Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गिरिजा व्यास

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गिरिजा व्यास The President of India, Shri Pranab Mukherjee meeting with Dr. Girija Vyas.jpg सन् 2017 में व्यास y 1946 07 08 नाथद्वारा, राजस्थान केन्द्रीय शहरी आवास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री, भारत सरकार मनमोहन सिंह चित्तौड़गढ़ 17 जून 2013 26 मई 2014 अजय माकन वेंकैया नायडू y 2025 05 01 1946 07 08 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारतीय गिरिजा व्यास भारतीय राजनीति की एक ऐसी बुद्धिजीवी राजनीतिज्ञ थीं जिन्होंने चार बार भारतीय संसद में लोक सभा का प्रतिनिधित्व किया। वो मात्र पच्चीस वर्ष की आयु में राजस्थान विधानसभा में विधायक बनी और कई मंत्रालयों का दायित्व सम्भालने का मौक़ा मिला। नरसिम्हा राव सरकार में वो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-2 सरकार में उन्होंने केन्द्रीय कैबिनेट में शहरी आवास एवं ग़रीबी उन्मूलन मंत्रालय की ज़िम्मेवारी को बख़ूबी निभाया। राजनीतिक पृष्‍ठभूमि व्यास राष्ट्रीय महिला आयोग की दो कार्यकाल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रही। वो राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के अलावा लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पद एवं बतौर एआईसीसी मीडिया प्रभारी भी रहीं। निधन 31 मार्च 2025 को उदयपुर में उनके घर पर गणगौर पूजन के दौरान उनके कपड़ों में आग लग गयी। इसके बाद उनका अहमदाबाद के एक अस्पताल में इलाज करवाया गया। लेकिन 1 मई 2025 को 78 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।https://www.bbc.com/hindi/articles/c5yg766vk0yo गिरिजा व्यास का निधन, कवयित्री जिन्होंने राजस्थान से निकल कर देश की राजनीति में बनाई अहम जगह 2025-05-01 बीबीसी हिंदी hi 2025-05-02 सन्दर्भ श्रेणी:1946 में जन्मे लोग श्रेणी:राजनीतिज्ञ श्रेणी:सांसद श्रेणी:भारतीय राजनीतिज्ञ श्रेणी:२०२५ में निधन