411 REFERENCE · Wikipedia
गोसाईं गाँव, गोपालपुर (भागलपुर)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2011
गोसाईं गाँव गोपालपुर, भागलपुर, बिहार स्थित एक गाँव है।
नौगछिया शहर के दक्ष्णि गंगा किनारे बसा ये गाँव बहुत ही प्राचीन है।
नवगछिया मुख्यालय से मात्र ३ किलोमीटर की दुरी पर बसा ये गाँव
प्राचीन काल मे इस ग्राम में हिन्दू आस्था अपने आप में एक पहचान था।
बहुत से संत महात्मा के कारण इस गाँव का नाम " गोसाईं गाँव " पड़ा .
इस गाँव में लगातार ३ बर्षों तक बिना रुके राम धुन करवाया गया था जो एक बहुत बड़ी बात है।
लगातार रात दिन हुए इस कीर्तन जो गाँव के शिवालय में हुआ, आस पास के ग्रामीण ने भी इस में बद चढ़ कर भाग लिया था। राजा रामराय बाबा गाँव के ग्रामदेवता के रूप में स्थापित है
अनेक जाती तथा उप जाती के लोग एक साथ इस गाँव में रहते हैं।
गोसाईगांव क्षेत्र का काफी पुराना गांव है, जिसके प्रमाण यहां की 300 साल पुरानी हवेलियां हैं जो यहां के मैथिल ब्राह्मण जमींदारों की हुआ करती थी।
गाँव के ज्यादातर लोग शिक्षित हैं लेकिन विगत बर्षों में राज्य के बिगरते हालत के कारण रोजगार के लिए लोगों का पलायन भी काफी हुआ।
स्वर्गीय वेदानन्द झा जो की स्वतंत्रता सेनानी थे वह इसी गाँव के थे।
"ग्रामपंचायत गोसाईं गाँव" में गोसाईं गाँव तथा मुकुंदपुर गाँव आते हैं।
गाँव में मुलभुत सुविधा है।
गाँव में कक्षा आठ तक की पढाई की व्यवस्था है
अंगिका तथा मैथिली मुख्य बोलचाल की भाषा है।
कृष्ण जन्मास्टमी का मेला काफी धूमधाम से मनाया जाता है
गोसाईं गाँव के ग्राम प्रधान के नाम :
वेदानन्द झा (स्वतंत्रता सेनानी) (1947-1952)
बनारसी चौधरी (1952-1957)
महेश्वर झा (1957-1962)
छोटेलाल यादव (1962-1998)
यमुना यादव (2001-2006)
अमोली देवी (2006-2011)
डिम्पल चौधरी (2011-2016)
धनंजय यादव (2016-2021)
अमित चौधरी (वर्तमान 2021)
भूगोल
गाव के उत्तरी छोर पर नौगाछिया तथा बरौनी कटिहार रेल लाईन है, दक्षिण में गंगा का दियारा तथा गंगा की शाखा है।
पूरव में बडी मुकुन्द्पूर तथा पश्चिम में पकरा गाव है।
निर्देशांक:
25.367570338477158 87.105373442173
श्रेणी:भागलपुर जिला के गाँव