Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कोल्टन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|कोल्टन का एक टुकड़ा कोल्टन गहरे काले रंग का एक धात्विक अयस्क है जिससे नायोबियम और टैंटेलम तत्व निकाले जाते हैं। कोल्टन में नायोबियम प्रमुख खनिज कोलंबाइट है और टैंटेलम प्रमुख खनिज टैंटालाइट है।कोल्टन http://tanb.org/coltan tanb.org 23 जून 2026 en 14 जनवरी 2016 https://web.archive.org/web/20160114090751/http://tanb.org/coltan dead कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य में कोल्टन का खनन बड़े पैमाने पर होता है। उत्पादन और आपूर्ति 2008 में वैश्विक टैंटेलम की आपूर्ति लगभग 71% नए खनन से, 20% पुनर्चक्रण से और बाकी टिन स्लैग और भंडार से हुई। टैंटेलम खनिजों का खनन कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, कोलम्बिया, रवांडा, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, चीन, इथोपिया, मोजाम्बिक और केन्या में किया जाता है।कोल्टन https://uwaterloo.ca/earth-sciences-museum/resources/detailed-rocks-and-minerals-articles/coltan uwaterloo.ca 23 जून 2026 en थाईलैण्ड और मलेशिया में भी टिन के खनन और प्रगलन के सह-उत्पाद के तौर पर टैंटेलम का उत्पादन किया जाता है। मिस्र, ग्रीनलैंड, चीन, ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड, कनाडा, नाइजीरिया और ब्राजील में भविष्य की संभावित खदानों की खोज की जा रही है। उपयोग कोल्टन का उपयोग मुख्य रूप से टैंटेलम संधारित्र के उत्पादन के लिए किया जाता है जिसका उपयोग मोबाइल फोन और लगभग हर तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में किया जाता है।फाइव थिंग्स यू नीड टू नो अबाउट कोल्टन https://www.icij.org/investigations/coltan/five-things-you-need-know-about-coltan/ आईसीआईजे 23 जून 2026 4 मार्च 2012 नायोबियम और टैंटेलम का उपयोग कई तरह से किया जाता है जिसमें चश्मे, कैमरे, फ़ोन और प्रिंटर के लिए अपवर्तक लेंस भी शामिल हैं। इनका उपयोग अर्धचालक परिपथों और छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे श्रवण यंत्र, पेसमेकर और एमपी3 प्लेयर के लिए संधारित्र साथ ही कंप्यूटर हार्ड ड्राइव, ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल फोन के लिए सतह ध्वनिक तरंग फ़िल्टर में भी किया जाता है। कोल्टन का उपयोग जेट इंजन, वायु-आधारित टर्बाइन और भूमि-आधारित टर्बाइनों के लिए उच्च तापमान वाले मिश्र धातु बनाने के लिए भी किया जाता है। इन्हें भी देखें कोबाल्ट खनन सन्दर्भ श्रेणी:नायोबियम श्रेणी:टैंटेलम श्रेणी:खनन श्रेणी:भूविज्ञान