411 REFERENCE · Wikipedia
अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|IMEI का एक उदाहरण
अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान संख्या (अंग्रेज़ी:इंटरनेशनल मोबाइल इक्वेपमेंट आईडेंटिटी, लघुरूप: आई। एम.ई.आई) मोबाइल फोन उपकरण में पहचान हेतु एक उपकरण पहचान संख्या होती है। प्रत्येक मोबाइल उपकरण में एक आई। एम.ई.आई नंबर होता है, जो अन्य किसी भी उपकरण से भिन्न होता है। जीएसएम, सीडीएमए और आईडीईएन तथा कुछ सेटेलाइट फोन में भी ये संख्या मिलती हैं।आईएमईआई नंबरनवंबर 2024 InternetArchiveBot । हिन्दुस्तान लाइव। ३० नवम्बर २००९ यह संख्या १५ अंकों की होती है, जिसमें मोबाइल फोन उपकरण के मॉडल, मूल और युक्ति (डिवाइस) के सीरियल नंबर के बारे में लिखा होता है। आरंभिक ८ अंकों में ओरिजन और मॉडल के बारे में सूचना होती है। ये संख्या मोबाइल फोन की कंप्लायंस प्लेट में अंकित होती है और इसे देखने के लिए चालू मोबाइल उपकरण में *#06# डायल करना होता है। बंद मोबाइल उपकरण में बैटरी निकालने पर अंदर स्टीकर पर अंकित होता है।
उपयोग
जी.एस.एम
जीएसएम नेटवर्क आईएमईआई संख्या के प्रयोग द्वारा चुराए गए फोन उपकरण के बारे में पता कर सकते हैं। इसके द्वारा निर्माता, मॉडल, निर्माण तिथि आदि का भी पता लगा सकते हैं। किसी व्यक्ति का मोबाइल उपकरण चोरी या गुम हो जाने की स्थिति में सेवा प्रदाता कंपनी को फोन कर सूचना देनी होती है और चोरी गए मोबाइल उपकरण का प्रयोग बंद यानि ब्लॉक भी कराया जा सकता है। जब भी चोरी हुआ उपकरण चालू होगा व नेटवर्क पर जुड़ेगा, तभी उपकरण पहचान पंजिका (इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर या ईआईआर) के डाटाबेस के द्वारा उसकी सूचना व स्थिति कंपनी को ज्ञात हो जाती है व उसे पकड़ा या ढूंढा भी जा सकता है।
सी.डी.एम.ए
सीडीएमए के इलेक्ट्रॉनिक क्रम संख्या इलेक्ट्रॉनिक सीरियल नंबर एमईआईडी की तरह ही आईएमईआई का प्रयोग चोरी या गुम हो चुके मोबाइल को पता करने के लिये होता है। विभिन्न देशों में आईएमईआई को लेकर अलग-अलग कानून बने हैं। ब्रिटेन में किसी मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबर बदलना बड़ा अपराध माना जाता है। आंकड़ों के अनुसार भारत में लगभग २ करोड़ ५० लाख लोगबिना आईएमईआई वाले फोन: आज अंतिम दिन । वेब दुनिया। ३० नवम्बर २००९ बिना आईएमईआई नंबर का मोबाइल फोन प्रयोग करते आ रहे थे। ३० नवंबर २००९ की रात से बिना या फर्जी आईएमईआई वाले मोबाइल फोन नंबर बंद कर दिये गए हैं।नहीं घनघनाएंगे बिना आईएमईआई वाले फोनजून 2020 InternetArchiveBot । यहू जागरण। २९ नवम्बर २००९
संख्या ढांचा
आई। एम.ई.आई संख्या (१४ दशमलव अंक + १ चेक संख्या) या आई। एम.ई.आई। एस.वी (१६ अंक) में मोबाइल उपकरण के मूल, प्रतिरूप तथा क्रम संख्या सुरक्षित रहती है। आई। एम.ई.आई। एस.वी के संख्या स्ट्रक्चर को 3GPP TS 23.003 यहां देखा जा सकता है। संख्या में प्रतिरूप या मॉडल तथा मूल के आरंभिक ८-अंक होते हैं, जिसे टाइप एलोकेशन कोड (टीएसी) कहा जाता है। शेष संख्या में निर्माता के अनुसार क्रम संख्या होती है, जिसके अंत में एक चेक संख्या होती है। निर्मातागण क्रम संक्याओं को लुह्न चेक अंक के अनुसार बनाते हैं।
आईएमईआई संख्य का स्वरूप AA-BBBBBB-CCCCCC-D रूप में होता है, हालांकि कुछ मामलों में ये ऐसी नहीम भी हो सकती है। आई। एम.ई.आई। एस.वी में अंतिम चेक अंक के स्थान पर एक और अंक जोड़कर सॉफ्टवेयर संस्करण संख्या (SVN) के दो अंक होते हैं, जिससे इसका स्वरूप AA-BBBBBB-CCCCCC-EE जैसा हो जाता है।
AA BBBBBB CCCCCC D EE रिपोर्टिंग बॉडी आइडेन्टिफायर, जिसमें GSMA-संस्तुत TAC मॉडल अंकित रहता है शेष TAC मॉडल का क्रमवार सीक्वेन्स पूर्ण संख्या का लुह्न चेक अंक सॉफ्टवेयर संस्करण संख्या (SVN).
उदाहरण के लिए, किसी मोबाइल उपकरण का आई। एम.ई.आई कूट 35-209900-176148-1 IMEISV कूट 35-209900-176148-23 हो, तब उसमें संचित सूचना इस प्रकार से होगी: TAC: 352099 यानि उपकरण को बी.ए.बी.टी (ब्रिटिश दूरसंचार अनुमोदन बोर्ड) ने जारी किया और जारी संख्या 2099 है
FAC: 00 यानि इसे पुराने से नये फ‘ओर्मैट के अंतरण के समय जारी किया गया था।
SNR: 176148 – इस प्रतिरूप की एक इकाई का अभिन्न पहचान
CD: 1 यानि यह एक जीएसएम चरण २ या उच्च चरण का उपकरण है
SVN: 23 – इसका सॉफ्टवेयर संस्करण संख्या " जिसके द्वारा इसमें स्थापित सॉफ्टवेयर के संस्करण का ज्ञान हो सकता है। यहां 99 आरक्षित है
चेक अंक
चेक अंक नेटवर्क को भेजते हुए सदा ही शून्य रहता है, यानि "0"।
</blockquote>
चेक अंक सत्यापन तीन चरणों में होता है:
दायें से आरंभ, प्रथम अंक का दोगुना करें (उदा., 7 → 14).
अंकों को जमा करें (उदा., 14 → 1 + 4).
जांचें कि योग १० से विभाज्य है क्या?
दूसरी प्रकार, आईएमईआई ऐसा छांटें कि उसका चेक अंक १० से विभाज्य हो। उदाहरण के लिए IMEI 49015420323751?,
IMEI 4 9 0 1 5 4 2 0 3 2 3 7 5 1 ? प्रत्येक दूसरे को दोगुना करें 4 18 0 2 5 8 2 0 3 4 3 14 5 2 ? योग संख्या 4 + (1 + 8) + 0 + 2 + 5 + 8 + 2 + 0 + 3 + 4 + 3 + (1 + 4) + 5 + 2 + ? = 52 + ?
योग को १० से विभाज्य बनाने हेतु,? = ८ रखें, तब IMEI होगा 490154203237518।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
फोन IMEI नंबर पर जानकारी के लिए
मोबाइल पर IMEI की जरुरत क्यों होती है ? https://web.archive.org/web/20240523123744/https://fullform4u.com/imei-full-form-in-hindi-imei 23 मई 2024 पूरी जानकारी
पहचान, अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण
पहचान, अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण