411 REFERENCE · Wikipedia
मोहम्मद ज़ाहिर शाह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मोहम्मद ज़ाहिर शाह (محمد ظاهر شاه 15 अक्टूबर 1914 – 23 जुलाई 2007) अफ़ग़ानिस्तान के अंतिम राजा थे जिन्होंने 8 नवंबर 1933 से 17 जुलाई 1973 तक शासन किया। यह काल अफ़ग़ानिस्तान के इतिहास में एक व्यावस्थित काल माना जाता है। इस दौर में उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान का आधुनिकीकरण करने का प्रयास किया। इटली में चिकित्सा करा रहे शाह को गद्दी से उतार दिया गया और अफ़ग़ानिस्तान को गणतंत्र के रूप में स्थापित किया गया।
श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान का इतिहास