411 REFERENCE · Wikipedia
किम जी वौन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
किम जी-वौन(जन्म 19 अक्टूबर, 1992) एक दक्षिण कोरियाई अभिनेत्री है। उन्होंने टेलीविजन श्रृंखला द हेय़रस(2013), डिसऐनडेंटस औफ द सन (2016) और फाइट फॉर माय वे (2017) में अपनी भूमिकाओं के माध्यम से ध्यान आकर्षित किया।
== कैरियर ==
=== 2008–2012: शुरुआत ===
किम ने 2008 में विज्ञापनों से मनोरंजन उद्योग में प्रवेश किया, और "ओरान सी गर्ल" और "लॉलीपॉप गर्ल" के रूप में जाना जाने लगा। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत मिसेज साइगॉन नामक नाटक से की।
किम ने पहली बार 2011 के सिटकॉम हाई किक: रिवेंज ऑफ द शॉर्ट लेग्ड में अभिनय करने के बाद ध्यान आकर्षित किया। उसके बाद उन्हें संगीत नाटक व्हाट्स अप में उनकी पहली प्रमुख टेलीविजन भूमिका में कास्ट किया गया; और उनके फिल्मी करियर की शुरुआत रोमांस ओम्निबस फिल्म रोमांटिक हेवन में हुई। इसके बाद किम ने हाई स्कूल ड्रामा टू द ब्यूटीफुल यू में अभिनय किया और हॉरर फिल्म हॉरर स्टोरीज की शुरुआत की।
=== 2013-2016: बढ़ती लोकप्रियता और सफलता ===
2013 में, किम ने द हेय़रस में सह-अभिनय किया, जिसमें उन्होंने एक ठाठ और घृणित उत्तराधिकारी की भूमिका निभाई। नाटक की लोकप्रियता ने किम की प्रोफ़ाइल को उभारा और एसबीएस ड्रामा अवार्ड्स में "न्यू स्टार अवार्ड" जीता।
2014 में, किम ने थ्रिलर गैप-डोंग में अभिनय किया। दिसंबर 2014 में, किम ने किंग कांग एंटरटेनमेंट के साथ एक विशेष अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद उन्होंने 2015 में वेब श्रृंखला वन सनी डे में सो-जी के साथ अभिनय किया।
2016 में, किम ने केबीएस 2 के पैन-एशिया हिट ड्रामा डिसऐनडेंटस औफ द सन में एक सेना सर्जन की भूमिका निभाई।नाटक की सफलता ने किम को कोरिया के बाहर और पहचान दिलाई।
=== 2017-वर्तमान: प्रमुख भूमिकाएँ ===
2017 में, किम को केबीएस 2 के रोमांस ड्रामा, फ़ाइट फॉर माय वे के साथ पक सेओ-जून में उनकी पहली प्रमुख भूमिका में लिया गया था। यह श्रृंखला सफल रही और प्रमुख अभिनेत्री के रूप में किम की स्थिति मजबूत हुई।
2018 में, उन्होंने जासूसी फिल्म श्रृंखला, डिटेक्टिव के: सीक्रेट ऑफ द लिविंग डेड की तीसरी किस्त में अपनी पहली ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
2019 में, किम ऐतिहासिक नाटक आर्थल क्रॉनिकल्स में अभिनय करने के लिए तैयार हैं।
== फिल्मोग्राफी ==
== डिस्कोग्राफी ==
== पुरस्कार एवं नामांकन ==
== संदर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
Kim Ji-won at HanCinema
Kim Ji-Won at the Korean Movie Database