411 REFERENCE · Wikipedia
अभिषेक बच्चन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Abhishek Bachchan.jpg अभिषेक बच्चन 2016 में अभिषेक बच्चन yes 1976 2 5 मुंबई, महाराष्ट्र, भारत बोस्टन विश्वविद्यालय अभिनेता, निर्माता २०००–वर्तमान ऐश्वर्या राय 2007 आराध्या बच्चन अमिताभ बच्चनजया बच्चन बच्चन Signature of Abhishek Bachchan.svg
अभिषेक बच्चन (जन्म: ५ फ़रवरी १९७६, मुंबई), एक भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता हैं। वह भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे हैं। उनकी पत्नी पूर्व मिस वर्ल्ड एवं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय हैं।
इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत रिफ्यूजी (२०००) से की. उसके बाद उनके हिस्से में केवल वे फ़िल्में आईं जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं। इसके बाद २००४ में उन्होंने हिट और एक प्रशंसात्मक फ़िल्मों धूम और युवा में प्रदर्शन किया। उत्तरवर्ती में उनके प्रदर्शन की काफ़ी सराहना हुई जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कार मिले, जिसमें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए उनका पहला फ़िल्म फेयर पुरस्कार शामिल है। यह पुरस्कार उन्होने दो साल लगातार जीता। तब से, बच्चन की फ़िल्मो व्यावसायिक तौर पर सफल और समीक्षकों की कसौटी पर सही रही हैं जिसने उन्हें इस उद्योग का प्रमुख अभिनेता बना दिया है। अभिषेक बच्चन को पहला नेशनल फ़िल्म अवार्ड बतौर निर्माता "पा" फ़िल्म के लिए मिला। अभिषेक बच्चन क पिता अमिताभ बच्चन और माता जया बच्चन भी फ़िल्मी जगत के प्रसिद्ध अभिनेता और अभिनेत्री रह चुके हैं।
प्रारंभिक जीवन
अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री से राजनेत्री बनी जया भादुड़ी के बेटे हैं, उनकी बड़ी बहन श्वेता बच्चन -नंदा (१९७४ को जन्मी) हैं। उनके दादा हरिवंश राय बच्चन उर्दू और हिंदी साहित्य के एक प्रसिद्ध कवि थे। अभिषेक का पैतृक मूल नाम श्रीवास्तव है, जबकि बच्चन उनके दादाजी का सरनेम था। फ़िर भी जब उनके पिता अमिताभ ने फ़िल्मो में प्रवेश किया तो उन्होने अपने पिता के सरनेम को अपनाया. उनके पास उनकी दादी तेजी की तरफ़ से पंजाबी विरासत थी तथा उनकी माँ की तऱफ से बंगाली संस्कार मिले.
अभिषेक बचपन में डिस्लेक्सिक थे, जिससे वे बाद में उबर गये। उन्होने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल और बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, नई दिल्ली के वसंत विहार के माडर्न स्कूल और स्विट्ज़रलैंड के एग्लों कॉलेज से पढायी की. फिर वह संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन विश्वविद्यालय में पढ़ने गए पर जब उनके पिता की कंपनी ऐ बी सी एल संकट में थी तब बीच में ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ कर अभिनय को अपना लिया।
कैरिअर
अभिषेक ने अपने कैरियर की शुरुआत जे पी दत्ता की साधारणतया सफल फ़िल्म रिफ्यूजी से करीना कपूर के साथ २००० में की, परन्तु सफलता करीना को मिली अगले चार साल की अवधि में बच्चन ने कई फ़िल्में बिना किसी बड़ी बॉक्स ऑफिस की सफलता के की, जैसे की अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ कुछ ना कहो
वर्ष २००४ उनके लिए एक अच्छा वर्ष था। मणिरत्नम की युवा में उनके प्रदर्शन ने उनकी अभिनय क्षमता को साबित किया। उसी साल, उन्होंने धूम में अभिनय किया जो उनकी पहली बड़ी हिट थीhttp://www.boxofficeindia.com/2004.htm संग्रहीत प्रति 27 अक्तूबर 2004 https://web.archive.org/web/20041027004300/http://www.boxofficeindia.com/2004.htm 27 अक्तूबर 2004 live . २००५ में, उन्होने चार लगातार हिट फ़िल्में: बंटी और बबली, सरकार', दस और ब्लाफ़मास्टर दींhttp://www.ibosnetwork.com/asp/topgrossersbyyear.asp?year=2005दिसंबर 2021 InternetArchiveBot . उन्होने अपना दूसरा फ़िल्म फेयर पुरस्कार सरकार में अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता वर्ग में जीता. बच्चन को पहली बार सर्वश्रेठ अभिनेता वर्ग में फ़िल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया।
२००६ में उनकी पहली फ़िल्म कभी अलविदा न कहना" (2006) थी जो साल का सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली फ़िल्म थी. उन्होने मणि रत्नम के स्टेज शो नेत्रू, इंद्रु, नाले में कई अन्य कलाकारों के साथ काम किया। उनकी दूसरी फ़िल्म उमराव जान बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करने में विफल रही और उनके और ऐश्वर्या राय के सम्बंधों की अफवाह उठी. उनकी तीसरी फ़िल्म धूम 2 थी जो सफल फ़िल्म धूम की उत्तर-कृति थी। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा किया, परन्तु सफलता का श्रेय पिछली फ़िल्म की तरह खलनायक बने ऋतिक रोशन को मिला.
2007 में उनकी पहली फ़िल्म गुरु थी। उनके प्रदर्शन की काफी सराहना हुई और यह उनकी पहली एकल हिट फ़िल्म साबित हुई<indiafm.com Guru overtakes S-E-I http://www.indiafm.com/trade/top5/318.html 14 January 2007 https://web.archive.org/web/20070930181602/http://www.indiafm.com/trade/top5/318.html 30 सितंबर 2007 dead. मई २००७ में उन्होंने कई सितारों वाली शूटआउट एट लोखंडवाला में लघु भूमिका की. यह फ़िल्म काफी सफल रहीboxofficeindia.com SAL continues to do well http://www.boxofficeindia.com/ 5 December 2006 https://web.archive.org/web/20061220031328/http://boxofficeindia.com/ 20 दिसंबर 2006 live. उनकी अगली फ़िल्म झूम बराबर झूम जून २००७ में प्रदर्शित हुई. भारत में यह फ़िल्म असफल रहीBox Office Top 5 :Top 5: 'J.B.J.' crashes, 'C.K.K.M.K.' poor, पर विदेशो में खासकर U.K.http://entertainment.oneindia.in/bollywood/news/jhoom-barabar-jhoom-190607.html Bollywood Top Stories Jhoom Barabar Jhoom Mixed Overseas Outcome 8 अक्तूबर 2008 https://web.archive.org/web/20070930163738/http://entertainment.oneindia.in/bollywood/news/jhoom-barabar-jhoom-190607.html 30 सितंबर 2007 live में सफल रही. यद्यपि फ़िल्म ने मिश्रित समीक्षा पायी, बच्चन ने फ़िल्म में अपने प्रदर्शन से काफी सराहना अर्जित कीJhoom Barabar Jhoom - Movies - Review - New York Times.
अभिषेक बच्चन अपने पिता की कंपनी (पूर्व में ऐ बी सी एल, अब ऐ बी लिमिटेड) के कार्यात्मक और प्रशासनिक संचालन में शामिल रहे हैं। यह माना जाता है कि जब उनके पिता अपने सबसे बुरे दिन का सामना कर रहे थे तो अभिषेक इसके पुनरोद्धार के लिए पुरी तरह सक्रिय थे।
२००८ की गर्मियों में अभिषेक बच्चन ने प्रीती जिंटा और रितेश देशमुख के संग अविस्मरनीय टूर पर अपने पिता अमिताभ बच्चन और पत्नी ऐशवर्या राय बच्चन का साथ दिया. टूर के प्रथम भाग में USA, कनाडा, लंदन और त्रिनिनाद का दौरा किया गया। टूर का द्वितीय भाग इस बर्ष २००८ के अंत में होंने की उम्मीद है। अमिताभ की कंपनी एबी कार्प लिमिटेड ने विजक्राफ्ट इंटरनेशनल इंटरटेन्मेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर इसका आयोजन किया हैhttp://www.earthtimes.org/articles/show/149172.html Amitabh-Abhishek planning world tour together : India Entertainment 8 अक्तूबर 2008 https://web.archive.org/web/20120918203902/http://www.earthtimes.org/articles/show/149172.html 18 सितंबर 2012 live . इस टूर की टिकटें लगभग सभी जगहों पर पूर्णतः बिक जाने की वजह से यह टूर काफी सफल रहा.
निजी जीवन
अभिषेक बच्चन की मंगनी पहले करिश्मा कपूर के साथ हुई थी। दोनों ने अपनी मंगनी अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन के अवसर पर अक्टूबर 2002 में की थीspecials.rediff.com Abhishek Bachchan announces engagement to Karisma Kapoor http://specials.rediff.com/movies/2007/jan/15sld2.htm 28 जून 2007 https://web.archive.org/web/20070624112829/http://specials.rediff.com/movies/2007/jan/15sld2.htm 24 जून 2007 dead. यह सगाई 2003 के जनवरी में टूट गई। गॉसिप कोलम बालों ने बच्चन का नाम उद्योग के कई चेहरों के साथ जोड़ा, पर उन्होंने मजबूती से किसी भी रोमांस की अपवाह का खंडन किया।
संबंधों की बहुत सी अटकलें के बाद, उनकी सगाई ऐश्वर्या राय के साथ होने की घोषणा १४ जनवरी२००७ को की गई। बाद में अमिताभ बच्चन ने इस घोषणा की पुष्टि कीbehindwoods.com Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai Engaged http://www.behindwoods.com/tamil-movie-news/jan-07-02/14-01-07-abhishek-aish-engaged.html 8 अक्तूबर 2008 https://web.archive.org/web/20081122104550/http://www.behindwoods.com/tamil-movie-news/jan-07-02/14-01-07-abhishek-aish-engaged.html 22 नवंबर 2008 dead. बच्चन और राय ने २० अप्रैल२००७ को अपनी पत्नी के बंट समुदाय के पारंपरिक हिंदू रिती - रिवाज से विवाह किया। बाद में सांकेतिक उत्तर भारतीय और बंगाली संस्कारों का भी निर्वाहन किया गया .विवाह जुहू, मुम्बई स्थित बच्चन के आवास प्रतीक्षा में एक निजी समारोह में किया गया। हालाकि शादी बच्चन और राय परिवार और उनके दोस्तों के लिए एक निजी समारोह था पर मीडिया सहभागिता ने इसे राष्ट्रीय सुर्खियां बना दिया.
बच्चन की दादी तेजी बच्चन का २१ दिसम्बर २००७ को देहांत हो गयाZee News: Latest News India, Breaking India News, Current News on Cricket, Sports, Business, Bollywood, Entertainment, Celebrity, World & Science. अभिषेक बच्चन ने एक साक्षात्कार में बताया कि वे और ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के पालन-पोषण में निश्चित भूमिकाओं का पालन नहीं करते हैं और उदाहरण प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं।Abhishek Bachchan says he and Aishwarya Rai have no fixed roles in parenting daughter Aaradhya https://www.hindustantimes.com/entertainment/bollywood/abhishek-bachchan-says-he-aishwarya-rai-have-no-fixed-roles-in-parenting-daughter-aaradhya-bachchan-101775269706064.html Hindustan Times 4 April 2026 en
फिल्मोग्राफी
सालफ़िल्मभूमिकानोट्स२००० रिफ्यूजीरिफ्यूजीसर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फ़िल्मफेअर पुरस्कार के लिये मनोनितढाई अक्षर प्रेम केकरण खन्नातेरा जादू चल गयाकबीर श्रीवास्तव२००१बस इतना सा ख्वाब हैसूरजचंद श्रीवास्तव २००२ हाँ मैंने भी प्यार कियाशिव कपूरशरारतराहुल खन्नाओम जय जगदीशजगदीश बत्रादेशअंजान२००३ मैं प्रेम की दीवानी हूँप्रेम कुमारफिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार के लिये मनोनितमुंबई से आया मेरा दोस्तकांजीकुछ ना कहोराजज़मीन एसीपी जयदीप "जय" रायएल ओ सी कारगिललेफ्टिनेंट विक्रम बत्रा२००४ रनसिद्धार्थयुवालल्लन सिंहफिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार के विजेताहम तुमसमीरअतिथि उपस्थितिधूमएसीपी जय दीक्षितफिर मिलेंगेतरुण आनंदरख्त: वॉट इफ यू कैन सी द फ्यूचर मानवअतिथि उपस्थिति (आइटम नंबरनाचअभिनव२००५ बंटी और बबलीराकेश त्रिवेदी / बंटीफिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार के लिये मनोनितसरकारशंकर नागरे फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार के विजेतादसशशांक धीरअन्तर महलबृज भूषणसलाम नमस्तेडॉ॰ विजय कुमार / नेरेटरविशेष उपस्थितिहोम डिलीवरी: आपको... घर तकपिज्जेरिया में ग्राहकविशेष उपस्थितिएक अजनबीअंगरक्षकविशेष उपस्थितिनील एन निक्कीबार में आदमी विशेष उपस्थितिब्लफ्फमास्टरराय कपूर२००६ अलगगीत सबसे अलग में विशेष उपस्तिथि कभी अलविदा न कहनाऋषि तलवारफिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार के विजेतालगे रहो मुन्ना भाईसनी खुरानाविशेष उपस्थितिउमराव जाननवाब सुल्तान खानधूम 2एसीपी जय दीक्षित२००७ गुरुगुरुकांत के. देसाईफिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार के लिये मनोनितशूट आउट एट लोखंडवाला अभिषेक महात्रेविशेष उपस्थितिझूम बराबर झूमरिक्की ठुकराल राम गोपाल वर्मा की आगजिप्सी गायकविशेष उपस्थितिलागा चुनरी में दाग़रोहन वर्माविस्तारित कामोओम शांति ओमविशेष उपस्थिति२००८ सरकार राजशंकर नागरेविमोचनमिशन इस्तांबुलविशेष उपस्थितिद्रोणआदित्य / द्रोणदोस्तानासमीरनबंबर १४, २००८ को जारी होगी२००९पाAmol Arteदिल्ली ६रोशन मेहराजनवरी २३, २००९ को जारी होगी२०१०रावणBeera MundaJhootha Hi Sahiखेलें हम जी जान सेसूर्य सेन२०११खेलनील मेननदम मारो दमएसीपी विष्णु कामथBbuddah... Hoga Terra Baap२०१२खिलाड़ियोंचार्लीबोल बच्चनअब्बास अली२०१३नौटंकी साला!धूम 3एसीपी जय दीक्षित२०१४हैप्पी न्यू ईयरनंदू भिड़ेThe Shaukeens२०१५शमिताभसब ठीक हैंइंदर भल्ला२०१६हाउसफुल 3बंटी2021द बिग बुल2022दसवीं2023भोलाघूमर2024आई वांट टू टॉक2025बी हैप्पीहाउसफुल 5कालिधर लापता
यह भी देखिए
भारतीय अभिनेताओं की सूची
फिल्म पुरस्कार
|-
! colspan="3" style="background: #DAA520;" | फिल्मफेयर पुरस्कार
|-
सर्वश्रेठ सहायक अभिनेता युवा के लिये २००५
सरकार के लिये अभिषेक बच्चन
|-
|-
युवा के लिये अभिषेक बच्चन
सर्वश्रेठ सहायक अभिनेता सरकार के लिये २००६
कभी अलविदा ना कहना के लिये अभिषेक बच्चन
|-
|-
सरकार के लिये अभिषेक बच्चन
सर्वश्रेठ सहायक अभिनेताकभी अलविदा ना कहना के लिये २००७
{{s-aft|after=लाईफ इन अ... मैटरो के लियेइरफान खान
|-
सन्दर्भ
2
विदेश लिंक्स
अभिषेक बच्चन जीवनी
श्रेणी:1976 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेता
श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारतीय हिन्दू
श्रेणी:हिन्दी अभिनेता