411 REFERENCE · Wikipedia
द्विध्रुवी चुम्बक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|साधारण छड़ चुम्बक का चुम्बकीय क्षेत्र
right|thumb|300px|द्विध्रुवी चुम्बक (ऐडवांस फोटॉन सोर्स, यूएसए)
right|thumb|250px|द्विध्रुवी चुम्बक का योजनामूलक चित्र : पीला : धारावाही कुण्डली, आसमानी : लोहे की कोर
द्विध्रुवी चुम्बक (डाइपोल मैग्नेट) वह चुम्बक है जिसमें दो ही ध्रुव होते हैं। चिरपरिचित छड़ चुम्बक द्विध्रुवी चुम्बक ही है।
कण त्वरकों में प्रयुक्त द्विध्रुवी चुम्बक
द्विध्रुवी चुम्बक कण त्वरकों में काम में आने वाला एक विद्युतचुम्बक है जो कुछ दूर तक एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र पैदा करता है। इसका उपयोग गतिमान आवेशित कणों को अपने मार्ग से मोड़ने के लिए किया जाता है। एक के बाद एक करके कई द्विध्रुवी चुम्बकों का प्रयोग करके आवेशित कणपुंज (particle beam) को मोड़कर एक 'वृत्तीय पथ' पर बनाए रखा जा सकता है।
द्विध्रुवी चुम्बक के अन्य उपयोग
कणों को त्वरक में प्रविष्ट कराने हेतु
कणों को त्वरक से बाहर निकालने हेतु
कणों के घूमने की कक्षा (orbit) को ठीक करने हेतु
सिंक्रोट्रॉन विकिरण को पैदा करने के लिए
द्रव्यमान स्पेक्ट्रमिकी (mass spectroscopy) में समस्थानिकों के द्रव्यमान के मापन के लिए
कण भौतिकी में कणों के संवेग के मापन के लिए।
ये भी देखें
साइक्लोट्रॉन
विद्युतचुम्बकत्व
रैखिक कण त्वरक
कण त्वरक
चतुर्ध्रुव चुम्बक
श्रेणी:विद्युत चुम्बकत्व
श्रेणी:त्वरक
श्रेणी:कण भौतिकी