Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टार्ज़न चीख़

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

टार्ज़न चीख़ एक विशेष प्रकार की चढ़ती-उतरती चीख़ है जो टार्ज़न के काल्पनिक पात्र पर आधारित फिल्मों में टार्ज़न किसी विजय या सफलता के बाद चीख़ता है। इसे सब से पहले जॉनी वाइसमलर नाम के अभिनेता ने सन् 1932 में बनी "टार्ज़न द एप मैन" (Tarzan the Ape Man) नामक फ़िल्म में चीख़ा था। उन्होने अपनी तरफ़ से टार्ज़न के पात्र के रचयिता ऍड्गर राइस बरोज़ के चीख़ के वर्णन को प्रदर्शित करने की कोशिश की। इस वर्णन में बरोज़ ने कहा था के यह चीख़ एक "नर कपि की विजय पुकार" है। यह चीख़ अब एक अन्दर का लतीफ़ा बन चुकी है, जिसका प्रयोग टार्ज़न की कहानी या फ़िल्मों से परिचित लोग कभी-कभी किसी कार्य या मुक़ाबले में सफल होने के बाद मज़ाक़ के रूप में करते हैं। अन्य भाषाओँ में अंग्रेज़ी में "टार्ज़न चीख़" को "टार्ज़न यॅल" (Tarzan yell) कहते हैं। इन्हें भी देखें टार्ज़न श्रेणी:अन्दर के लतीफ़े श्रेणी:विशेष ध्वनियाँ श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना