत जी का मन्दिर आज भी महान सन्त भागबत जी महाराज की निर्भीकता एवं महानता की गाथा सुना रहा है। जिला बदाँयू के गवाँ मे ४० किमी० लम्वा वाँध का निर्माण करने बाले हरिबाबा जी महाराज का लीला स्थल इस ग्राम मे रास लीला रामलीला एवं कथा कीर्तन का कार्यक्रम यदा कदा चलता ही रहता है।
ग्राम मे एक मस्जिद होने के साथ ही राधा मन्दिर शंकर जी का मन्दिर, सती जी का मन्दिर, देबी माँ का मन्दिर, धरमशाला आदि मौजूद है।
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के गाँव