411 REFERENCE · Wikipedia
कैथी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|कैथी में लिखा 'कैथी'शब्द
thumb|300px|कैथी में अक्षरो की जानकारी|पाठ=
thumb|300px|कैथी में अंकों की जानकारी|पाठ=
thumb|right|300px|thumb|right|कैथी लिपि का हस्तलिखित रूप
thumb|कैथी संख्या (० से ९ तक)
कैथी(𑂍𑂶𑂟𑂲) एक महा ऐतिहासिक लिपि है जो प्राचीन से मध्यकालीन भारत में प्रमुख रूप से उत्तर-पूर्व और उत्तर भारत में बहुत बृहत रूप से प्रयोग की जाती थी। विशेषतः आज के उत्तर प्रदेश एवं बिहार के क्षेत्रों में इस लिपि में वैधानिक एवं प्रशासनिक कार्य किये जाने के भी प्रमाण पाये जाते हैं
अंशुमान पांडे. 2006. Proposal to Encode the Kaithi Script in Plane 1 of ISO/IEC 10646सितंबर 2021 InternetArchiveBot ।। इसे "कयथी" या "कायस्थी", के नाम से भी जाना जाता है। पूर्ववर्ती उत्तर-पश्चिम प्रांत, मिथिला, बंगाल, उड़ीसा और अवध में। इसका प्रयोग विशेषतः न्यायिक, प्रशासनिक एवं निजी आँकड़ों के संग्रहण में किया जाता था।
उत्पत्ति
'कैथी' की उत्पत्ति 'कायस्थ' शब्द से हुई है जो कि उत्तर भारत का एक सामाजिक समूह (हिन्दू जाति) है। इन्हीं के द्वारा मुख्य रूप से व्यापार संबधी ब्यौरा सुरक्षित रखने के लिए सबसे पहले इस लिपी का प्रयोग किया गया था। कायस्थ समुदाय का पुराने रजवाड़ों एवं ब्रिटिश औपनिवेशिक शासकों से बहुत अच्छे संबंध रहे है। ये उनके यहाँ विभिन्न प्रकार के आँकड़ों का प्रबंधन एवं भंडारण करने के लिये नियुक्त किये जाते थे। कायस्थों द्वारा प्रयुक्त इस लिपि को बाद में कैथी के नाम से जाना जाने लगा।
इतिहास
कैथी एक पुरानी लिपि है जिसका प्रयोग न्यून अति न्यून 16 वीं सदी में धड़ल्ले से होता था। मुगल सल्तनत के समय इसका प्रयोग बहुत व्यापक था। 1880 के दशक में ब्रिटिश राज के समय इसे प्राचीन बिहार के न्यायालयों में आधिकारिक भाषा का पद दिया गया था। इसे खगड़िया जनपद के न्यायालय में वैधानिक लिपि का पद दिया गया था।
कैथी के विलोपन का खतरा
कैथी लिपि को कभी कभी 'बिहार लिपि' भी कहा जाता है। अभी भी बिहार समेत देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में इस लिपि में लिखे सहस्त्रों अभिलेख हैं। समस्या तब होती है जब इन अभिलेखों से संबंधित वैधानिक अड़चनें आती हैं। दैनिक जागरण के पटना संस्करण में नौ सितंबर 2009 को पेज बीस पर बक्सर से छपी कंचन किशोर के एक समाचार का संदर्भ लें तो इस लिपि के जानकार अब उस जनपद में केवल दो लोग बचे हैं। दोनों बहुत आयु वाले हैं। ऐसे में निकट भविष्य में इस लिपि को जानने वाला संभवतः कोई न बचेगा और तक इस लिपि में लिखे भू-अभिलेखों का अनुवाद आज की प्रचलित लिपियों में करना कितना कठिन होगा इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है। भाषा के जानकारों के अनुसार यही स्थिति व्यापक है। ऐसे में आवश्यक है इस लिपि के संरक्षण के लिए काम किया जाए।
यूनिकोड
कैथी लिपि को सन २००९ में यूनिकोड मानक 5.2 में समाहित किया गया। कैथी का यूनिकोड में स्थान U+11080 से U+110CF है। इस सीमा में कुछ रिक्त स्थान भी है जिनके कोड बिन्दु निर्धारित नहीं किए गए हैं।
यूनिकोड कैथी विवरण U+11080 (69760) 𑂀 कैथी चन्द्रबिन्दु U+11081 (69761) 𑂁 कैथी अनुस्वार U+11082 (69762) 𑂂 कैथी का विसर्ग U+11083 (69763) 𑂃 कैथी वर्ण अ U+11084 (69764) 𑂄 कैथी वर्ण आ U+11085 (69765) 𑂅 कैथी वर्ण इ U+11086 (69766) 𑂆 कैथी वर्ण ई U+11087 (69767) 𑂇 कैथी वर्ण उ U+11088 (69768) 𑂈 कैथी वर्ण ऊ U+11089 (69769) 𑂉 कैथी वर्ण ए U+1108A (69770) 𑂊 कैथी वर्ण ऐ U+1108B (69771) 𑂋 कैथी वर्ण ओ U+1108C (69772) 𑂌 कैथी वर्ण औ U+1108D (69773) 𑂍 कैथी वर्ण क U+1108E (69774) 𑂎 कैथी वर्ण ख U+1108F (69775) 𑂏 कैथी वर्ण ग U+11090 (69776) 𑂐 कैथी वर्ण घ U+11091 (69777) 𑂑 कैथी वर्ण ङ U+11092 (69778) 𑂒 कैथी वर्ण च U+11093 (69779) 𑂓 कैथी वर्ण छ U+11094 (69780) 𑂔 कैथी वर्ण ज U+11095 (69781) 𑂕 कैथी वर्ण झ U+11096 (69782) 𑂖 कैथी वर्ण ञ U+11097 (69783) 𑂗 कैथी वर्ण ट U+11098 (69784) 𑂘 कैथी वर्ण ठ U+11099 (69785) 𑂙 कैथी वर्ण ड U+1109A (69786) 𑂚 कैथी वर्ण ढ U+1109B (69787) 𑂛 कैथी वर्ण ड़ U+1109C (69788) 𑂜 कैथी वर्ण ढ़ U+1109D (69789) 𑂝 कैथी वर्ण ण U+1109E (69790) 𑂞 कैथी वर्ण त U+1109F (69791) 𑂟 कैथी वर्ण थ U+110A0 (69792) 𑂠 कैथी वर्ण द U+110A1 (69793) 𑂡 कैथी वर्ण ध U+110A2 (69794) 𑂢 कैथी वर्ण न U+110A3 (69795) 𑂣 कैथी वर्ण प U+110A4 (69796) 𑂤 कैथी वर्ण फ U+110A5 (69797) 𑂥 कैथी वर्ण ब U+110A6 (69798) 𑂦 कैथी वर्ण भ U+110A7 (69799) 𑂧 कैथी वर्ण म U+110A8 (69800) 𑂨 कैथी वर्ण य U+110A9 (69801) 𑂩 कैथी वर्ण र U+110AA (69802) 𑂪 कैथी वर्ण ल U+110AB (69803) 𑂫 कैथी वर्ण व U+110AC (69804) 𑂬 कैथी वर्ण श U+110AD (69805) 𑂭 कैथी वर्ण ष U+110AE (69806) 𑂮 कैथी वर्ण स U+110AF (69807) 𑂯 कैथी वर्ण ह U+110B0 (69808) 𑂰 कैथी मात्रा ा U+110B1 (69809) 𑂱 कैथी मात्रा ि U+110B2 (69810) 𑂲 कैथी मात्रा ी U+110B3 (69811) 𑂳 कैथी मात्रा ु U+110B4 (69812) 𑂴 कैथी मात्रा ू U+110B5 (69813) 𑂵 कैथी मात्रा े U+110B6 (69814) 𑂶 कैथी मात्रा ै U+110B7 (69815) 𑂷 कैथी मात्रा ो U+110B8 (69816) 𑂸 कैथी मात्रा ौ U+110B9 (69817) 𑂹 कैथी विराम चिह्न U+110BA (69818) 𑂺 कैथी नुक्ता चिह्न U+110BB (69819) 𑂻 कैथी संक्षिप्ति (ABBREVIATION) चिह्न U+110BC (69820) 𑂼 KAITHI ENUMERATION SIGN U+110BD (69821) कैथी संख्या चिह्न U+110BE (69822) 𑂾 कैथी प्रभाग (SECTION) चिह्न U+110BF (69823) 𑂿 कैथी डबल सेक्सन चिह्न U+110C0 (69824) 𑃀 कैथी डण्डा U+110C1 (69825) 𑃁 कैथी दो-डण्डा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
गुमनामी के अंधेरे में गुम हो गई कैथी
कहीं पन्नों में दफन न हो जाए कैथी
Proposal to Encode the Kaithi Script in ISO/IEC 10646सितंबर 2021 InternetArchiveBot
कैथी का यूनिकोड (PDF ; अंग्रेजी में)
कभी हिंदी और उर्दू से अधिक उपयोग होने वाली कैथी खत्म कैसे हो गई?
कैथी
कैथी
लिपि, कैथी
लिपि, कैथी
लिपि, कैथी