Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जयशक्ति चन्देल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जयशक्ति 831-845 CE वाक्पति विजयशक्ति चन्देल जयशक्ति 9वीं सदी ई. में एक चंदेल राजा था। चंदेल अभिलेखों में पूर्ववर्ती शासक वाक्पति के पुत्र जयशक्ति और विजयशक्ति का उल्लेख आता है।Dikshit 1976 28 वह स्वतंत्र शासक नहीं था किंतु उस काल की राजनीतिक अव्यवस्था का लाभ उठाकर इसने अपनी शक्ति को दृढ़ किया।Mitra 1977 30 प्राय: विद्वान्‌ इसे प्रतिहारों का सामंत बतलाते हैं। अभिलेखों में कभी कभी चंदेल राजाओं की तालिका जयशक्ति के नाम से ही प्रारंभ होती है। कदाचित्‌ उसी के समय में पहली बार वर्तमान खजुराहो के समीप की भूमि एक पृथक्‌ भुक्ति के रूप में संगठित हुई और जयशक्ति के नाम पर ही वह 'जेजाक भुक्ति' कहलाई। उसने अपनी पुत्री नट्टा का विवाह कलचुरि नरेश कोक्कल्ल प्रथम के साथ किया था जो संभवत: उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं से प्रेरित था। अभिलेखों में उसके नाम के साथ उसके छोटे भाई विजयशक्ति का नाम भी संबद्ध रहता था जो बाद में सिंहासन का अधिकारी हुआ।Mitra 1977 30 सन्दर्भ एवं फुटनोट स्रोत ग्रंथ https://books.google.com/books?id=a9j9ZJGJOV0C&pg=PA25 The Candellas of Jejākabhukti R. K. Dikshit Abhinav 1976 9788170170464 https://books.google.com/books?id=a9j9ZJGJOV0C&pg=PA25 The Candellas of Jejākabhukti R. K. Dikshit Abhinav 1976 9788170170464 श्रेणी:मध्य प्रदेश का इतिहास श्रेणी:उत्तर प्रदेश का इतिहास श्रेणी:जेजाकभुक्ति के चन्देल