411 REFERENCE · Wikipedia
आयरन (पर्वत)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आयरन पर्वत, संयुक्त राज्य अमरीका के मिसौरी राज्य के पूर्वी भाग में स्थित सेंट फ्रांको पर्वत के दक्षिणी भाग का एक शिखर है (ऊँचाई 1,077 फुट)। मिसिसिपी नदी यहाँ से पूर्व की ओर लगभग 38 मील की दूरी पर है।
आयरन पर्वत हैमेटाइट नामक लोहे के अयस्क का अनुपम भंडार है। यह कच्चा लोहा संपूर्ण संयुक्त राज्य में अपनी विशुद्धता में सर्वप्रथम है। यहाँ खुदाई का कार्य सर्वप्रथम 1845 ई. में आरंभ हुआ। उस समय एक पातालतोड़ कुआँ (आर्टीज़ियन वेल) 152 फुट की गहराई तक खोदा गया, जिसमें प्राप्त शिलास्तर भूपृष्ठ से नीचे की ओर इस प्रकार है: मिट्टी मिश्रित कच्चा लोहा 16फुट; बालुकाश्म (सैंडस्टोन) 34 फुट; मैगनीसियम चूने का पत्थर (मैग्नीसियन लाइमस्टोन) 7 इंचं; भूरा बालुकाश्म 7ह इंच; कठोर नीली शिला 37 फुट; विशुद्ध हैमेटाइट शिला 5 फुट; पॉराफिरिटिक शिला 7 फुट और हैमेटाइट शिला50 फुट से लेकर अंत तक। इससे यह विदित होता है कि संपूर्ण क्षेत्र चुंबकीय कच्चे लोहे का ही न बना है।