Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एक्स एम एल फीड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लाखाएक्स॰एम॰एल॰ नवम्बर 2014 एक्स एम एल फीड एक तरह का संचिका प्रारूप है जिसके द्वारा जालपृष्ठ का लेखक अपने लेख को पाठकों के कम्प्यूटर तक पहुँचा सकता है। लगभग हर ब्लॉग की अपनी एक्स एम एल (:en:XML) फीड होती है जो आपके चिट्ठे की हर नई प्रविष्टि या बदलाव के उपरांत बदलती रहती है। यह कई में उपलब्ध है जैसे आर एस एस, एटम, RDF आदि। फीड क्या है हर वेबसाइट पर हमेशा कुछ न कुछ नयी सूचना आती रहती है और इसे देखने के लिये निम्न तरीके हैं, वेबसाइट पर जाकर नयी सूचना देखना। वेबसाइट से नयी सूचना के बारे में ई-मेल प्राप्त करना। RSS अथवा ATOM फीड के द्वारा जानकारी प्राप्त करना। वेबसाइट पर जाकर सूचना प्राप्त करना सबसे पुराना तरीका है। उसके बाद जैसे, जैसे तकनीक में सुधार होता गया, सूचना प्राप्त करने के तरीके भी सुलभ होते गये। पहले ई-मेल से सूचना प्राप्त करने की सुविधा आयी फिर RSS/Atom फीड की तकनीक आयी। यदि कोई वेबसाइट उस पर आने वाली नयी सूचना के बारे में ई-मेल नहीं भेजती है या फिर RSS/Atom फीड नहीं देती है तो आप इन दोनों के द्वारा इस वेबसाइट से इस तरह से सूचना नहीं प्राप्त कर सकते हैं। ऐसी सूरत में आपको इस वेबसाइट पर जाकर ही सूचना पता करनी होगी। RSS/Atom फीड यह नयी तकनीक है। इन दोनों में प्रारूप का अन्तर है लेकिन व्यवहार में कोई अन्तर नहीं है। वे एक तरह से प्राप्त की जा सकती हैं। RSS पुरानी तकनीक है, ज्यादा आसान है और ज्यादा लोकप्रिय है। आर.एस.एस कि पृष्ठभूमि में प्रयुक्त हो रही मूल तकनीक पुश तकनलाजी है। The Internet Engineering Task Force (IETF), इन्टरनेट के मानकीकरण व उन्नतिकरण में कार्यरत है। Atom इसी के द्वारा दिया गया एक मानक प्रारूप है। यह लिखने और पड़ने दोनो प्रारूप एक प्रारूप में लाने का प्रयत्न है। RSS/ Atom फीड उस नयी सूचना हेडलाइन के रूप में आप तक पहुंचाती है और यदि आप उनकी हेडलाइन, जो दरअसल लेख की स्थाई कड़ी यानी पर्मालिंक होती है, को क्लिक करें तो वह आपको पूरे लेख तक पहुंचा देती है। नयी सूचना जानने के लिये यह सबसे अच्छी सुविधा है। जिस वेबसाईट में निम्न तरह का कोई भी चिन्ह हो तो आप समझ लीजिये कि वह अपना RSS/Atom फीड देती है। centre| <td width="30%">centre|<td><td width="35%">centre|<td> फीड कैसे प्राप्त करें RSS के फुलफार्म के बारे में कुछ विवाद है पर अधिकतर लोग यह मानते हैं कि इसका फुल फार्म Really Simple Syndication है। Atom अपने आप में पूरा शब्द है। RSS/Atom फीड पढ़ने के लिये एग्रीगेटर (Aggregator) या न्यूज़ रीडर (News reader) या फीड रीडर (Feed reader) प्रोग्राम का प्रयोग करना पड़ता है जो कि मुफ्त में इन्टरनेट में उपलब्ध हैं यह निम्न प्रकार से फीड पढ़ते हैं, इन्टरनेट पर जा कर: इस तरह के प्रोग्रामों में ब्लॉगलाईंस, गूगल रीडरसितंबर 2021 InternetArchiveBot , न्यूज़गेटर और यदि आपके पास याहू अथवा गूगल की ई –मेल ID है तो आप My yahoo अथवा Personalised google में भी फीड जोड़ सकते हैं। कई वेब ब्राउसर जैसे कि फायरफॉक्स या ओपेरा वगैरह में न्यूस़ रीडर प्रोग्राम रहता है और इनमें भी फीड डाउनलोड की जा सकती है। अपने कंप्यूटर पर न्यूस़ रीडर प्रोग्राम को इन्सटॉल (install) करके: इस तरह के प्रोग्रामों में Newsgator, जून 2020 InternetArchiveBot (केवल विंडोस़ में) Akregator(केवल लिनेक्स में) प्रमुख हैं। ई-मेल भेजने एवं प्राप्त करने के सॉफ्टवेयर के साथ: थन्डर-बर्ड ई-मेल भेजने एवं प्राप्त करने का बहुत अच्छा सॉफ्टवेयर है यह ओपेन सोर्स है और मुफ्त है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह सब प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें भी New & Blog में जाकर आप किसी भी वेबसाइट की फीड डाउनलोड कर सकते हैं। यह उसी प्रकार से किया जाता है जैसे ई-मेल सेटअप की जाती हैं। स्रोत्र उन्मुक्त - आर.एस.एस. फीड (RSS Feed) क्या बला है संबंधित आलेख आप कौन सा आरएसएस रीडर इस्तेमाल करते हैं?: क्षमल फीड वाचन के लिये उपलब्ध विभिन्न विकल्पों पर आलेख। असाधारण है रियली सिंपल सिंडिकेशन: क्षमल फीड के भूत और भविष्य की चर्चा करता लेख। ये फ़ीड क्या है? और, आपके चिट्ठे की पूरी फ़ीड क्यों जरूरी है? श्रेणी:संगणक अभियान्त्रिकी श्रेणी:सॉफ्टवेयर श्रेणी:सूचना प्रौद्योगिकी