411 REFERENCE · Wikipedia
अर्जेंटीनो झील
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अर्जेंटीनो झीलLago Argentino Lake Argentino northern arm Lago Argentino Brazo Norte Patagonia Argentina Luca Galuzzi 2005.JPG झील का उत्तरी भाग. लागो अर्जेंटीना विभाग, सैन्ता क्रुज प्रान्त, अर्जेन्टीना 50 13 S 72 25 W type:waterbody_region:AR_source:GNS_scale:500000 inline,title सांता क्रूज़ नदी 17,000 km2 on अर्जेन्टीना 1,415 km2 onhttp://www.ign.gob.ar/NuestrasActividades/Geografia/DatosArgentina/Lagos Principales lagos de la república Argentina 2015 ign.gob.ar Instituto Geográfico Nacional (IGN) 2015-10-03 https://web.archive.org/web/20190827135824/http://www.ign.gob.ar/NuestrasActividades/Geografia/DatosArgentina/Lagos 27 अगस्त 2019 dead 150 m ft on 500 m ft on 219.9 km3 on 187 m ft on एल कैलाफेट
अर्जेंटीनो झील, अर्जेंटीना के सांता क्रूज़ प्रांत में स्थित ताज़े जल की एक झील है, इसका निर्देशांक 50 2 S 72 4 W है। यह अर्जेंटीना की सबसे बड़ी ताज़े पानी की झील है, जिसकी सतह का क्षेत्रफल 1,415 किमी2 (546 वर्ग मील) (अधिकतम चौड़ाई: 20 मील (32 किमी)) है। इसकी औसत गहराई 150 मीटर (492 फीट), और अधिकतम गहराई 500 मीटर (1,640 फीट) है।
झील कई हिमनदों (ग्लेशियर) के साथ एक परिदृश्य में लॉस ग्लेशियर नेशनल पार्क के भीतर स्थित है और कई हिमनद पिघल कर नदियों के माध्यम से झील में मिलते है, झील वेदमा का जल ला लियोना नदी के माध्यम से आता है, और कई पहाड़ी धाराएं भी आकर झील में सम्मलित होती है। इसकी जल निकासी बेसिन 17,000 किमी2 (6,564 वर्ग मील) से अधिक है। अर्जेंटीनो झील, सांताक्रूज़ नदी के माध्यम से अटलांटिक महासागर में जा मिलता हैं।
ग्लेशियर, तटीय शहर एल कैलाफेट और झील अपने आप में महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल हैं। मछली पकड़ने के लिए विशेष रूप से झील पसन्द की जाती है।
लागो अर्जेंटिनो के नाम से एक हवाई अड्डा भी था जो कि 2000 तक कार्यरत था। यह हवाई अड्डा वर्तमान में बंद है, और इसके रनवे को शहर की सड़क प्रणाली में शामिल किया गया था। इसे कॉमनडेंट आर्मंडो टोला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बदल दिया गया है, जो कई दैनिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ एल कैलाफेट और लागो अर्जेंटीना शहर में कार्य करता है।
जलवायु
अर्जेंटीनो झील की जलवायु ठंडी (कोप्पन वर्गीकरण) है। http://www.smn.gov.ar/?mod=clima&id=30&provincia=Santa%20Cruz&ciudad=El%20Calafate Spanish Statistical Data (1981–1990) National Meteorological Service of Argentina August 14, 2012 https://web.archive.org/web/20150924103157/http://www.smn.gov.ar/?mod=clima&id=30&provincia=Santa%20Cruz&ciudad=El%20Calafate 24 सितंबर 2015 dead यहां का न्युनतम औसत तापमान 2.6 सेल्सियस रहता है जहाँ मई से अगस्त महिना सबसे ठंडा होता है जहाँ तापमान माइनस में चला जाता है। ftp://ftp.atdd.noaa.gov/pub/GCOS/WMO-Normals/TABLES/REGIII/AG/87903.TXT Lago Argentino Climate Normals 1961–1990 National Oceanic and Atmospheric Administration February 19, 2014 यहां का अधिकतम औसत तापमान 12.5 सेल्सियस रहता है जहाँ दिसम्बर से मार्च महिना सबसे गर्म होता है। https://web.archive.org/web/20150119032810/http://www.mineria.gob.ar/estudios/irn/santacruz/tablametypluvio.asp January 19, 2015 http://www.mineria.gov.ar/estudios/irn/santacruz/tablametypluvio.asp Spanish Provincia de Santa Cruz - Clima Y Meteorologia: Datos Meteorologicos Y Pluviometicos Secretaria de Mineria de la Nacion (Argentina) April 12, 2013 वैसे तो वर्ष साल भर होते रहती लेकिन सबसे अधिक वर्षा ठंड के मौसम में बर्फवारी के रूप में होती है। औसतन वार्षिक वर्षण 123.3 मिमी रहती है।
चित्र दीर्घा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Lake Argentino on the website of the International Lake Environment Committee Foundation
Lago Argentino on the website of the government of Santa Cruz (in Spanish)
Lago Argentino Airport at World Airport Codes and ICAO World Airfield Catalogue
श्रेणी:अर्जेण्टीना का भूगोल
श्रेणी:दक्षिण अमेरिका की झीलें