411 REFERENCE · Wikipedia
उल्टा हंस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जनवरी 2017
उल्टा हंस 150px वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया पर्थ जनवरी 1855 प्रतीप त्रुटि 15 + कुछ आंशिक रूप से उपलब्ध 4-पेंस US $37,500 - US $80,000
उल्टा हंस (अंग्रेजी:Inverted Swan), एक 4-पेंस की नीले रंग की डाक टिकट है जिसे वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया द्वारा 1855 में जारी किया गया था। यह विश्व की पहली प्रतीप त्रुटित डाक टिकट थी। तकनीकी रूप से इसका फ्रेम उल्टा था।
1854 में, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला डाक टिकट जारी किया था जिस पर उपनिवेश का प्रतीक काला हंस छपा था। 1902 तक पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया द्वारा छापी गयीं सभी डाक टिकटों पर यह प्रतीक छपा रहता था। 1 पेंस मूल्य की काले रंग की टिकट को ग्रेट ब्रिटेन में पर्किन्स बेकन द्वारा उत्कीर्ण किया गया था, जबकि अन्य मूल्यों की टिकटों जिनमें 4 पेंस की नीले रंग की टिकट भी शामिल है को, पर्थ में होरैस शिमशोन द्वारा अश्ममुद्रण विधि और हंस के चारों ओर विभिन्न फ्रेमों का उपयोग कर उत्पादित किया गया था।
सन्दर्भ
श्रेणी:डाक टिकट