411 REFERENCE · Wikipedia
पूर्वपक्ष
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पूर्वपक्ष, भारतीय तर्कशास्त्र में प्रयुक्त एक पारिभाषिक शब्द है जो किसी वाद/संवाद/शास्त्रार्थ में दूसरे पक्ष के प्रश्न का उत्तर देने, समाधान करने या खण्डन करते समय प्रयुक्त की जाती है। हिन्दी शब्दसागर में, इस सन्दर्भ में, 'पूर्वपक्ष' का निम्नलिखित अर्थ दिया हुआ है-
- किसी शास्त्रीय विषय के संबंध में उठाया हुआ ऐसा प्रश्न, बात या शंका जिसका दूसरे पक्ष को उत्तर देना या समाधान करना पड़े।
- व्यवहार या अभियोग में वादी द्वारा उपस्थित किया हुआ अभियोग या बात।
''- मुद्दई का दावा।
उत्तर देने के पहले पूर्वपक्ष को अच्छी तरह समझ लेना अति आवश्यक माना जाता है। उत्तर में जो बात कही जाती है उसे उत्तरपक्ष कहते हैं। पूर्वपक्ष, 'स्टीलमैनिंग' (steelmanning) नामक आधुनिक युक्ति के समान है। आदि शंकराचार्य, रामानुज और बाद सभी आचार्यों ने अपने ग्रन्थों में पूर्वपक्ष का उपयोग किया है।
प्राचीन भारतीय न्यायशास्त्र में, पूर्वपक्ष, उत्तरपक्ष, क्रियापक्ष और निर्णयपक्ष - ये चार चरण बताये गये हैं।https://dsal.uchicago.edu/cgi-bin/app/sanskrit_query.py?qs=%E0%A4%89%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%B0&searchhws=yes&matchtype=default Revised and Enlarged Edition of Prin. V. S. Apte's The Practical Sanskrit-English Dictionary Apte Vaman Shivaram Macdonell Arthur Anthony 1957–1959 dsal.uchicago.edu 16 March 2022https://books.google.com/books?id=nMzU5mv7zhgC Essays On Legal Systems In India Kumar Raj Discovery Publishing House 2003 9788171417018
मीमांसादर्शन में, अधिकरण के अन्तर्गत अनेक सूत्र और अन्य गुणसूत्र होते है जो विषय,संशय, पूर्वपक्ष, सिद्धान्त और प्रयोजन तथा संगति नामक छह अवयवों में विभक्त किये जा सकते हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय तर्कशास्त्र