411 REFERENCE · Wikipedia
कोको द्वीपसमूह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कोको द्वीप ကိုကိုးကျွန်းCoco Islands द्वीपसमूह Cocos-Islands-Myanmar-map.jpg 14 7 N 93 22 E 20.5 93 950 Myanmar right म्यान्मार मानक समय +6:30 देश बर्मा मण्डल यांगोन
अगर आप ऑस्ट्रेलिया के इस से मिलते-जुलते नाम के द्वीपों के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं तो कोकोस (कीलिंग) द्वीपसमूह का लेख देखें
कोको द्वीप बंगाल की खाड़ी में स्थित कुछ छोटे द्वीपों का समूह है जिनपर बर्मा का अधिकार है। यह बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर की सीमा पर हैं और भारत के अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह से ठीक उत्तर में हैं। प्रशासनिक रूप से यह बर्मा के यांगोन मण्डल का हिस्सा हैं। भौगोलिक रूप से यह अंडमान और निकोबार के द्वीपसमूह का भाग हैं और अपने सबसे नज़दीकी बिन्दु पर यह उत्तर अंडमान द्वीप से केवल २० किमी की समुद्री दूरी पर हैं।Prostar Sailing Directions 2005 India & Bay of Bengal Enroute, National Geospatial-Intelligence Agency
विवरण
कोको द्वीपों में तीन मुख्य द्वीप हैं:
बड़ा कोको द्वीप (Great Coco Island) - १० किमी लम्बा और २ किमी चौड़ा। इसपर समुद्री कछुओं की काफ़ी आबादी है।
छोटा कोको द्वीप (Little Coco Island) - ५ किमी लम्बा और १ किमी चौड़ा।
टेबल द्वीप (Table Island) - १.६ लम्बा और १.२ किमी चौड़ा। यहाँ एक पुराना प्रकाशस्तम्भ हुआ करता था लेकिन इसे चलाना वाला अब कोई नहीं है और न कोई इस द्वीप पर रहता है।
इनके अलावा कुछ अन्य नन्हें द्वीप भी इस समूह का भाग हैं।
चित्रदीर्घा
इन्हें भी देखें
अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह
सन्दर्भ
श्रेणी:बर्मा के द्वीप
श्रेणी:हिन्द महासागर के द्वीप
श्रेणी:यांगोन मण्डल