411 REFERENCE · Wikipedia
भारत–संयुक्त अरब अमीरात सम्बन्ध
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारत–संयुक्त अरब अमीरात सम्बन्ध भारत United Arab Emirates India United Arab Emirates Locator.svg भारतीय दूतावास, अबू धाबी संयुक्त अरब अमीरात दूतावास, नई दिल्ली राजदूत संजय सुधीर राजदूत अहमद अल-बन्ना
अंगूठाकार|प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी का अबू धाबी के युवराज मोहम्मद बिन ज़ायद अल नहयान द्वारा स्वागत करते हुए दृश्य।
भारत गणराज्य तथा संयुक्त अरब अमीरात के मध्य जो द्विपक्षीय सम्बन्ध विद्यमान हैं, वे भारत–संयुक्त अरब अमीरात सम्बन्ध कहलाते हैं। ई॰पू॰ ३००० (हिन्दू संवत् २०५७) से ही भारत तथा यू॰ए॰ई॰ (तथा उसके पूर्ववर्ती अमीरातों) के मध्य प्राचीन व्यापारिक सम्पर्कों के माध्यम से घनिष्ठ सम्बन्ध रहे हैं। सुमेरवासियों ने मेलुह्हा (सिन्धु घाटी), मगन् (यू॰ए॰ई॰ एवं ओमान), तथा दिलमुन (बहरीन) से व्यापार किया, जिनका सम्पर्क यू॰ए॰ई॰ के माध्यम से स्थापित हुआ। समुद्री मार्गों ने रेशम, मसालों, स्वर्ण तथा चीनी मिट्टी के बर्तनों हेतु अरब व्यापार को भारत से जोड़ने में सहूलियत प्रदान की। वि॰सं॰ २०२८ (ई॰सन् १९७१) के उपरान्त भारत–यू॰ए॰ई॰ सम्बन्धों में राजनैतिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से सुदृढ़ता आई।
दोनों राष्ट्र I2U2 समूह के सदस्य हैं। यू॰ए॰ई॰ में भारतीय सर्वाधिक जनसंख्या वाला जातीय समुदाय हैं, जो कुल निवासियों का लगभग ३८% है, इसके पश्चात पाकिस्तानी समुदाय आता है। भारत, यू॰ए॰ई॰ का सर्वाधिक निर्यात गंतव्य एवं प्रमुख व्यापारिक भागीदार है। सन् २०२१ (वि॰सं॰ २०७८) में द्विपक्षीय व्यापार ₹६८.४ अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुँचा। यू॰ए॰ई॰ से भारत को निर्यात ₹४३.०४ अरब डॉलर रहा, जबकि भारत से यू॰ए॰ई॰ को निर्यात ₹२५.४ अरब डॉलर रहा।https://www.nytimes.com/2022/07/14/world/middleeast/i2u2-india-israel-uae-us.html What Is the I2U2 Kingsley Patrick 14 July 2022 The New York Times 14 July 2022
वि॰सं॰ २०७९ (ई॰सन् २०२२) में भारत एवं यू॰ए॰ई॰ ने व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (Comprehensive Economic Partnership Agreement – CEPA) पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य पाँच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को ₹१०० अरब डॉलर तक पहुँचाना है।https://www.worldatlas.com/amp/articles/what-is-the-ethnic-composition-of-the-united-arab-emirates.htm What is the ethnic composition of the United Arab Emirates? worldatlas.com 22 October 2022November 2023 InternetArchiveBot yes
वि॰सं॰ २०६० (ई॰सन् २००३) से भारत एवं यू॰ए॰ई॰ ने रक्षा सहयोग को सुदृढ़ किया है, जिसमें 'डेज़र्ट ईगल' तथा 'गल्फ स्टार-१' जैसे संयुक्त सैन्य अभ्यास सम्मिलित हैं। वार्षिक रक्षा संवाद तथा उच्चस्तरीय यात्राओं ने इस सहयोग में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वि॰सं॰ २०७१ (ई॰सन् २०१४) से आतंकवाद-निरोधी सहयोग, जिसमें सफल अभियानों का संचालन सम्मिलित है, एक प्रमुख क्षेत्र रहा है। विशेष रूप से, मार्गशीर्ष २०७७ (दिसम्बर २०२०) में भारत एवं यू॰ए॰ई॰ ने दिल्ली में एक आतंकवादी हमले को विफल किया।https://economictimes.indiatimes.com/news/economy/foreign-trade/india-uae-sign-comprehensive-trade-agreement/articleshow/89676044.cms India, UAE sign Comprehensive Trade Agreement 19 February 2022 The Economic Times subscription
वि॰सं॰ २०७१ (ई॰सन् २०१४) से भारत एवं यू॰ए॰ई॰ ने विविध समझौतों के माध्यम से सम्बन्धों को और अधिक गहन किया है। प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा राष्ट्रपति मोहम्मद बिन ज़ायद अल नहयान के मध्य सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। भविष्य की योजनाओं में अबू धाबी में प्रथम विदेशी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) तथा एक हिन्दू मन्दिर की स्थापना सम्मिलित है, जो सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक है। यह मन्दिर वसन्तपञ्चमी, माघ शुक्ल पञ्चमी, वि॰सं॰ २०८० (१४ फ़रवरी २०२४) को उद्घाटित हुआ।
इन्हें भी देखें
भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत के द्विपक्षीय संबंध