411 REFERENCE · Wikipedia
पिपलकोट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|नेपाल के मानचित्र में दैलेख जिला
पिपलकोट नेपाल के दैलेख जिले की एक गाँव विकास समिति है। यह कर्णाली नदी (घाघरा नदी) के किनारे बसा है।
जनसंख्या
सन् २००१ की नेपाल की राष्ट्रीय जनगणना के अनुसार यहाँ का जनसंख्या ३,९३१ है जिसमे पुरुष का प्रतिशत ५९.९० व महिलाओं का ४०.१० है। इस गाँव में कुल ६१९ घर है।Village profile 2010
स्थापना व भूगोल
यह गा.वि.स. वि॰सं॰२०३८ में सिँहासैन गा.वि.स.से अलग हुआ था।
इस गा.वि.स.का सिमाना इस प्रकार है- पूर्व में कालिकोट जिला जिला, पश्चिम में सिँहासैन, उत्तर में कर्णाली नदी तथा अछाम जिला जिला, दक्षिण मेंबाहाकोट गा.वि.स.।
संस्कृति
यहाँ पर ब्राम्हण, ठकुरी, मगर, खस क्षत्री, दलित आदि जातीयों का वास है। यहाँ के अधिकांश लोग हिन्दू धर्म मानते हैं। यहाँ मुख्य रूप से दशहरा (दशैं), भैया दूज, दीपावली, हरितालिका तीज, चैत्राष्टमी आदि त्यौहार मनाये जाते हैं। इन त्यौहारों पर जगह-जगह पर मेले लगते हैं। यहाँ की मुख्य भाषा नेपाली है।
अर्थतन्त्र
यहाँ का प्रमुख व्यापारिक केन्द्र खिडकी जिउला व किटु है। यह गा.वि.स.सुर्खेत-जुम्ला सडक खंड से जुड़ा है। यहां के अधिकतर लोग कृषि से जुड़े हैं।
देखेँ
दैलेख जिला
नेपाल
श्रेणी:दैलेख जिला
श्रेणी:नेपालका गांव