411 REFERENCE · Wikipedia
मड़ाई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|पशुओं से चलने वाला मढ़ाई यंत्र
मड़ाई या 'दंवरी' या दौंरी (threshing) कृषि की वह प्रक्रिया है जिसमें कटी फसल की फलियों से दाने को विमुक्त किया जाता है। यह कटाई एवं ओसौनी के बीच की प्रक्रिया है। इस क्रिया में कटी फसल को किसी प्रकार इतना झकझोरा जाता है कि उसके पके दाने अलग हो जांय।
पहले कटी फसल को किसी सख्त तल के ऊपर बिखेर कर बैल अथवा घोड़ों को वृत्तीय पथ पर उसके ऊपर बार-बार चलाया जाता था जिससे दाने अलग हो जाते थे। आजकल इस कार्य के लिये मशीने भी आ गयीं हैं जिन्हे 'थ्रेशर' कहते हैं। कभी-कभी फसलों को सड़क के ऊपर फैलाकर छोड़ दिया जाता है और उसके ऊपर से आने-जाने वाले विभिन्न गाड़ियों के पहियों से फसल की मड़ाई हो जाती है।
इन्हें भी देखें
मड़ाई यंत्र (थ्रेशर)
श्रेणी:फ़सलें
श्रेणी:कृषि