Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

१७ जनवरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 right 17 जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 17वाँ दिन है। साल में अभी और 348 दिन बाकी हैं (लीप वर्ष 17 जनवरी 1946 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई प्रमुख घटनाएँ 1595 - फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1601 - मुग़ल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया। फ्रांस ने स्पेन के साथ समझौता किया जिसके तहत फ्रांस को ब्रीस, बगेस वोल्रोमेय तथा गेक्स इलाका प्राप्त हुआ। 1757 - जर्मनी ने प्रूशिया के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की। 1895 - फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने इस्तीफा दिया। [[1923- जुआन डे ला सिएवा ने बिना रोटरी पावर वाले रोटरी विंड एयरक्राफ्ट का आविष्कार किया। 2008- केन्द्र सरकार ने विकलांगों को नौकरियां देने के लिए 1800 करोड़ रुपये की एक योजना को मंज़ूरी प्रदान की। 2009- भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव रणधीरसिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। २०१०- भारत के सुप्रीम कोर्ट ने गैरकानूनी तरीके से हमला किए जाने की स्थिति में आत्मरक्षा के अधिकार की प्रो-ऐक्टिव परिभाषा देते हुए कहा है कि कानून का पालन करने वाले लोगों को कायर बनकर रहने की जरूरत नहीं है। उसकी दो सदस्यीय खंडपीठ ने आत्मरक्षा के अधिकार की 10 सूत्रीय निर्देश तय करते हुए कहा कि इन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति को अपराधी नहीं बनाया जा सकेगा, भले ही उसने हमलावर को जानलेवा क्षति पहुँचायी हो। जन्म 1917- एम जी रामचंद्रन - राजनेता एवं अभिनेता 1922- बेट्टी व्हाइट, अमेरिकी टेलिविजन अभिनेत्री (गोल्डन गर्ल) 1923 रांगेय राघव हिन्दी साहित्यकार 1942 - मुहम्मद अली - विश्वविख्यात अमेरिकी मुक्केबाज 1945- जावेद अख़्तर - पटकथा लेखक, गीतकार एवं रिचर्ड डॉकिंस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय निधन २०१०- ज्योति बसु, भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनितिज्ञ 2014 हिंदी एवम बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री सुचित्रा सेन का निधन हुआ सुचित्रा सेन पहली बंगाली अभिनेत्री थी जिन्होंने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड जीता 1972 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया बाहरी कडियाँ बीबीसी पे यह दिन जनवरी, १७