Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फुजिता पैमाना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फुजिता पैमाना (एफ-स्केल) या फुजिता-पियर्सन स्केल बवंडरों के शक्ति मापन का एक रेटिंग पैमाना है। इसका आधार मानव निर्मित संरचनाओं व वनस्पति को हुई क्षति की जाँच है। फुजिता पैमाने की आधिकारिक श्रेणी का आकलन मौसमविद व इंजीनियर कई तथ्यों के अध्ययन के बाद करते हैं जैसे कि जमीनी व हवाई सर्वेक्षण तथा परिस्थितियों के अनुसार धरती पर पड़े बवंडर के घुमाव वृत्त, राडार द्वारा प्राप्त जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों के साक्षात्कार मीडिया की ख़बरें व क्षति की स्थिर व वीडियो तस्वीरें आदि. पृष्ठभूमि इस पैमाने का अविष्कार 1971 में शिकागो विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक तेत्सूया फुजिता ने किया था। इस कार्य में उनके सहयोगी थे नेशनल सेवर स्टोर्म्स फोरकास्ट सेंटर के अध्यक्ष एलन पियर्सन (अब यह सेंटर स्टोर्म प्रिडिक्शन सेंटर के नाम से जाना जाता है) 1973 में इस आविष्कार में तूफान मार्ग की लम्बाई व चौड़ाई जानने के भी गुण जोड़ लिए गए। 1973 के बाद अमेरिका में आये सभी बवंडरों पर तुरंत इस पैमाने से रेटिंग लगाई जाती है। साथ ही नेशनल ओशनिक एंड एट्मोस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) नेशनल टोर्नाडो डाटाबेस के लिए 1950 से 1972 के बीच आये बवंडरों की घटना-उपरांत रेटिंग भी इसी पैमाने से की गई। फुजिता ने 1916-1992 के बीच आये सभी बवंडरों की रेटिंग की तथा टॉम ग्रेजूलिस ने 1980 तक पीछे जाते हुए ग्रेड एफ2-एफ5 के आये सभी बवंडरों की रेटिंग का कार्य किया। फुजिता स्केल 2007 तक ब्रिटेन के अलावा हर जगह इस्तेमाल होता है। 2007 में इसे उन्नत करके नए एन्हांस्ड फुजिता स्केल का अनावरण किया गया। हालांकि क्षति का मुख्य कारण हवा की गति होती है, फुजिता स्केल हवा पर कम ध्यान देते हुए क्षति मापने का पैमाना है। एन्हांस्ड फुजिता पैमाने की जरुरत इसलिए पड़ी क्योंकि अनुसंधानविदों ने पाया कि जिन हवा की गति के आंकड़ों पर क्षति जांचने का आधार केंद्रित था वह ऊर्ध्व अनुमानित थे। पुनः अनुसंधान के बाद वैज्ञानिकों ने एन्हांस्ड फुजिता स्केल के आधार पर इन नए गति आंकड़ों को स्थापित किया। एक कमी जरूर रही कि यह आंकड़े केवल अमेरिका निर्माण पद्धतियों पर आधारित है। ईएफ (EF) पैमाने ने क्षति के वर्णन में भी खासा सुधार किया। व्युत्पत्ति right|300px फुजिता द्वारा तैयार किया गया मूल पैमाना ब्यूफोर्ट व मैक स्केल को अच्छे ढंग से जोड़ने के लिए था। इसमें F0 से F12 तक तेरह स्तर थे। F1 का अर्थ था ब्यूफोर्ट पैमाने का 12वां स्तर और F12 का अर्थ था मैक नंबर एक. F0 को शून्य क्षति के लिए नियत किया गया (ब्यूफोर्ट पैमाने के लगभग आठवां स्तर), ठीक उसी तरह जैसे ब्यूफोर्ट के शून्य स्तर का अर्थ है हवा स्थिर होना. इन हवा की गति के स्तरों से फुजिता पैमाने की हर श्रेणी की क्षति का वर्णन किया जाता था, तथा क्षति के आधार पर बवंडर की श्रेणी नियत की जाती थी।http://www.spc.noaa.gov/efscale/ स्टोर्म प्रिडिक्शन सेंटर एन्हांस्ड फुजिता स्केल (ईएफ स्केल) 5 जुलाई 2011 https://archive.today/20120805171108/http://www.spc.noaa.gov/efscale/ 5 अगस्त 2012 live साथ ही दिया गया आरेख ब्यूफोर्ट, मैक व फुजिता पैमानों के संबंध को समझाता है। जब फुजिता स्केल का पहले आविष्कार हुआ, वायु गति से होने वाली क्षति पर बहुत कम जानकारी प्राप्त थी, इसलिए मूल पैमाना हवा की विभिन्न गतियों के आधार पर क्षति स्तर का केवल एक शिक्षित अनुमान भर था। फुजिता के अनुसार 6 स्तर F0 से F5 तक काफी थे तथा इसमें सभी गति श्रेणियाँ व क्षति श्रेणियाँ सम्मिलित की जा सकती थीं। उन्होंने हालांकि एक 'F6' स्तर भी खुला छोड़ रखा था, एक अचिंतनीय बवंडर तथा उससे संबंद्ध अचिंतनीय क्षति के लिए. साथ ही पहले के गति-क्षति द्विजों के आंकड़ों में हवा की गति के मानक गलत पाए गए हैं। बड़ी श्रेणियों में यह त्रुटि और भी बड़ी हो जाती है, विशेषकर F3 व F5 के बीच. एनओएए (NOAA) का कहना है कि "....हवा गति के सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं तथा सब अनुमान पर आधारित हैं। भिन्न गति की हवाएं अलग जगह व बिल्डिंग पर एक सी क्षति भी उत्पन्न कर सकती हैं। गहन वैज्ञानिक व इंजीनियर अध्ययन के बिना किसी क्षति के कारण के रूप में एक खास वायु-गति को नियत करना अनुचित है।"टोर्नाडो एफएक्यू https://web.archive.org/web/20120302230203/http://www.spc.noaa.gov/faq/tornado/ 2 मार्च 2012 . स्टोर्म प्रिडिक्शन सेंटर https://web.archive.org/web/20150725014802/http://www.spc.noaa.gov/ 25 जुलाई 2015 . साइट 27 जून 2006 को प्राप्त किया गया। तब से उत्कृष्ट वायु-गति आंकड़ों वाला ईएफ पैमाना चलन में आया है। कुछ स्रोतों ने एक F+ (एफ +) स्तर जोड़ दिया है। इसका अर्थ है हवा गति 39 मीटर प्रति घंटा से कम, जहां कुछ खास मौकों पर हवा का प्रभाव लंबे चौड़े इलाके में होता है।May 2011 May 2011 पैरामीटर बढ़ती तीव्रता की आधार पर पांच श्रेणियां इस प्रकार हैं: जहां सापेक्ष आवृत्ति का जिक्र है, वह अमेरिका से आये बवंडरों की आवृत्ति के मुकाबले है (यदि आंकड़े उपलब्ध हो तो). बड़े बवंडर (F2 से अधिक) विश्व के दूसरे देशों में कम ही होते हैं। यू.के को छोड़ यह अनुपात कम ही है, परन्तु बवंडरों की संख्या कम होने के कारण कुछ बड़े बवंडर अवश्य आते हैं। कनाडा, बांग्लादेश व पूर्व तटीय भारत में भी अक्सर बड़े बवंडर आते हैं, परन्तु अध्ययन की कमी की वजह से उचित आंकड़े उपलब्ध नहीं है। किसी बवंडर की रेटिंग (श्रेणी निर्धारण) उस इलाके के मजबूत मकानों को हुई क्षति या उससे मिलते इंजीनियरी विश्लेषण से की जाती है। पैमाना हवा की गति का अनुमान*फुजिता टोर्नाडो डेमेज स्केल https://web.archive.org/web/20130804044704/http://www.spc.noaa.gov/faq/tornado/f-scale.html 4 अगस्त 2013 स्टोर्म प्रिडिक्शन सेंटर. 2009-05-20 को एक्सेस किया गया। सापेक्ष आवृत्ति May 2011 May 2011 क्षति पाथ चौड़ाई (मीटर) का औसत May 2011 May 2011 संभावित क्षति मीटर प्रति घंटा किमी / घंटा F0 F0 40-72 64–116 38.9% 10-50 हल्का नुकसान.चिमनी को क्षति; पेड़ों की शाखें गिरना; छिछले पेड़ उखाड़ना; व साइन बोर्ड टूटना. right|150px|उदाहरण F0 की क्षति F1 F1 73-112 117-180 35.6% 30-150 मध्य स्तर का नुकसान.निचले स्तर पर बवंडर की हवा गति पकड़ने का समय; छतें उड़ना; चल-घर स्थानों से हटना या उतरना; चलती गाड़ियां उड़ना व उनके गैराज टूटना. right|150px|उदाहरण F1 की क्षति F2 F2 113-157 181-253 19.4% 110-250 अधिक क्षति.मजबूत फ्रेम वाले घरों की छतें उड़ना; चल -घर बरबाद होना, बड़ी बॉक्स वाली कारें उलटना; बड़े पुराने वृक्ष टूटना; ऊंची इमारतों की खिड़कियां टूटना; चीजों का उड़कर हवा से मिसाइल बनना. right|150px|उदाहरण F2 की क्षति F3 F3 158-206 254-332 4.9% 200-500 कठोर क्षति.घर की दीवारें व छतें उड़ना; वन के वन उजड़ना; गगनचुंबी इमारतें गिरना व ध्वस्त होना; भारी गाड़ियां हवा से उड़ना. right|150px|उदाहरण F3 की क्षति F4 F4 207-260 333-418 1.1% 400-900 विध्वंसकारी क्षति.बड़े घर मटियामेट होना; कमजोर नींव की बिल्डिंगों का दूर जा गिरना; ट्रेन उलटना; करों का उड़ना व मिसाइल बन जाना. ऊंची इमारतें गिरना व नष्ट हो जाना. right|150px|उदाहरण F4 की क्षति F5 F5 261-318 419-512 <0.1% 1100 ~ अविश्वसनीय नुकसान.बड़े घर दूर दूर तक उड़ जाना और नष्ट होना, 100 मी से अधिक बड़ी बड़ी गाड़ियां उड़ना, वृक्षों की छाल उतरना, स्टील की संरचनाएं नष्ट होना. right|150px|उदाहरण EF5 की क्षति * फुजिता के मूल पैमाने में गति के आंकड़े अत्यंत त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं। एन्हांस्ड फुजिता स्केल देखें. नोट: बवंडर मार्ग की चौड़ाई फुजिता श्रेणी-अंकों का मध्य (एवरेज) होती है, तथा यह एक लगभग-संख्या होती है। बवंडर की तीव्रता क्षतिग्रस्त इलाके के आकार से नहीं मापनी चाहिए क्योंकि फुजिता स्केल तेज हवाओं से हुई क्षति पर आधारित है। एक F5 बवंडर का क्षेत्र आकार एक समय केवल 90 मीटर था। बवंडर एक केवल सैद्धांतिक रचना है। संपत्ति क्षति कुल क्षति से अधिक नहीं हो सकत और यही F5 बवंडर में होता है। सिद्धांत में 319 मील प्रति घंटा की हवा गति संभव है तथा ओकलाहोमा शहर, 1999 में ऐसा बवंडर शायद आया भी था। परन्तु आज तक स्का माप नहीं हो सका तथा यह आंकड़ा भी जमील के तल पर नहीं प्राप्त किया गया है। रेटिंग वर्गीकरण + बवंडर रेटिंग वर्गीकरण F0 F1 F2 F3 F4 F5 कमजोर मजबूत अति तीव्र महत्वपूर्ण तीव्र मौसम विज्ञान के अध्ययन के लिए फुजिता पैमाने की रेटिंग को क्लासों में विभाजित किया जा सकता है। Grazulis Thomas P Thomas P. Grazulis Significant Tornadoes 1680–1991 https://archive.org/details/significanttorna0000graz July 1993 The Tornado Project of Environmental Films St. Johnsbury, VT 1-879362-03-1 http://www.tornadoproject.com/fscale/fscale.htm तूफान की तीव्रता स्केल Fujita 5 जुलाई 2011 https://web.archive.org/web/20100314043307/http://www.tornadoproject.com/fscale/fscale.htm 14 मार्च 2010 dead http://www.nssl.noaa.gov/hazard/ सेवरल थंडरस्टोर्म क्लाइमेटोलॉजी 5 जुलाई 2011 https://web.archive.org/web/20121004084424/http://www.nssl.noaa.gov/hazard/ 4 अक्तूबर 2012 dead अमेरिका में बंदी Enhanced Fujita Scale 1971 में शुरू किया गया फुजिता स्केल हवा की गति के आंकड़ों पर आधारित करके क्षति का अनुमान लगाता था। यह एक शिक्षित अनुमान से अधिक कुछ नहीं था। Fujita Tetsuya Theodore T.T. Fujita Proposed characterization of tornadoes and hurricanes by area and intensity University of Chicago 1971 Chicago फुजिता व अन्य लोगों ने शीघ्र ही यह समझ लिया व 1970 के दशक में इस पर और गहन अध्ययन किये गए। इससे पाता चला कि जैसा एफ पैमाने ने बताया था, उससे कहीं कम वायु गति कहीं अधिक क्षति कर सकती है। हालांकि यह पैमाना हवा से हुई क्षति का अनुमान लगाती है, परन्तु इसमें निर्माण की उत्कृष्टता या अधमता को सम्मिलित नहीं किया गया। किसी बिल्डिंग में अधम निर्माण के कारण कम वायु गति में भी अधिक क्षति संभव है। फुजिता ने 1992 में इन संशयों को दूर करने की कोशिश की, परन्तु वे तब तक अर्ध सेवानिवृत्ति में पहुँच चुके थे,http://www.spc.noaa.gov/efscale/ http://www.spc.noaa.gov/MF Scale and EF Scale. 5 जुलाई 2011 https://archive.today/20120805171108/http://www.spc.noaa.gov/efscale/ 5 अगस्त 2012 live तथा नेशनल वेदर सर्विस उनके इस कार्य को अपनाने की स्थिति में नहीं थी अतः यह कार्य अधूरा ही रह गया। Fujita Tetsuya Theodore Ted Fujita Memoirs of an Effort to Unlock the Mystery of Severe Storms University of Chicago 1992 Chicago अमेरिका व अन्य देशों ने 1 फ़रवरी 2007 में फुजिता स्केल त्याग कर (उन्नत) एन्हांस्ड फुजिता स्केल अपना लिया। यह मूल फुजिता पैमाने पर कई तरह की उन्नति था, जैसे कि भिन्न संरचनाओं (प्राक्रतिक व मानव निर्मित दोनों) में होने वाली क्षति की भिन्नता. नए विस्तारपूर्ण व परिष्कृत क्षति आंकड़े व श्रेणियाँ अब एक नियत मानक प्राप्त है, जब कि पहले यह अस्पष्ट था। यह नया पैमाने वायु गत के भी अधिक सटीक अनुमान प्राप्त है तथा साथ ही EF5 के लिए कोई ऊपरी वायु गति सीमा निर्धारित नहीं की गई है। कई देश जैसे कि कनाडा और फ्रांस, हालांकि आज भी मूल फुजिता पैमाना ही प्रयोग करते हैं। इन्हें भी देखें ब्यूफोर्ट पैमाना टोरो (TORRO) पैमाना साफिर-सिम्पसन हरकेन पैमाना किसी भी आपात स्थिति का परिमाण (तीव्रता) मापने के लिए रॉन आपातकाल स्केल बवंडर की तीव्रता और क्षति टोर्नाडोज़ और टोर्नाडो आउटब्रेक की सूची F5 और EF5 टोर्नाडोज़ की सूची सेवरल वेदर टर्मिनोलॉजी (संयुक्त राज्य अमेरिका) वायु इंजीनियरिंग सन्दर्भ टिप्पणियां 2 संदर्भग्रन्थ मार्शल, तिमोथी पी. (2001). "बर्थ ऑफ दी फुजिता स्केल". स्टोर्म ट्रैक . 24 (3): 6-10. बाहरी कड़ियाँ Fujita scale दी फुजिता स्केल ऑफ टोर्नाडो इंटेंसिटी (टोर्नाडो परियोजना) एनओएए (NOAA) नेशनल वेदर सर्वीस इम्प्रूव्स टोर्नाडो रेटिंग सिस्टम (एनओएए समाचार) एन्हेंस्ड एफ स्केल फॉर टोर्नाडो डेमेज (SPC) दी एन्हेंस्ड फुजिता स्केल (ईएफ स्केल) (SPC) फुजिता स्केल एन्हांस्मेंट प्रोजेक्ट टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी में वाइंड साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च सेंटर मिटीगेशन एसेस्मेंट टीम रिपोर्ट: मिडवेस्ट टोर्नाडोज़ ऑफ मे 3,1999 (संघीय आपात प्रबंधन एजेंसी) ए गाइड टू एफ-स्केल डेमेज एसेस्मेंट (NWS) ए गाइड फॉर कंडक्टिंग वाइंडस्टोर्म सर्वे (NWS SR146) दी टोर्नाडो: एन इंजीनियरिंग-ओरिएंटेड पर्स्पेक्टिव (NWS SR147) श्रेणी:जोखिम पैमाना श्रेणी:हवा श्रेणी:तूफान