411 REFERENCE · Wikipedia
फ़िरोज़पुर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फ़िरोज़पुर Firozpurਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ Saragarhi Memorial Ferozepur.jpg सारागढ़ी स्मारक, फ़िरोज़पुर फ़िरोज़पुर India Punjab 30.94 74.63 inline, title पंजाब में स्थिति ज़िला फ़िरोज़पुर ज़िला प्रान्त पंजाब देश फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ लोकतांत्रिक 182 110313 2011 भाषा प्रचलित पंजाबी भारतीय मानक समय +5:30 फिरोज़पुरी, फिरोज़पुरिया पिनकोड 152001 दूरभाष कोड 91-1632 PB 05 लिंगानुपात 885/1000 ♀/♂ जलवायु Cw (कोपेन) http://www.ferozepur.nic.in सांसद सुखबीर बादल (शिअद) विधायक (शहरी) परमिंदर सिंह पिंकी (कांग्रेस) विधायक (ग्रामीण) सतकार कौर (कांग्रेसhttp://www.hindustantimes.com/assembly-elections/assembly-elections-2017-only-6-women-legislators-make-entry-into-punjab-assembly/story-rpUsDjKcYUDyYqxjMsN21N.html Assembly elections 2017: Only 6 women legislators make entry into Punjab Assembly Hindustan Times 31 January 2018 साक्षरता 69.80% लोकसभा निर्वाचनक्षेत्र फ़िरोज़पुर विधानसभा निर्वाचनक्षेत्र फिरोजपुर सिटी आयोजना अभिकरण पंजाब नगर आयोजना एवं विकास प्राधिकरण (पुडा) मुख्य राजमार्ग NH-5, NH-354, SH-15, SH-20 औसत ग्रीष्म तापमान 29.7 °C °F औसत शीत तापमान 16.9 °C °F बारिश 731.6 mm in
फ़िरोज़पुर (Firozpur) भारत के पंजाब राज्य के फ़िरोज़पुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। सतलुज नदी के किनारे बसे इस नगर की स्थापना सुल्तान फिरोज शाह तुगलक (1351-88) ने की, जो तुगलक वंश का एक शासक था और जिसने 1351 से 1388 तक दिल्ली की सल्तनत पर शासन किया था।"Economic Transformation of a Developing Economy: The Experience of Punjab, India," Edited by Lakhwinder Singh and Nirvikar Singh, Springer, 2016, ISBN 9789811001970"Regional Development and Planning in India," Vishwambhar Nath, Concept Publishing Company, 2009, ISBN 9788180693779"Agricultural Growth and Structural Changes in the Punjab Economy: An Input-output Analysis," G. S. Bhalla, Centre for the Study of Regional Development, Jawaharlal Nehru University, 1990, ISBN 9780896290853"Punjab Travel Guide," Swati Mitra (Editor), Eicher Goodearth Pvt Ltd, 2011, ISBN 9789380262178
इतिहास
फिरोजपुर एक प्राचीन शहर है जो वर्तमान भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब स्थित है। यह माना जाता है कि 14 वीं शताब्दी में इसे फिरोज शाह तुगलक द्वारा स्थापित किया गया था, जबकि कुछ लोग मानते हैं कि इसे फिरोज़ खान नामक एक भट्टी प्रमुख द्वारा स्थापित किया गया था। हालाँकि, तुगलक द्वारा स्थापना को अधिक व्यापक रूप से स्वीकार किया गया है क्योंकि फिरोजशाह तुगलक को नए शहरों की स्थापना और पुराने शहरों का नाम विशेष रूप से अपने नाम पर बदलने का शौक था।
देश के उत्तर-पश्चिम में फिरोजपुर की रणनीतिक स्थिति के कारण इस क्षेत्र में कई लड़ाइयां लड़ी गयीं। 1845 में प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध के दौरान, फिरोजपुर में ब्रिटिश कमांडर की लापरवाही के कारण खालसा ने बिना किसी विरोध के सतलुज नदी पार कर ली थी। जब लॉर्ड हार्डिंग ने सिखों से युद्ध की घोषणा की, तो पहली लड़ाई फ़िरोज़पुर के 20 मील दक्षिण-पूर्व में स्थित मुदकी में लड़ी गई थी। 1838 में रिस्त आंग्ल-अफगान युद्ध के दौरान, फिरोजपुर वह केंद्र था जहां से ब्रिटिश सैनिक काबुल पहुंचे।
भारत के स्वतंत्रता संग्राम के तीन वीर शहीद भगत सिंह और उनके साथी शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव का फ़िरोज़पुर में सतलुज नदी के तट पर अंतिम विश्राम स्थल है। 23 मार्च, 1931 को जनता के विरोध के बावजूद, इन तीनों सेनानियों को लाहौर में फाँसी दे दी गयी और रात के अंधेरे में चुपके से इन तीनों का अंतिम संस्कार फिरोजपुर में सतलुज नदी के तट पर कर दिया गया।
आज इस स्थान पर तीनों शहीदों का एक स्मारक स्थापित है और हर साल 23 मार्च को हजारों लोग इन महान नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए यहाँ इकट्ठा होते हैं। फिरोजपुर में एक और ऐतिहासिक स्मारक, सारागढ़ी गुरुद्वारा है, जो बलूचिस्तान में सारागढ़ी के 21 सिख सैनिकों के बलिदान का स्मरण करता है। हर साल 12 सितंबर को लोग इन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने और सारागढ़ी दिवस मनाने के लिए यहां इकट्ठा होते हैं। स्मारक सेवा पूर्व सैनिकों को पुनर्मिलन का अवसर भी प्रदान करती है।
जनसाँख्यिकी और धर्म
2011 की भारतीय जनगणना के अनुसार, फिरोज़पुर की कुल जनसंख्या 110,313 थी, जिनमें 58,451 पुरुष थे और 51,862 महिलाएँ थीं। 0 से 6 वर्ष की आयुवर्ग में जनसंख्या 11,684 थी। फिरोजपुर में कुल साक्षरों की संख्या 78,040 थी जो जनसंख्या का 70.7% है। पुरुष साक्षरता दर 73.3% और महिला साक्षरता दर 67.9% थी। प्रभावी साक्षरता दर (7 वर्ष और उससे अधिक की जनसंख्या) 79.1% थी, जिसमें पुरुष साक्षरता दर 82.3% और महिला साक्षरता दर 75.6% थी। 2011 में फिरोजपुर में 22263 घर थे।Census of India: Firozpur http://censusindia.gov.in/pca/SearchDetails.aspx?Id=38365 censusindia.gov.in 2 January 2020 दलितों की जनसंख्या 27,395 थी।
भारतीय जनगणना के अनुसार 1991 में फिरोजपुर की जनसंख्या 78,738 थी जो 2001 में बढ़ कर 95,451 हो गयी। पुरुषों की आबादी का प्रतिशत 53 % जबकि महिलाओं की जनसंख्या 47 % है। औसत साक्षरता दर 71 प्रतिशत थी, जो राष्ट्रीय औसत 59.5 प्रतिशत से अधिक थी: पुरुष साक्षरता 73 प्रतिशत और महिला साक्षरता 68 प्रतिशत थी। 11 फीसदी आबादी 6 साल से कम उम्र की थी।
2011 की जनगणना के अनुसार, हिन्दू और सिख धर्म क्षेत्र के मुख्य धर्म हैं। अल्पसंख्यकों में ईसाई धर्म, इस्लाम, बौद्ध धर्म और जैन धर्म शामिल हैं।
300px
250px "0"
फिरोजपुर में धर्मhttp://www.censusindia.gov.in/2011census/C-01/DDW03C-01%20MDDS.XLS C-1 Population By Religious Community - Firozpur City census.gov.in 1 January 2020 #Fcd116 धर्म % right हिन्दू धर्म #FF6600 70.47
सिख धर्म #FFFF00 26.25
ईसाई धर्म #9955BB 2.35
इस्लाम #009000 0.31
अन्य #9955BB 0.61
विख्यात व्यक्ति
सुषम बेदी, लेखक
जॉर्ज बिगेज, क्रिकेटर
अलेक्जेंडर कैडेल, क्रिकेटर
सोहराब धालीवाल, क्रिकेटर
होरैटो डम्बलटन, क्रिकेटर
शेर सिंह घुबाया, राजनीतिज्ञ
एनी गिल, अभिनेत्री
जोरा सिंह मान, राजनीतिज्ञ
वर्मा मलिक, गीतकार
चार्ल्स किंडरस्ले, क्रिकेटर
नारायण चंद पाराशर, राजनीतिज्ञ
बानो कुदसिया, लेखक
गंडा सिंह, क्रांतिकारी
जनमेजा सिंह सेखों, राजनीतिज्ञ
रोंजन सोढ़ी, निशानेबाज
महाबली शेरा, रेस्लर
इन्हें भी देखें
फ़िरोज़पुर ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:पंजाब के शहर
श्रेणी:फ़िरोज़पुर ज़िला
श्रेणी:फ़िरोज़पुर ज़िले के नगर