411 REFERENCE · Wikipedia
भारतीय नवप्रवर्तनों की समयरेखा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारतीय नवप्रवर्तनों के अन्तर्गत वे सभी प्रौद्योगिकीय नवाचार आते हैं जो भारतीय उपमहाद्वीप के अन्तर्गत अब तक हुए हैं। ऐतिहास रूप से इस क्षेत्र को 'भारत' कहा जाता है।
७००० ईसापूर्व
प्राचीन दन्तचिकित्सा: ईसा से ७००० वर्ष पूर्व सिन्धु घाटी की सभ्यता में ऐसे प्रमाण मिले हैं जिससे पता चलता है कि उस समय दन्तचिकित्सा का प्रचलन था। मेहरगढ़ के खुदाई स्थलों से प्राप्त वस्तुओं से पता चलता है कि उस समय धनुष के तरह के एक यन्त्र से दांतों में छेद करके उनकी समस्याएँ दूर की जातीं थीं।
5000 ईसापूर्व
आयुर्वेद: उपलब्ध साक्ष्यों से पता चलता है कि आयुर्वेद का विकास भारत मे ईसा से ५००० वर्ष पूर्व हुआ था। आरम्भ में यह परम्परा मौखिक रही होगी।
3100 ईसापूर्व
योग: योग के उद्भव काल के बारे में मतैक्य नहीं है। केवल इतना कहा जा सकता है कि इसका विकास प्राचीन भारत में हुआ। योग के उद्भव से सम्बन्धित कुछ मत ये हैं- सिंधु घाटी की सभ्यता (3300–1900 ईसापूर्व) तथा वैदिक काल में पूर्वी भारत में (1500–500 ईसापूर्व)।
2800 ईसापूर्व
बटन : सिन्धु घाटि की सभ्यता में बटन या बटन जैसे सामान मिले हैं जो आभूषणो के रूप में प्रयुक्त होते थे, कपड़े के भागों को जोड़ने के लिए नहीं (2800–2600 ईसापूर्व).
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
प्राचीन भारतीय विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी
भारतीय गणित का इतिहास
आयुर्वेद का इतिहास
योग का इतिहास
खगोलिकी का इतिहास
श्रेणी:भारत का इतिहास