Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डीडीहाट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डीडीहाट दिग्तड Didihat.jpg शेराकोट से डीडीहाट का दृश्य डीडीहाट India Uttarakhand 29.802 80.249 inline, title उत्तराखण्ड में स्थिति देश प्रान्त उत्तराखण्ड ज़िला पिथौरागढ़ ज़िला 1850 6522 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, कुमाऊँनी भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 262551 didihat डीडीहाट (Didihat) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ मण्डल के पिथौरागढ़ ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है।http://morth.nic.in/writereaddata/sublink2images/NH_StartEnding_Station8634854396.htm Start and end points of National Highways 23 April 2009 https://web.archive.org/web/20080922011802/http://morth.nic.in/writereaddata/sublink2images/NH_StartEnding_Station8634854396.htm 22 September 2008 live "Uttarakhand: Land and People," Sharad Singh Negi, MD Publications, 1995"Development of Uttarakhand: Issues and Perspectives," GS Mehta, APH Publishing, 1999, ISBN 9788176480994 विवरण डीडीहाट उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से ५२० किमी (३२० मील) की दूरी पर स्थित है। डीडीहाट नाम दो कुमाउँनी शब्दों, 'डांडी' और 'हाट' से जुड़कर बना है, जिनका अर्थ क्रमशः 'छोटी पहाड़ी' और 'बाजार' होता है। डीडीहाट 'कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा' के मार्ग पर पड़ता है। इतिहास वर्तमान डीडीहाट नगर ऐतिहासिक सीरा राज्य की राजधानी, सिरकोट के समीप बसा है। डीडीहाट नगर के पश्चिम में स्थित डिगताड़ के पास एक पर्वत चोटी पर सिरकोट किला था, जो सीरा के मल्ल राजाओं की राजधानी हुआ करता था। राजा हरि मल्ल के समय तक यह क्षेत्र नेपाल के डोटी साम्राज्य के अधीन था। बाद में १५८१ ईस्वी में चन्द वंश के शासक रुद्र चंद ने मल्ल राजाओं को पराजित कर इस क्षेत्र पर नियंत्रण प्राप्त किया। अभी भी प्राचीन किले और मंदिरों के कुछ अवशेष डीडीहाट में उपस्थित हैं। जनसांख्यिकी उत्तराखण्ड right डीडीहाट के जनसँख्या आंकड़े 2044 3514 4806 6522 source:District Census Handbook Pithoragarh Part-A Directorate of Census Operations, Uttarakhand Dehradun http://www.censusindia.gov.in/2011census/dchb/0507_PART_A_DCHB_PITHORAGARH.pdf 17 October 2016 https://web.archive.org/web/20161114094013/http://www.censusindia.gov.in/2011census/dchb/0507_PART_A_DCHB_PITHORAGARH.pdf 14 नवंबर 2016 live681Pradesh India Director of Census Operations, Uttar Sinha Dharmendra Mohan District Census Handbook: Series 21, Uttar Pradesh https://books.google.com/books?id=mx5AAAAAMAAJ en २०११ की जनगणना के अनुसार, डीडीहाट नगर पंचायत की जनसंख्या ६,५२२ थी। डीडीहाट में साक्षरता दर ९१.०३% है; ९५.२०% पुरुष और ८६.४४% महिलाऐं साक्षर हैं। नगर का लिंग अनुपात ८८९ महिलाऐं प्रति १००० पुरुष है। डीडीहाट के लगभग सभी निवासी कुमाउँनी मूल के ​हैं। कुल जनसंख्या के लगभग २०.५५% लोग अनुसूचित जातियों से है, और उनकी संख्या १,३४० से अधिक है। इसके अलावा, शहर में ६४९ लोग अनुसूचित जनजातियों के हैं। डीडीहाट 'राजी' जनजाति का मूल स्थान भी है।Verma Mahendra Mohan Tribal Development in India: Programmes and Perspectives Mittal Publications 9788170996606 https://books.google.com/books?id=qavVlANV5KMC 26 October 2016 en424 नगर में लगभग १,४०० लोग झुग्गियों में रहते हैं। २००१ में डीडीहाट की जनसंख्या ४,८०५,http://www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 https://web.archive.org/web/20040616075334/http://www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 2004-06-16 Census of India 2001: Data from the 2001 Census, including cities, villages and towns (Provisional) 2008-11-01 Census Commission of India और १९९१ में ३,५१४ थी।Didihat (Pithoragarh, Uttarakhand, India) - Population Statistics and Location in Maps and Charts http://www.citypopulation.de/php/india-uttarakhand.php?cityid=0540703000 www.citypopulation.de 24 October 2016 https://web.archive.org/web/20161104075934/https://www.citypopulation.de/php/india-uttarakhand.php?cityid=0540703000 4 नवंबर 2016 live डीडीहाट जिला वर्ष १९६२ में पहली बार डीडीहाट को जिला घोषित करने को लेकर संघर्ष समिति का गठन किया गया था। १९६२ से १९९२ तक डीडीहाट की जनता संघर्ष करती रही। वर्ष १९९४ में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने डीडीहाट जिले को लेकर दीक्षित आयोग का गठन किया। एक साल में आयोग ने अपनी रिपोर्ट में डीडीहाट को जिले के लिए सभी मानक पूरा करते हुए इसके गठन की संस्तुति सरकार से की थी, लेकिन उस समय यह जिला राजनीति की भेंट चढ़ गया।फिर जगी डीडीहाट जिले की आस https://web.archive.org/web/20180414172300/https://www.amarujala.com/uttarakhand/pithoragarh/11522172521-pithoragarh-news 14 अप्रैल 2018 . अमर उजाला. २७ मार्च २०१८ २००० में उत्तराखंड गठन के साथ ही छोटी प्रशासनिक इकाईयों को बनाने की घोषणा भाजपा एवं कांग्रेस द्वारा की गई। वर्ष २००० से २००५ तक डीडीहाट की जनता ने जिले की गठन की आस उत्तराखंड सरकारों से लगाए रखी, लेकिन जिला न बनने पर वर्ष २००५ में ३६ दिन का आमरण अनशन डीडीहाट के रामलीला मैदान में किया गया। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने आंदोलन को खत्म करने के लिए शीघ्र ही डीडीहाट को जिला घोषित करने की बात कही, लेकनि जिला घोषित नहीं हो पाया। १५ अगस्त २०११ को तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने डीडीहाट, रानीखेत, यमनोत्री, कोटद्वार को जिला बनाने की घोषणा की। ८ दिसंबर २०११ को शासनादेश जारी किया गया, लेकिन गजट नोटिफिकेशन न होने के कारण नए जिले अस्तित्व में नहीं आ पाए। हरीश रावत के कार्यकाल में ४ जनवरी २०१७ जिला गठन के लिए एक हजार करोड़ का कार्पस फंड स्थापित किया, लेकिन कांग्रेस के शासनकाल में भी जिले नहीं बने। इन्हें भी देखें पिथौरागढ़ ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:उत्तराखण्ड के नगर श्रेणी:पिथौरागढ़ जिला श्रेणी:पिथौरागढ़ ज़िले के नगर श्रेणी:कुमाऊँ मण्डल के नगर श्रेणी:उत्तराखण्ड में हिल स्टेशन