411 REFERENCE · Wikipedia
मलकाना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मलकाना, भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार में पाया जाने वाला एक मुसलमान जातीय समूह हैhttps://books.google.com/books?id=qiRHBAAAQBAJ Muslim Politics in Bihar: Changing Contours Mohammad Sajjad 13 August 2014 Taylor & Francis 978-1-317-55981-8 64–68 जो पहले क्षत्रिय थे।
इतिहास और उत्पत्ति
आगरा के मलकाना कई हिंदू जातियों के वंशज हैं। उत्तर प्रदेश के किरौली शहर के लोग, जहाँ वे पाँच गाँवों में रहते हैं, उअनकी मान्यता है कि वे जाट के वंशज हैं।Sikand Yoginder Katju Manjari 20 August 1994 Mass Conversions to Hinduism among Indian Muslims https://archive.org/details/economic-political-weekly_1994-08_29_34/page/2216 Economic and Political Weekly English 29 34 2216
बिहार में, मलकाना मुख्य रूप से पूर्ववर्ती शाहाबाद जिले में केंद्रित हैं।https://books.google.com/books?id=qiRHBAAAQBAJ Muslim Politics in Bihar: Changing Contours Mohammad Sajjad 13 August 2014 Taylor & Francis 978-1-317-55981-8 64–68Mohammad Sajjad (13 August 2014). Muslim Politics in Bihar: Changing Contours. Taylor & Francis. pp. 64–68. ISBN 978-1-317-55981-8. 1923 में अकेले शाहाबाद में 1300 मलकाने दर्ज किए गए थे। कहा जाता है कि उन्होंने सूफी संतों के प्रभाव में आकर इस्लाम को अपनाया। आर्य समाज के स्वामी श्रद्धानंद ने शुद्धि आंदोलन चलाया और इसके द्वारा पुनः उन्हें हिंदू धर्म में वापस लाने का प्रयत्न किया। कई मुस्लिम नेताओं ने इस जबरन धर्मांतरण का विरोध करने का प्रयास किया। शाहाबाद, गया और मुंगेर में धार्मिक तनाव व्याप्त था।https://indianexpress.com/article/explained/explained-who-was-swami-shraddhanand-who-fell-to-bullets-in-december-1926-6188039/lite/ Swami Shraddhanand, who fell to bullets in December 1926
20वीं शताब्दी के प्रारंभ में शुद्धि आंदोलन के दौरान मलकाना समुदाय के बहुत से लोग हिंदू धर्म में वापस आये । इस आन्दोलन ने मलकाना समुदाय में विभाजन कर दिया। मलकानों के बीच 'शुद्धि' अभियान, 1923 की शुरुआत में शुरू किया गया था और पंडित मदन मोहन मालवीय के नेतृत्व में आर्य समाज द्वारा चलाया गया था। यह पुनः धर्मांतरण अभियान 1927 के अंत तक अपने चरम पर पहुंच गया, उस समय तक कुछ 1,63,000 मलकाना मुसलमानों को हिंदू धर्म में परिवर्तित कर दिया गया था।
सन्दर्भ
श्रेणी:आर्य समाज