Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राहुल गुप्ता

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डॉ राहुल गुप्ता Nurses and patient in the operating theatre Wellcome V0049903.jpg 1973 12 30 नई दिल्ली, भारत भारतीय एमबीबीएस, एम सीएच (न्यूरोसर्जरी) न्यूरो सर्जन हिंदू स्वर्गीय डा. आर. के. गुप्ता, डा. रजनी गुप्ता http://www.rgbrainspinesurgeon.com डा. राहुल गुप्ता (अंग्रेजी Dr. Rahul Gupta) (जन्म 30 दिसंबर 1973) भारतीय ब्रेन एवं स्पाइन सर्जन हैं। वह फोर्टिस - एस्कार्टस हास्पीटल, नई दिल्ली में तथा फोर्टिस हास्पीटल, नौएडा में न्यूरो सर्जरी विभाग के अतिरिक्त निदेशक हैं।Gupta Rahul Sharma Arun Vaishya Richa Tandon Monica December 2013 Ischemic complications after pituitary surgery: a report of two cases https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/24014099 Journal of Neurological Surgery. Part A, Central European Neurosurgery 74 Suppl 1 e119–123 10.1055/s-0032-1328955 2193-6323 24014099 27 अगस्त 2018 https://web.archive.org/web/20180827210010/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/24014099 27 अगस्त 2018 live Gupta Rahul Mohindra Sandeep Dhingra Anil Kumar June 2007 Are non-functioning intraventricular shunt catheters really dormant? https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/17612922 British Journal of Neurosurgery 21 3 297–298 10.1080/02688690701317151 0268-8697 17612922 27 अगस्त 2018 https://web.archive.org/web/20180827210004/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/17612922 27 अगस्त 2018 liveउन्होंने हजारों की संख्या में जटिल वैस्कुलर, इंडोवैस्कुलर, स्कल आधारित सर्जरी और मिनिमली इनवैसिव सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। उन्हें वैस्कुलर न्यूरोसर्जरी, इंडोवैस्कुलर न्यूरोसर्जरी, मिनिमली इनवैसिव स्पाइन सर्जरी, स्कल बेस न्यूरोसर्जरी, इंडोस्कोपिक न्यूरोसर्जरी और फंक्षनल न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल है। उन्होंने एक हजार से अधिक वैस्कुलर न्यूरोसर्जिकल प्रक्रियाओं को सफलता पूर्वक पूरा किया है। इन प्रक्रियाओं में एंटेरियर एवं पोस्टेरियर सर्कुलेशन एन्युरिज्म आर्टेरियो-वेनस मालफार्मेशन (अंग्रेजी Anterior and posterior circulation aneurysms arterio-venous malformations), केवरनस एंजियोमास (अंग्रेजी cavernous angiomas),एवं सरसॉयड एन्युरिज्म (अंग्रेजी cirsoid aneurysms) शामिल है। वह न्यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया, दिल्ली न्यूरोलॉजिकल एसोसिएशन, स्कल बेस सर्जरी सोसायटी ऑफ इंडिया, सेरेब्रोवैस्कुलर सोसायटी ऑफ इंडिया, न्यूरोट्रौमा सोसायटी ऑफ इंडिया और एओ स्पाइन के सदस्य हैं। उन्होंने न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में कई शोध एवं अनुसंधान किए हैं जिनकी रिपोर्ट राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्र—पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं। इन पत्र—पत्रिकाओं में जर्नल आफ न्यूरोलॉजिकल सर्जरी, ब्रिटिश जर्नल आफ न्यूरोसर्जरी, इंडियन जर्नल आफर पैथोलॉजी एंड माइक्रोबायलॉजी, सर्जिकल न्यूरोलॉजी, इंडियन जर्नल आफ न्यूरोट्रामा, जर्नल आफ चाइल्ड न्यूरोलॉजी, सर्जिकल न्यूरोलॉजी, पेडिएट्रिक न्यूरोसर्जरी, क्लिनिकल न्यूरोलॉजी एंड न्यूरोसर्जरी, माइकोसेस, इंडियन र्जनल आफर पैथोलॉजी एंड माइक्रोबायलॉजी, द इंडिन प्रैक्टिशनर, इंडियन जर्नल आफ आटोलैरिंगोल, हेड एंड नेक सर्जरी, द इंडियन मेडिकल गजेट, इंडियन र्जनल आफर गैस्ट्रोइंटेरोलॉजी आदि प्रमुख हैं। जीवनी राहुल गुप्ता का जन्म 30 दिसंबर, 1973 को नई दिल्ली में प्रतिष्ठित चिकित्सक के परिवार में हुआ था। उनके पिता डा. आर के गुप्ता (स्वर्गीय) जनरल फिजिशियन थे और माता डा. रजनी गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। उनके भाई डा. रोहित गुप्ता नई दिल्ली में लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में काम कर रहे हैं जबकि उनकी पत्नी रिचा गुप्ता एमडी (जैव रसायन) हैं और नई दिल्ली में गुरूनानक आई सेंटर में काम कर रहीं हैं। उनके दो पुत्र हैं। आरंभिक शिक्षा राहुल गुप्ता ने आठवीं तक की स्कूली शिक्षा हरियाणा के फरीदाबाद के सेंट जोसफ कंवेंट स्कूल तथा सेंट अंथनी कंवेंट स्कूल से प्राप्त की। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा फरीदाबाद के एपीजे स्कूल से पूरी की। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण राहुल गुप्ता हरियाणा के रोहतक के गवरनमेंट मेडिकल कालेज से 1991 में दाखिल लिया और यहां से एमबीबीएस की उपाधि हासिल की। उसके बाद 1007 में रोहतक से जनरल सर्जरी में मास्टर इन सर्जरी (एमसीएच) पूरी की। उन्होंने हरियाणा के रोहतक स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइंसेस से एक साल के लिए जनरल सर्जरी में और इसके बाद दस महीने के लिए न्यूरोसर्जरी में सीनियर रेसीडेंसी का पाठ्यक्रम पूरा किया। उसके बाद उन्होंने जून 2002 में चंडीगढ के पीजीआईएमईआर से न्यूरो सर्जरी में न्यूरो सर्जरी में मास्टर इन सर्जरी के लिए दाखिला लिया तथा दिसंबर, 2014 में एम सीएच की उपाधि हासिल की। चिकित्सक के रूप में कार्य राहुल गुप्ता ने एम सीएच करने के बाद चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में न्यूरो सर्जरी विभाग से सीनियर रिसर्च एसोसिएट के रूप में काम करना षुरू किया तथा अप्रैल 2006 में उसी संस्थान में सहायक प्रोफेसर के रूप में काम करना शुरू किया। अगस्त 2007 में संघ लोक सेवा आयोग के जरिए केन्द्रीय स्वास्थ्य सेवा के लिए चुने गए और इसके बाद सितम्बर, 2007 से नई दिल्ली के गोविन्द बल्लभ पंत पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एडुकेशन एंड रिसर्च संस्थान में सहायक प्रोफेसर के रूप में काम शुरू किया। दो साल के बाद वह उसी संस्थान में उसी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में नियुक्त हुए तथा बाद में एम सीएच छात्रों के लिए मान्यता प्राप्त प्राध्यापक बन और उनकी निगरानी में चार छात्रों ने न्यूरो सर्जरी में अपनी थीसिस पूरी की। उन्होंने अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों में अनेक शोध पपत्र पेश किए। अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में उनके अनेक शोध पेपर प्रकाशित हुए। उन्होंने भारत एवं विदेशो में अनेक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्हें 2011 में तीन माह के लिए जापान के नागोया मेडिकल विश्वविद्यालय से प्रतिष्ठित सुगिता छात्रवृति प्राप्त की। उन्होंने जुलाई 2012 में फोर्टिस हेल्थकेयर से जुड़े और फोर्टिस-एस्कार्ट हास्पीटल, नई दिल्ली तथा फोर्टिस हास्पीटल, नौएडा में न्यूरो सर्जरी के अतिरिक्त निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं। अनुसंधान एवं प्रकाशन शीर्षक - पिट्यूटरी सर्जरी के बाद इस्केमिक जटिलताएं : दो चिकित्सकीय मामलों की रिपोर्ट : लेखक/शोधकर्ता- गुप्ता राहुल, शर्मा ए, वैश्य आर, टंडन एम, प्रकाशन : जर्नल आफ न्यूरोसर्जरी, सात सितम्बर, 2013 शीर्षक — क्या काम नहीं करने वाले इंट्रवेंट्रिकुलर शंट कैथेटर वास्तक में निष्क्रिय होते हैं : लेखक/शोधकर्ता गुप्ता राहुल, मोहिन्द्रा एस, ढींगरा ए के, प्रकाशन—जर्नल आफ न्यूरोसर्जरी, जनवरी 2007 शीर्षक — बाइलेटरल थैलेमिक हाइपरइनटेंसाइटिज के एक कारण के रूप में आटेरियोवेनस फिस्टुला : एक असमान्य मामले की रिपोर्ट और चिकित्सा साहित्य की समीक्षा- लेखक/शोधकर्ता गुप्ता राहुल, मियाशी ए, मत्सुबरा एन, इजुमी टी, नैटो टी, हरागुची की, वाकावायशी टी पियाल। प्रकाशन J Neurol Surg A Cent Eur Neurosurg. 5 नवम्बर 2012 शीर्षक — ब्रेनस्टेम एब्सेस : शल्य रहित प्रबंधन, लेखक/शोधकर्ता — गुप्ता राहुल, मोहिन्द्रा एस, छाबड़ा आर, प्रकाशन — द इंडियन जर्नल आफ पैथोलॉजी एंड माइक्रोबायलॉजी, 2008 सन्दर्भ श्रेणी:1973 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:दिल्ली के लोग श्रेणी:भारतीय चिकित्सक