411 REFERENCE · Wikipedia
उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग १२
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
IND उत्तर प्रदेश SH 12 146.98 पूर्वी रेहर रेहर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, कैराना पश्चिमी कैराना उत्तर प्रदेश: 146.98 km mi on SH ९ए SH १२ए
उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग १२ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक राज्य राजमार्ग है। १४६.९८ किलोमीटर लम्बा यह राजमार्ग कैराना से शुरू होकर रेहर तक जाता है। इसे पानीपत-खटीमा मार्ग भी कहा जाता है। यह मुज़फ़्फ़र नगर और बिजनौर जिलों से होकर गुजरता है। सन् २००० में उत्तर प्रदेश के विभाजन से पहले यह राजमार्ग रेहर से आगे नैनीताल जिले के खटीमा नगर तक जाता था।
मार्ग
यह राजमार्ग कैराना नगर के समीप हरियाणा सीमा से शुरू होता है। हरियाणा राज्य में आगे यही मार्ग पानीपत नगर तक भी जाता है। कैराना से पूर्व की ओर बढ़ता हुआ यह राजमार्ग शामली पहुंचता है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग ७०९ए और ७०९बी इसे काटते हैं। शामली से पूर्व की और आगे बढ़कर यह मुजफ्फरनगर पहुँचता है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग ३३४ इसे काटता है। मुजफ्फरनगर से थोड़ा आगे जाकर यह गंगा नदी को पार करता है, बिजनौर नगर पहुंचता है, जहां यह राष्ट्रीय राजमार्ग ३४ को काटता है। बिजनौर से आगे बढ़कर शेरकोट और अफजलगढ़ होते हुए यह राजमार्ग उत्तराखण्ड सीमा पर स्थित रेहर में समाप्त हो जाता है। उत्तराखण्ड के गठन से पहले यह राजमार्ग १५० किमी का अतिरिक्त सफर तय करके जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर, किच्छा तथा सितारगंज होते हुए नेपाल सीमा के पास स्थित खटीमा नगर तक जाता था।
इन्हें भी देखें
राज्य राजमार्ग
उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची
बाहरी कड़ियाँ
उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण का मानचित्र
सन्दर्भ
Complete Road_Detail's_SH http://uppwd.up.nic.in/pdf/SH_Road_List.pdf 2011 https://web.archive.org/web/20160611081808/http://uppwd.up.nic.in/pdf/SH_Road_List.pdf 11 June 2016 लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार PDF 12 April 2017
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्ग