411 REFERENCE · Wikipedia
४-पिकोलिन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
4 पिकोलिन (4-Picoline) या 4-मेथिलपिरिडीन (4-Methylpyridine) एक कार्बनिक यौगिक है जिसका रासायनिक सूत्र CH3C5H4N है। यह मेथिलपिरिडीन के तीन अपररूपों में से एक है। यह स्वाद में तीखा तरल पदार्थ है। यह हेट्रोसाइक्लिक यौगिकों के संश्लेषण के निर्माण में काम में लिया जाता है। इसका संयुग्मी अम्ल 4-मेथिलपिरिडीन आयन है जिसका pKa मान 5.98 है जो पिरिडीन से लगभग 0.7 इकाई अधिक है।
== निर्माण और उपयोग ==
4-मेथिलपिरिडीन कोयले से भी अलग किया जा सकता है और औद्योगिक तौर पर संश्लेषित भी किय जा सकता है। इसका निर्माण एसिटल्डिहाइड और अमोनिया की ऑक्सीकारक उत्प्रेरक की उपस्थिति में अभिक्रिया से किया जाता है। इस विधि में कुछ इसके अपररूप का निर्माण भी होता है।
== सन्दर्भ ==