Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पेंच नदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पेंच नदी Pench River Pench river before Chhindwara.jpg छिंदवाड़ा से पहले पेंच नदी देश राज्य मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र नगर जुन्नारदेव, परासिया, छिंदवाड़ा, चौरई, कामठी सतपुड़ा पर्वतमाला जुन्नारदेव, छिंदवाड़ा ज़िला, मध्य प्रदेश 22 18 N 78 35 E inline 1048 m on कन्हान नदी कामठी, नागपुर ज़िला, महाराष्ट्र 21 16 N 79 10 E inline,title 310 m on कुलबेहरा नदी पेंच नदी (Pench River) भारत में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों में बहने वाली एक नदी है। यह कन्हान नदी की एक उपनदी है।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019 ," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293 मार्ग इसका छिंदवाड़ा ज़िले की तहसील जुन्नारदेव से लगे सतपुड़ा पर्वत श्रेणी के दक्षिण पठार में उद्गम होता है। दक्षिणपूर्वी सीमा पर इसमें तीव्र मोड़ आता है और यह दक्षिण की ओर मुड़ जाती है। नदी का बहाव तेज होने के कारण बरसात के समय यह नदी उग्र रूप धारण कर लेती है, जिससे इसमें बड़ी नदीयों के समान भव्यता होती है। कुलबेहरा नदी इसकी सहायक नदी हैँ। पेंच नदी परासिया, छिंदवाडा, चौरई के माचागोरा बाँध से होते हुए झिलमीली, चाँद पहुचती है। चाँद से कुछ किलोमीटर की दूरी पर कुलबेहरा नदी भी पेंच नदी से मिल जाती है। इन दोनो नदीयो के संगम से पेंच नदी का आकार ओर बड़ जाता है। आगे यह नदी सिवनी ज़िले के पेंच राष्ट्रीय उद्यान से होते हुए महाराष्ट्र में प्रवेश करती है। नागपुर ज़िले के तोतलाडोह बाँध से होते हुये यह नदी कन्हान नदी में मिल जाती है। कन्हान, पेंच तथा बावनथडी वैनगंगा नदी की सहायक नदी है। यह नदी आगे जाकर गोदावरी नदी मे मिल जाती हैँ। इस प्रकार इस नदी पर 2 बाँध बने हुये हैँ। माचागोरा बांध माचागोरा बांध (पेंच व्यपवर्तन परियोजना) मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले में चौरई तहसील के माचागोरा गाँव मे जल संसाधन विभाग के पेंच व्यपवर्तन परियोजना के अन्तर्गत यह बाँध गांव माचागोरा में बनाया गया है। साथ ही 2 पावर प्लांट से 1320 मेगावाट की बिजली भी बनेगी जिसे आदानी ग्रुप ने पहले ही अधिग्रहण कर चुका है। पेंच नदी पर निर्मित यह बाँध 15 जून 2016 से बाँध पर पानी का भराव शुरू हो चुका है। इस बाँध पर 8 गेट लगे हुए है। 41 मीटर ऊँचा यह बाँध 2017 में दायी तट मुख्य नहर ओर बायी तट मुख्य नहरो के माध्यम से खेतो तक पानी पहुचेगा। पेंच डायवर्सन प्रोजेक्ट Pench Diversion Project के नाम से इसे जाना जाता है। तोतलाडोह बाँध यह बाँध महाराष्ट्र राज्य के नागपुर ज़िले में स्थित है। इस बाँध से नागपुर में 70% पानी पीने के लिए सप्लाई किया जाता है। यह बाँध नागपुर की जीवरेखा है। इस बाँध से आस पास का क्षेत्र पूर्ण रूप से सिंचित है। थर्मल पावर प्लांट के माध्यम से यह बिजली बनती है। मध्य प्रदेश राज्य के दो जिले सिवनी एवं छिंदवाड़ा का 52.7% भूभाग इस बाँध मे समाहित है इन्हें भी देखें कन्हान नदी कुलबेहरा नदी सन्दर्भ श्रेणी:भारत की नदियाँ श्रेणी:मध्य प्रदेश की नदियाँ श्रेणी:महाराष्ट्र की नदियाँ