411 REFERENCE · Wikipedia
लावी मेला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लावी मेला Lavi Mela Lavi Mela- A Kinnauri market view from Lavi Mela.jpg लावी मेले में एक किन्नौरी बाज़ार सक्रीय व्यापार मेला, रात्रि में आयोजन 11 नवम्बर 14 नवम्बर वार्षिक
पीजीएसएस लड़कों का स्कूल (रात्रि आयोजन)
पार्ट बंगला (मुख्य व्यापारी)
एनएच 5 के किनारे (छोटे व्यापारी) रामपुर बुशहर, शिमला ज़िला, हिमाचल प्रदेश 31 27 0 N 77 37 59 E inline,title 17वीं शताब्दी से बुशहर व तिब्बत की व्यापार संधि 11 नवम्बर 2020 11 नवम्बर 2021 पर्यटक, व्यापारी, विक्रेता, खरीदार, स्थानीय लोग विश्वभर से लावा मेला संयोजन समिति
अध्यक्ष - ज़िलाधिकारी, शिमला ज़िला
उपाध्यक्ष - एसडीएम, रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश सरकार
लावी मेला (Lavi Fair), जिसका औपचारिक नाम अंतर्राष्ट्रीय लावी मेला (International Lavi Fair) है, भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के शिमला ज़िले के रामपुर बुशहर नगर में मनाया जाने वाला एक व्यापारिक मेला है। यह कार्तिक (नवम्बर) के महीने में मनाया जाता है और हिमाचल के सबसे प्रसिद्ध व महत्वपूर्ण मेलों में से एक है। यह हिमाचल की भूतपूर्व बुशहर रियासत और तिब्बत के बीच आज से लगभग 300 वर्ष (1679-1684) काल में हुई एक व्यापारिक संधि की स्मृति में मनाया जाता है। यहाँ विश्वभर से पर्यटक आते हैं।"Himachal Pradesh, Development Report, State Development Report Series, Planning Commission of India, Academic Foundation, 2005, ISBN 9788171884452"Himachal Pradesh District Factbook," RK Thukral, Datanet India Pvt Ltd, 2017, ISBN 9789380590448https://hpshimla.nic.in/fair-festivals/ International Lavi Fair one of most important fair of Himachal Pradesh hpshimla.nic.inhttps://indianexpress.com/article/cities/shimla/famous-lavi-fair-concludes-in-himachal-pradesh-4937961/ Famous Lavi fair concludes in Himachal Pradesh indianexpress.com
नामार्थ
"लावी" शब्द "लोई" शब्द से आया है जिसका अर्थ एक पतली रज़ाई या ऊन का कम्बल है। इसका अर्थ भेड़ से ऊन उतारना भी होता है। समझा जाता है कि इसमें भारत-तिब्बत व्यापार में ऊन की वस्तुओं में लेन-देन की स्मृति है।
इन्हें भी देखें
बुशहर, भारत
रामपुर बुशहर
तिब्बत
सन्दर्भ
श्रेणी:हिमाचल प्रदेश की संस्कृति
श्रेणी:हिमाचल प्रदेश का इतिहास
श्रेणी:भारत में व्यापार मेले
श्रेणी:शिमला ज़िला